Navratri Vrat Recipes: सिर्फ आलू और साबूदाना ही क्यों? इस नवरात्रि मूंगफली से बनाएं ये 7 रेसिपीज

नवरात्रि व्रत में अधिकतर लोग भुने मखाना और भुनी मूंगफली खाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि आप मूंगफली की मदद से न केवल एक, बल्कि 7 फलाहारी डिशेज बना सकती हैं? नीचे लेख में जानें कैसे-
Updated:- 2026-10-14, 20:10 IST
navratri peanut recipes in hindi

Easy Peanut Snacks For Vrat: नवरात्रि में 9 दिन व्रत रखने वाले लोग फलाहार करते हैं। इसमें फल, मखाना, मूंगफली, समक के चावल, कुट्टू का आटा, साबूदाना जैसी तमाम चीजें शामिल होती हैं। इनमें से एक चीज ऐसी है, जिसे हम में से अधिकतर लोग चाय के साथ खाते हैं, वह है घी में भुनी हुई मूंगफली। हम में से ज्यादातर लोगों को यह लगता है कि मूंगफली को केवल फ्राई करके ही खाया जा सकता है, लेकिन क्या आपको पता है कि आप इसकी मदद से 1 नहीं, बल्कि 7 अलग-अलग डिशेज बना सकती हैं, जिनमें खिचड़ी और मसाला पराठा भी शामिल है? नीचे पढ़ें मूंगफली से बनने वाली इन रेसिपीज के बारे में।

मूंगफली से बनने वाली डिशेज (Delicious Peanut Recipes)

व्रत में अधिकतर महिलाएं मूंगफली को भूनकर ही खाती हैं, क्योंकि हम में से कई लोगों को यह नहीं पता होता कि इसकी मदद से और भी कई स्वादिष्ट डिशेज बनाई जा सकती हैं। अगर आप भी कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो नीचे बताई गई रेसिपीज को बना सकती हैं।

tips-to-easily-remove-peanut-skin

1. व्रत वाली क्रिस्पी मूंगफली टिक्की (Vrat Peanuts Tikki)

आलू की टिक्की तो आपने कई बार खाई होगी, लेकिन इस बार मूंगफली से टिक्की बनाकर देखें। इसके लिए उबली हुई मूंगफली और थोड़े से उबले आलू को मैश करें, जिसमें सेंधा नमक, हरी मिर्च, काली मिर्च पाउडर और हरा धनिया मिला लें। अब इस मिश्रण की छोटी-छोटी टिक्कियां बनाकर शुद्ध घी में तवे पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेक लें। यह बाहर से क्रिस्पी और अंदर से बेहद स्वादिष्ट लगती है, जिसे आप व्रत वाली हरी चटनी के साथ गरमा-गरम परोस सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- केले के छिलके की राख से बनता है असम का यह अनोखा व्यंजन, जानिए क्या है खार और इसकी खासियत?

2. मूंगफली और मखाने की रिच ग्रेवी वाली सब्जी (Peanut Makhana Curry)

अगर आप व्रत में कुछ शाही और अलग खाना चाहती हैं, तो मूंगफली और मखानों की सब्जी बेहतरीन विकल्प है। इसके लिए भुनी हुई मूंगफली और थोड़े से काजू का पेस्ट बना लें, जो ग्रेवी को एक गाढ़ापन और रिच टेक्सचर देगा। अब घी में जीरा, हरी मिर्च और टमाटर का तड़का लगाकर इस पेस्ट को पकाएं, फिर इसमें हल्के भुने हुए मखाने और सेंधा नमक मिला लें। यह सब्जी कुट्टू या सिंघाड़े की पूरी के साथ खाने में बेहद लाजवाब लगती है।

image - 2026-10-14T194156.513

Image Credit-ai

3. सात्विक मूंगफली खीर (Satvik Peanut Kheer)

