Sat Oct 10, 2026 | Updated 03:54 AM IST

नवरात्रि के पूरे 9 दिनों में क्या खाएं? घर पर आसानी से बनाएं पौष्टिक और स्वादिष्ट फलाहारी थाली

अगर आप नवरात्रि के पूरे 9 दिन व्रत रख रही हैं और समझ नहीं आ रहा है कि स्वादिष्ट के साथ-साथ पौष्टिक फलाहारी थाली में क्या-क्या बनाएं, तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है।
Updated:- 2026-10-09, 19:53 IST
Energetic food for Navratri fast

नवरात्रि का पर्व आते ही चारों तरफ भक्तिमय माहौल हो जाता है। इस पावन मौके पर लोग माता दुर्गा की पूजा-अर्चना करते हैं और उपवास रखते हैं। नौ दिनों तक चलने वाले इन व्रतों में माता रानी की आराधना के साथ-साथ हमारी सेहत का ख्याल रखना भी बहुत जरूरी होता है। अक्सर लोग व्रत के दौरान दिनभर भूखे रहते हैं या फिर बाजार में मिलने वाली तली-भुनी चीजें खाने लगते हैं, जिससे शरीर में कमजोरी और थकान महसूस होने लगती है। मगर क्या आप जानती हैं कि व्रत के इन नौ दिनों में आप बिना किसी कमजोरी के खुद को एनर्जेटिक रख सकती हैं? आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि व्रत के इन खास दिनों में आप अपने खान-पान में किन-किन स्वादिष्ट और सेहतमंद चीजों को शामिल सकती हैं?

9 दिनों के व्रत के लिए ऐसे तैयार करें फलाहारी थाली

घर पर आसानी से बनने वाली इस स्वादिष्ट फलाहारी थाली में विभिन्न प्रकार के व्यंजन शामिल कर सकती हैं, जो स्वाद और सेहत दोनों के मामले में जबरदस्त है।

व्यंजन का नाम मुख्य सामग्रियां न्यूट्रिशन
कुट्टू या सिंघाड़े की पूरी या पराठा कुट्टू या सिंघाड़े का आटा, उबला हुआ आलू, सेंधा नमक फाइबर से भरपूर, लंबे समय तक पेट भरा रखता है और ऊर्जा देता है
जीरा-मूंगफली वाले समा के चावल समा के चावल, घी, जीरा, भूनी मूंगफली, करी पत्ता पचने में बेहद आसान, ग्लूटेन-फ्री और कार्बोहाइड्रेट का अच्छा सोर्स
मखाने और मखाने की खीर मखाना, मखाना पाउडर, दूध, बादाम, इलायची, गुड़ या चीनी कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर, कमजोरी दूर करता है।
आलू-टमाटर की सात्विक रस्सेदार सब्जी आलू, टमाटर, हरी मिर्च, अदरक, सेंधा नमक, घी पोटेशियम और एनर्जी का सोर्स, बिना प्याज-लहसुन के तैयार
खीरे और पुदीने का फलाहारी रायता गाढ़ा दही, कद्दूकस किया खीरा, भुना जीरा, पुदीना पत्ती पेट को ठंडा रखता है, प्रोबायोटिक्स से भरपूर और पाचन में मददगार

इसे भी पढ़ें- मोटे अनाज की मॉडर्न रेसिपीज को डाइट में करें शामिल, सेहत के साथ स्वाद का भी रखें ख्याल

नवरात्रि में 9 दिन क्या खाएं?

नवरात्रि के 9 दिनों में व्रत के दौरान शरीर की ऊर्जा बनाए रखने और पाचन को ठीक रखने के लिए सात्विक और पौष्टिक आहार लेना बहुत जरूरी है। इन नौ दिनों में आप अपनी फलाहारी थाली में इन तीजों को शामिल कर सकती हैं।

mn---2026-08-07T210538.973-1786116957918

  • कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा, समा के चावल और राजगिरा का इस्तेमाल कर सकती हैं। इनसे आप पूरियां, पराठे, चीला या पुलाव बना सकती हैं।
  • आलू, शकरकंद, कद्दू, टमाटर, खीरा और लौकी से सब्जियां बना सकती हैं। इन्हें सेंधा नमक और शुद्ध घी में बिना प्याज-लहसुन के पकाएं।
  • दूध, दही, छाछ, पनीर और मलाई को अपने खाने में शामिल कर सकती हैं। ये चीजें शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ भरपूर प्रोटीन और कैल्शियम देती हैं।
  • बादाम, काजू, अखरोट और मखाने को अपने फलाहारी थाली में शामिल कर सकती हैं। मखाने को घी में भूनकर या इसकी खीर बनाकर खाना व्रत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
  • केला, सेब, पपीता, अनार और संतरा जैसे ताजे फल खाएं। इसके अलावा नारियल पानी, नींबू पानी और छाछ पीकर खुद को हाइड्रेटेड रखें।

आसानी से बनने वाली फलाहारी थाली के खास टिप्स

घर पर इस थाली को तैयार करना बेहद आसान है। सबसे पहले समा के चावल को थोड़े से घी में जीरा और मूंगफली डालकर खिला-खिला पुलाव की तरह बना लें।

sabudana-recipe-1773909103516

Image Credit-herzindagi

इसके बाद टमाटर और उबले आलू की हल्की तरी वाली सब्जी तैयार करें, जिसमें केवल सेंधा नमक और हरी मिर्च का इस्तेमाल हो। पूरी या पराठों के लिए कुट्टू या सिंघाड़े के आटे में थोड़ा उबला आलू मिलाकर नरम आटा गूंथ लें। आखिर में, व्रत के दौरान मीठे की क्रेविंग को शांत करने के लिए मखाने की खीर बनाएं जो दूध और ड्राई फ्रूट्स के गुणों से भरपूर होती है।

इसे भी पढ़ें- बिना ओवन के घर पर बनाएं Bengali Bhapa Doi, सिर्फ 3 चीजों से तैयार होगी मिठाई

इस लेख में बताए गए तरीके से आप अपने लिए नवरात्रि व्रत के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट थाली आसानी से बना सकती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit-ai

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।