Maharashtra Tourist Places: सैलानियों के लिए बेहद है खास सेमिनरी हिल्स, मानसून में घूमना न भूलें

अगर आप भी मानसून में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इस बार खंडाला, लवासा या लोनावला नहीं, बल्कि सेमिनरी हिल्स की हसीन वादियों में पार्टनर के साथ पहुंचें।

 

about seminary hills nagpur best places to visit
about seminary hills nagpur best places to visit

Seminary Hills Nagpur Maharashtra: महाराष्ट्र देश का एक प्रमुख राज्य होने के साथ-साथ एक विश्व प्रसिद्ध पर्यटन केंद्र भी है। इस राज्य की सांस्कृतिक परंपरा और खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि यहां हर दिन हजारों लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं।

महाराष्ट्र देश का एक ऐसा भी राज्य है, जहां मानसून में घूमने के लिए सबसे अधिक देशी और विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं। लोनावला, खंडाला, लवासा, माथेरान, रत्नागिरी, पुणे, नासिक और कोल्हापुर में हर दिन हजारों सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं।

महाराष्ट्र के अन्य शहरों की तरह मानसून में नागपुर में भी हजारों की संख्या में देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। नागपुर में स्थित सेमिनरी हिल्सको खूबसूरती का असीम भंडार माना जाता है।

इस आर्टिकल में हम आपको सेमिनरी हिल्स की खासियत के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप भी मानसून की खूबसूरती का दीदार करने पहुंच सकते हैं।

सेमिनरी हिल्स नागपुर (Seminary Hills, Nagpur)

seminary hills nagpur

नागपुर में किसी शानदार और अद्भुत जगह घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले सेमिनरी हिल्स का ही नाम लेते हैं। इस खूबसूरत हिल्स को नागपुर का छिपा हुआ खजाना भी माना जाता है।

सेमिनरी हिल्स गर्मी या सर्दी के लिए ही नहीं, बल्कि मानसून प्रेमियों के लिए किसी हसीन जन्नत से कम नहीं माना जाता है। यह खूबसूरत हिल्स जापानी उद्यान और सतपुड़ा वनस्पति उद्यान के लिए भी जाना जाता है।

इसे भी पढ़ें:Amravati Travel: अमरावती से करीब 200 किमी के आसपास में स्थित हैं ये शानदार जगहें, वीकेंड में आप भी पहुंचें

सेमिनरी हिल्स की खासियत (Why Seminary Hills is famous)

सेमिनरी हिल्स किसी एक चीज के लिए नहीं, बल्कि कई चीजों के चलते यह पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है। यह हिल्स फोटोग्राफी करने वाले लोगों के लिए स्वर्ग का काम करता है।

सेमिनरी हिल्स के पास में स्थित सतपुड़ा बॉटनिकल गार्डन बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है। सेमिनरी हिल की चोटी से नागपुर का अद्भुत नजारा देखा जा सकता है। सुहावना मौसम, मनोरम दृश्य और शांति आपको तरोताजा कर सकती है। सेमिनरी हिल्स से सूर्योदय और सूर्यास्त का शानदार नजारा भी देखा जा सकता है।(मानसून में घूमने की बेस्ट जगहें)

मानसून में पर्यटक सेमिनरी हिल्स क्यों घूमने जाते हैं? (Why Seminary Hill is best for monsoon)

Best places around Seminary Hill

मानसून में सेमिनरी हिल्स किसी जन्नत से कम नहीं लगता है। जब मानसून में ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों से पानी गिरता है, तो आसपास का नजारा सिर्फ और सिर्फ देखने का ही मन करता है। मानसून में यहां की ठंडी हवाएं सैलानियों को सबसे अधिक आकर्षित करती हैं। बारिश में यहां की हरियाली भी सैलानियों को खूब आकर्षित करती है।(नागपुर में घूमने की बेस्ट जगहें)

सेमिनरी हिल्स मानसून में ट्रेकिंग के लिए भी बेस्ट डेस्टिनेशन माना जाता है। रिमझिम बारिश में एक साथ दर्जन से भी अधिक लोग सेमिनरी हिल्स में ट्रेकिंग करते हुए दिख जाएंगे। सेमिनरी हिल्स की सबसे ऊंची चोटी से नागपुर का शानदार दृश्य देख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:Best Railway Routes: केरल में ये ट्रेन रूट मंजिल से भी अधिक खूबसूरत है, एक बार जरूर दीदार करें


सेमिनरी हिल्स के आसपास घूमने की बेस्ट जगहें (Best places around Seminary Hill)

Why Seminary Hills is famous

सेमिनरी हिल्स के आसपास ऐसी कई शानदार और ऐतिहासिक जगहें मौजूद हैं, जिन्हें आप ट्रिप में एक्सप्लोर कर सकते हैं। सेमिनरी हिल्स ट्रिप में आप सेंट चार्ल्स मदरसा, टीवी टॉवर, फुटाला झील, जापानी गुलाब उद्यान और फुटाला फव्वारा जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करे

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image-@holidify,.redd.it

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP