मेरठ की इन 5 जगहों के इतिहास से आज भी अनजान हैं लोग, घूमने का बना रही हैं प्लान तो देखना न भूलें

मेरठ का इतिहास इतना समृद्ध और गौरवशाली है कि इसके सामने कई बड़े शहर भी फीके पड़ जाते हैं। इसका इतिहास हजारों साल पुराना है, आपको यहां एक बार घूमने जरूर आना चाहिए।
Updated:- 2026-06-08, 14:29 IST
shahid smarak to gandhi bagh 5 historical places to visit in meerut

उत्तर प्रदेश की खास जगहों की जब भी बात होतो है, तो लोग अक्सर अयोध्या, लखनऊ और कानपुर की बात करते हैं। लेकिन मेरठ भी उत्तर प्रदेश की उतनी ही खास जगह है, जितना आप अन्य शहरों को देखते हैं। दिल्ली के पास स्थित एक सामान्य शहर समझने वाले लोगों को एक बार मेरठ की इन खूबसूरत ऐतिहासिक जगह पर घूमने का प्लान बनाना चाहिए। दिल्ली से करीब होने के कारण मेरठ वीकेंड ट्रिप के लिए बेस्ट हो सकता है। यहां के मंदिर, स्मारक, चर्च और ऐतिहासिक इमारतें आपके दिन को यादगार बना देंगे।

शहीद स्मारक देखने जाएं

शहीद स्मारक को मेरठ की सबसे खास जगह मानी जाती है। मेरठ आकर अगर आप यहां नहीं गए, तो यहां आने का कोई फायदा नहीं होगा। इसे 1857 के युद्ध में जान गंवाने वाले वीरों की याद में बनाया गया था। यह स्मारक लगभग 30 मीटर ऊंचा बना हुआ है। इसके आस-पास सुंदर पार्क भी बना हुआ है। शाम के समय यहां आना ज्यादा अच्छा लगता है।

places to visit in meerut

औघड़नाथ मंदिर

कहा जाता है कि 1857 के क्रांति की शुरुआत इसी मंदिर से हुई थी। इस क्रांति को लेकर योजना भी इसी मंदिर में बनाई गई थी। यह मंदिर मेरठ कैंट क्षेत्र में स्थित है। माना जाता है कि इस मंदिर में रखा शिवलिंग धरती से निकला था। इस मंदिर में हर दिन भक्तों की भीड़ लगती है। यह सफेद मंदिर दिखने में भी बेहद खूबसूरत है। रेलवे स्टेशन से लगभग 5 से 6 किमी की दूरी पर स्थित है। यह धार्मिक और ऐतिहासिक दोनों तरह से खास है।

इसे भी पढे़ं- Bihar Travel: पटना की इन ऐतिहासिक इमारतों का दीदार करने सात समंदर पार से आते हैं लोग, क्या आपने देखी हैं?

सेंट जॉन्स चर्च

मेरठ के इस चर्च का इतिहास शहीद स्मारक स्थल से भी पुराना है। माना जाता है कि इसे 1819 से 1821 के बीच में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया द्वारा बनाया गया था। इसे उत्तर भारत के सबसे पुराने चर्चों में गिना जाता है। लाल ईंटों से बना यह विशाल चर्च, मेरठ की सबसे खूबसूरत इमारत में से एक है। आप यहां ऑटो और कैब से आसानी से पहुंच सकती हैं। यह मेरठ कैंट में स्थित है।

famous places in meerut

मुस्तफा किला

इसका निर्माण सन 1900 का बताया जाता है। इस किले में कई कमरे हैं, जिसे बसंद और गुलाबी जैसे नाम से पुकारा जाता है। इस किले में आपको भारतीय और ब्रिटिश वास्तुकला का मिश्रण देखने को मिलेगा। शाम के समय इस किले पर जलने वाली लाइटें इसे और भी खूबसूरत बनाती है। बड़े-बड़े हॉल और खूबसूरत नक्काशी की वजह से लोगों को यह किला सबसे ज्यादा पसंद आता है।

इसे भी पढ़ें- ताजमहल की तरह पुरानी है इन जगहों की कहानी, आगरा में मौजूद इन ऐतिहासिक जगहों को देखना न भूलें

उल्टा किला, मेरठ

मेरठ के हस्तिनापुर में यह किला स्थित है। इसका कनेक्शन महाभारत काल से जोड़कर देखा जाता है। माना जाता है कि इसका नाम उल्टा किला इसलिए पड़ा, क्योंकि द्रौपदी के चीरहरण के श्राप के कारण रातोंरात यह महल उलट हो गया था। पहले यहां खूबसूरत आलीशान महल हुआ करता था।

Ulta Kila Hastinapur Mahabharata

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- magnific, wikipedia

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।