Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:48 AM IST

Bihar Travel: पटना की इन ऐतिहासिक इमारतों का दीदार करने सात समंदर पार से आते हैं लोग, क्या आपने देखी हैं?

अगर आप इतिहास प्रेमी हैं, तो पटना किसी खजाने से कम नहीं है। यहां की कई इमारतें अपनी अनोखी बनावट, कलात्मक नक्काशी के कारण लोगों को आकर्षित करती हैं।
Updated:- 2026-06-06, 13:33 IST
historical places in patna people come from foreign to see it

बिहार की राजधानी पटनी की ऐतिहासिक इमारतें, भारत के सबसे खास जगहों में से एक मानी जाती हैं। इनका इतिहास और खूबसूरती देखने और जानने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। शहर के कोने-कोने में मौजूद ऐतिहासिक इमारतें केवल टूरिस्ट स्पॉट नहीं है, बल्कि इसका इतिहास आपको बार-बार यहां आने का मजबूर करेगा। इन इमारतों की दीवारें अपने भीतर अनगिनत कहानियां समेटे हुए हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको पटना की फेमस उन ऐतिहासिक जगहों के बारे में बताएंगे, जिसे देखने विदेश से भी लोग आते हैं।

गोलघर

दिखने में यह इमारत अजीब सी लगती हैं, क्योंकि इसकी बनावट एकदम गोल आकार में बनाई गई है। लोग इसे देखकर जानना चाहते हैं कि आखिर इसका डिजाइन ऐसा क्यों चुना गया था। इस इमारत के अंदर सीढ़ियां भी घुमावदार बनी हुई हैं। यहां से आपको पटना के गंगा रिवर का खूबसूरत नजारा भी दिखेगा। इतिहास के अनुसार इसका निर्माण 1786 में करवाया गया था।

  • कैसे पहुंचे- यह पटना जंक्शन से लगभग 4-5 किमी दूर है।

Patna historical places

image credit- biahr tourism

अगम कुआं

आप सोच रही होंगी कि आखिर कोई कुआं कैसे किसी शहर के ऐतिाहसिक स्थल में से एक हो सकता है, लेकिन यह सच है। इस कुएं को Emperor Ashoka के शासनकाल से जोड़कर देखा जाता है। इसका इतिहास लगभग 2300 साल पुराना बताया जाता है। मानाा जाता है कि मोर्य सम्राट अशोक ने राजा बनने के लिए अपने 99 सौतेले भाइयों की हत्या कर दी थी और उनका शव इस कुएं में फेंक दिया था।

Bihar tourism

तख्त श्री पटना साहिब

भले ही यह एक गुरुद्वारा है, लेकिन आपको इसकी बनावट भी अलग और खास मिलेगी। यह यह Guru Gobind Singh का जन्मस्थान है, इसकी वास्तुकला और धार्मिक महत्व को जानने के लिए लोग यहां आते हैं। इस भवन का निर्माण 20वीं शताब्दी का माना जाता है।

  • कैसे पहुंचे- पटना साहिब रेलवे स्टेशन से लगभग 1 किमी की दूरी पर स्थित है।

इसे भी पढ़ें- Bihar Travel: वीकेंड में पटना के आसपास घूमने के लिए बेस्ट हैं ये शानदार जगहें, जल्दी बनाएं प्लान

places to visit in patna

पादरी की हवेली

इसका नाम चाहे जैसा भी हो, लेकिन यह पटना की सबसे खूबसूरत एतिहासिक इमारत में से एक है। यह बिहार का सबसे पुराना चर्च माना जाता है। इसका निर्माण 1713 में हुआ था। यह चर्च अपनी यूरोपीय शैली और वास्तुकला के लिए जाना जाता है।

  • कैसे पहुंचे- पटना साहिब रेलवे स्टेशन से लगभग 2 किमी दूर स्थित है।

इसे भी पढ़ें- फ्री में पटना की इन शानदार और ऐतिहासिक जगहों को आप भी कर सकती हैं एक्सप्लोर

where to go in patna

इन जगहों के अलावा आप Qila House, कुम्हरार पुरातात्विक पार्क और यहां के ऐतिहासिक मंदिरों में दर्शन करने जा सकती हैं। इन मंदिरों का इतिहास और बनवाट भी सदियों पुरानी है।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- magnific, wikipedia

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।