चावल या साबूदाना की खीर की जगह इस बार व्रत में मूंगफली की खीर बनाकर अपने परिवार को खुश कर देगा। कच्ची मूंगफली को पानी में भिगोकर उसका छिलका उतार लें और मिक्सी में पीसकर दूध के साथ धीमी आंच पर पकने दें। जब यह गाढ़ी हो जाए तो इसमें स्वादानुसार चीनी या मिश्री, इलायची पाउडर और अपने मनपसंद ड्राई फ्रूट्स मिला लें।

image - 2026-10-14T194301.643

Image Credit-ai

4. हेल्दी पीनट चाट (Healthy Vrat Peanut Chaat)

अगर आप व्रत के दिनों में कुछ हल्का-फुल्का और चटपटा स्नैक चाहती हैं, तो यह चाट सबसे उत्तम है। रात भर या कुछ घंटों के लिए भिगोई हुई मूंगफली को हल्का सा उबाल लें या घी में रोस्ट कर लें। इसके बाद इसमें बारीक कटे हुए टमाटर, खीरा, हरी मिर्च, सेंधा नमक, नींबू का रस और भुना हुआ जीरा पाउडर अच्छी तरह मिला लें। यह चाट विटामिन और प्रोटीन से भरपूर होने के साथ-साथ स्वाद में भी बेहद रिफ्रेशिंग होती है।

image - 2026-10-14T194421.969

Image Credit-ai

5. इंस्टेंट पीनट मसाला छाछ (Instant Peanut Spiced Buttermilk)

व्रत के दौरान शरीर में पानी की कमी से बचने और खुद को तरोताजा रखने के लिए यह ड्रिंक बहुत फायदेमंद है। ताजी छाछ या दही को फेंटकर उसमें भुनी हुई मूंगफली का दरदरा पाउडर, भुना जीरा, सेंधा नमक और पुदीने की पत्तियां मिलाएं। यह छाछ सामान्य छाछ से अलग होती है और मूंगफली का क्रंच इसमें एक नया फ्लेवर जोड़ता है।

image - 2026-10-14T195604.028

Image credit-ai

6. मूंगफली और समा के चावल का चीला (Peanut And Samak Rice Chilla)

सुबह के नाश्ते या शाम के हल्के फुल्के खाने के लिए यह चीला एक झटपट बनने वाली रेसिपी है। समा के चावल के आटे में भुनी हुई मूंगफली का फाइन पाउडर, सेंधा नमक, बारीक कटी हरी मिर्च और पानी मिलाकर एक स्मूथ बैटर तैयार कर लें। अब नॉन-स्टिक पैन पर थोड़ा सा घी लगाकर इस घोल को फैलाएं और दोनों तरफ से क्रिस्पी होने तक सेक लें।

image - 2026-10-14T195152.948

Image Credit-ai

7. रोस्टेड पीनट मसाला पराठा (Roasted Peanut Stuffed Paratha)

अगर आप व्रत में रोटी या पराठा खाने की शौकीन हैं, तो मूंगफली से मसाला पराठा बना सकती हैं। सिंघाड़े या कुट्टू के आटे की लोई के अंदर भुनी हुई मूंगफली को पीसकर उसमें सेंधा नमक, अमचूर पाउडर या नींबू का रस और लाल मिर्च पाउडर मिलाकर तैयार की गई स्टफिंग भरें। इसे हल्के हाथों से बेलकर शुद्ध घी में दोनों तरफ से सुनहरा और करारा सेक लें। यह पराठा दही या आलू की सब्जी के साथ खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है।

इसे भी पढ़ें- घर में नहीं है इडली स्टैंड? कटोरी में ऐसे बनाएं बाजार जैसी फूली-सॉफ्ट इडली, जानें आसान ट्रिक

इस नवरात्रि आलू और साबूदाना से हटकर मूंगफली की इन रेसिपीज को बनाकर व्रत को और भी सेहतमंद और स्वादिष्ट बनाएं।अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-ai


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।