भारत का अपना एक समृद्ध इतिहास रहा है और यही कारण है कि भारत के अलग-अलग राज्यों में सिर्फ किले की नहीं, बल्कि शाही महल भी मौजूद हैं। जिन्हें देखने के लिए अक्सर लोग जाते हैं। हालांकि, इनमें से कई महलों को अब होटल में बदल दिया गया है। जिसके कारण यहां आने वाले टूरिस्ट अपना कुछ वक्त यहां पर बिता सकते हैं और खुद भी एक रॉयल फील ले सकते हैं।
इन होटलों में आपको कंफर्ट व लक्जरी का एक बेहद ही बेहतरीन कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। यहां तक कि कुछ लोग तो खासतौर से होटल में बदल चुके इन शाही महलों में रुकने के लिए ही आते हैं। कुछ सेलेब्स इन शाही महलों को अपने वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए भी चुनते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ होटलों के बारे में बता रहे हैं, जो इतिहास में शाही महल हुआ करते थे-
रामबाग पैलेस जयपुर में है। एक समय में यह महल जयपुर के महाराजा का शाही निवास हुआ करता था। लेकिन अब इसे एक बेहद ही आलीशान होटल में बदल दिया गया है। आलीशान रामबाग पैलेस ताज होटल द्वारा मैनेज किया जता है। इसका राजसी आकर्षण आज भी वैसा ही है। होटल के डेकोरेशन से लेकर सुइट्स और डिलिशियस खाना आपकी ट्रिप को और भी अधिक यादगार बनाएंगे।
इसे भी पढ़ेंः Unmarried Couples: क्या अनमैरिड कपल कर सकते हैं होटल में कमरा बुक?
उम्मेद भवन पैलेस राजस्थान की विरासत का एक शानदार प्रदर्शन है। इसका निर्माण महाराजा उम्मेद सिंह के शासनकाल के दौरान किया गया था। यह दुनिया के सबसे बड़े प्राइवेट रेजिडेंस में से एक है। इसे 1928 और 1943 के बीच जोधपुर के सबसे ऊंचे स्थान चित्तर हिल पर बनाया गया था। इस महल के एक हिस्से को ताज होटल में बदल दिया गया है। यहां पर आने वाले गेस्ट बस इस महल की खूबसूरती को निहारते ही रह जाते हैं।
अगर आप दिल्ली के करीब कहीं घूमने का मन बना रहे हैं तो वीकेंड पर नीमराना जाना भी एक अच्छा विचार है। यहां पर नीमराना फोर्ट पैलेस में आप अपना कुछ अच्छा वक्त बिता सकते हैं। 15वीं सदी की इस विरासत संपत्ति को एक अनोखे होटल में बदल दिया गया है। बता दें कि 1464 में इस फोर्ट पैलेस की स्थापना पृथ्वीराज चौहान ने की थी। यहां रहने वाले अंतिम शाही व्यक्ति नीमराणा के राजा राजिंदर सिंह थे। नीमराना फोर्ट पैलेस ना केवल अपने ऐतिहासिक माहौल के कारण लोगों को आकर्षित करता है, बल्कि यहां पर आपको आधुनिक सुविधाएं भी मिलेंगी।
इसे भी पढ़ें : Travel Tips: पहाड़ों पर होटल लेने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान
यह खूबसूरत लक्ष्मी विलास पैलेस गुजरात के वडोदरा में स्थित है। यह कभी गायकवाड़ राजवंश का निवास स्थान हुआ करता था। इस पैलेस को आंशिक रूप से एक होटल में बदल दिया गया है। यह दुनिया के सबसे बड़े प्राइवेट रेजिडेंस में से एक है। इस पैलेस में आपको भारतीय, यूरोपीय और इस्लामी आर्किटेक्चर स्टाइल के कॉम्बिनेशन को देखने का मौका मिलेगा। यह पैलेस होटल आने वाले मेहमानों को एक शाही अनुभव प्रदान करता है।
तो अब आप भी इन होटल में तब्दील हो चुके इन शाही महलों में एक बार जरूर रुकें और वर्तमान में भी इतिहास को अनुभव करें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- wikipedia
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।