Food Influencer ने बताया Mango Shake बनाने का असली तरीका, स्वाद हो जाएगा लाजवाब

फूड इन्फ्लुएंसर्स खाने-पीने की ऐसी-ऐसी रेसिपीज बताते हैं, जिसके बारे में कई लोग नहीं जानते। इसका कारण यह है कि वह जगह-जगह जाकर नई-नई डिशेज ट्राई करते रहते हैं। जो उन्हें सबसे ज्यादा खास लगती है, उसे वह अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर करते हैं और खूब व्यूज बटोरते हैं। ऐसे ही कुछ इन्फ्लुएंसर्स की वीडियो में हमने मैंगो शेक बनाने की अलग-अलग रेसिपीज देखी। गर्मियों के मौमस में लगभग हर घर में मैंगो शेक बनता है, इसलिए आज के इस आर्टिकल हम आपको इसे बनाने के कुछ अलग तरीकों के बारे में बताएंगे। आप भी रोज बनाती हैं, तो इसे ट्राई कर सकती हैं।
मैंगो आइसक्रीम मिला दें
मैंगो शेक का अगर स्वाद बढ़ाना है, तो आप इसमें मैंगो आइस्क्रीम मिला सकती हैं। वनीला आइसक्रीम या चॉकलेट की जगह आप मैंगो ही मिलाए, क्योंकि इससे शेक का टेक्सचर और भी सुंदर हो जाता है। यह क्रीमी तो बनता ही है, साथ में स्वाद भी बढ़ा देता है। आप रोज शेक घर पर बनाती हैं, तो कभी-कभी आइसक्रीम वाला स्वाद भी ले सकती हैं। अक्सर लोग मेहमानों के आने पर इस तरह का मैंगो शेक बनाकर सर्व करते हैं।
इलायची पाउडर मैंगो शेक
क्या आपने आज से पहले मैंगो शेक में इलायची का स्वाद लिया है? अगर नहीं तो एक बार आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। इलायजी का आधा चम्मच पाउडर ही मैंगो शेक का स्वाद बदल देगा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस रेसिपी को इलायची वाला मैंगो शेक कहा जाता है। इलायची की हल्की खुशबू आम की मिठास को और भी ज्यादा लाजवाब बना देती हैं। एक बार आपको इसे जरूर ट्राई करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- मार्केट जैसा स्ट्रॉबेरी शेक बनाने के लिए जरूरी हैं ये 3 चीजें, वरना नहीं आएगा स्वाद
चिया सीड्स मैंगो शेक
यह फूड इन्फ्लुएंसर्स की सबसे ज्यादा पसंदीदा रेसिपी मानी जाती है। चिया सीड्स मिलाने के बाद इसका स्वाद इतना ज्यादा बदल जाता है कि हर किसी को यह पसंद आता है। रोज-रोज एक ही तरह से बनाने की बजाय आप कभी-कभी इसकी रेसिपी बदल सकती हैं। चिया सीड्स वाला मैंगो शेक बनाने के लिए आपको 1 चम्मच चिया सीड्स पानी भिगोकर रखना होगा। जब यह अच्छे से खिल जाए, तो इसे शेक के साथ पी सकती हैं। ध्यान रखें कि शेक बनाते समय इसे मैंगों के साथ पीसे नहीं।
इसे भी पढ़ें- घर की कोल्ड कॉफी में नहीं आता कैफे जैसा स्वाद? जानिए वो गलतियां जो अक्सर बनाते समय करते हैं लोग
इसके अलावा कच्चे नारियल को कद्दूकस करके मैंगोशेक में डालना या चैरी वाला मैंगो शेक भी लोगों को खूब पसंद आता है। इस तरह से आप हर दिन मैंगो शेक पीती है, तो टेस्ट से बोर नहीं होगी। आप हर दिन अलग-अलग तरह से शेक तैयार करें।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।