Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:30 AM IST

असली और एनालॉग पनीर में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

अगर आप बाजार से पनीर खरीदने जा रही हैं, तो हम आपको कुछ ट‍िप्‍स दे रहे हैं ज‍िससे असली न‍कली की पहचान की जा सकती है।
Updated:- 2026-08-11, 11:48 IST
analogue paneer vs real paneer

हम वेज‍िटेर‍ियंस को पनीर का स्‍वाद जरूर पसंद आता है। हम शाही पनीर, पनीर टिक्का या फिर मटर पनीर जैसी कई ड‍िशेज बनाते हैं। इसका एक फायदा यह भी है कि पनीर दूध से बनता है, इसलिए पोषण से भरपूर होने के कारण लोग इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं, लेक‍िन जब हम बाजार से पनीर खरीदते हैं, तो स‍िर्फ उसका रंग आर बनाने के तरीके को ही देखकर ही इसे असली मान लेते हैं।

जबक‍ि पनीर के नाम कुछ ऐसे प्रोडक्‍ट भी म‍िलते हैं जो द‍िखने में एकदम पनीर जैसे लगते हैं, लेक‍िन उनमें दूध की जगह बाकी इंग्रीड‍िएंट्स का इस्‍तेमाल क‍िया जाता है। इन्‍हें ही एनालॉग प्रोडक्‍ट कहा जाता है। हाल ही में FSSAI ने गलत लेबलिंग और सेहत से जुड़े खतरों को देखते हुए एनालॉग पनीर पर बैन लगा दिया है। ऐसे में पनीर खरीदने से पहले पैकेट पर लिखी जानकारी देखना जरूरी है। आइए जानते हैं कि असली पनीर और एनालॉग पनीर में क्या अंतर है और खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

असली पनीर vs एनालॉग पनीर

ध्यान देने योग्य बातें असली पनीर (Real Paneer) एनालॉग पनीर (Analogue Paneer)
य‍ह क‍िससे बनता है प्‍योर दूध से तैयार क‍िया जाता है  वेज‍िटेबल ऑयल, स्‍टार्च, इमल्सीफायर्स और प्रोसेसिंग सॉल्ट्स जैसी चीजों का इस्‍तेमाल होता है
पैकेट पर क्‍या लि‍खा होता है पैकेट पर पनीर या म‍िल्‍क प्रोडक्‍ट ल‍िखा होता है पैकेट पर एनालॉग या एनालॉग पनीर ल‍िखना जरूरी होता है
स्‍वाद खाने में सॉफ्ट, स्‍पंजी और दूध का स्‍वाद मालूम पड़ता है थोड़ा रबड़ जैसा लगता है और चबाने में अलग लगता है
सेहत के ल‍िए कैसा है इसमें प्रोटीन और कैल्‍श‍ियम भरपूर मात्रा में होते हैं इसमें दूध का पोषण कम बल्‍क‍ि फैट और कैलोरी ज्‍यादा होती है
कीमत प्‍योर दूध से बनने के कारण यह थोड़ा महंगा होता है यह सस्‍ता म‍िलता है


क्या होता है एनालॉग पनीर?

एनालॉग पनीर ऐसा प्रोडक्ट है जो पनीर जैसा दिखने और इस्तेमाल होने के लिए तैयार किया जाता है, लेकिन इसमें दूध के साथ या उसकी जगह पर कुछ दूसरे इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल भी क‍िया जाता है। FSSAI के मुताब‍िक, डेयरी एनालॉग्स वो हैं जिनमें दूध के अलावा कुछ और इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल किया जाता है। इनमें एनालॉग पनीर भी शामिल हैं। इसमें मिल्क सॉलिड्स, वेजिटेबल ऑयल, इमल्सीफायर्स और स्टेबलाइजर्स जैसी चीजें इस्तेमाल की जाती हैं। ऐसे में ये सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए इस पर बैन लगाया गया है।

कैसे तैयार किया जाता है एनालॉग पनीर?

एनालॉग पनीर में स्किम्ड मिल्क पाउडर, वेजिटेबल फैट जैसे पाम ऑयल, स्टार्च, इमल्सीफायर्स और प्रोसेसिंग सॉल्ट्स जैसी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। इन्हें मिलाकर एक ऐसा प्रोडक्ट तैयार किया जाता है जो देखने में एकदम पनीर जैसा लगता है। यही वजह है कि स‍िर्फ रंग या उसकी बनावट देखकर पहचाना नहीं जा सकता है क‍ि यह असली पनीर है या नकली।

analogue paneer vs real paneer

असली पनीर और एनालॉग पनीर में क्या अंतर है?

असली पनीर दूध से तैयार किया जाता है, जबकि एनालॉग पनीर में दूध के अलावा या दूध की जगह दूसरे फैट और इंग्रीडिएंट्स इस्तेमाल क‍िए जाते हैं। इसलिए दोनों की सामग्री में बड़ा अंतर होता है। असली पनीर में दूध से मिलने वाला प्रोटीन और नेचुरल मिल्क फैट होता है। वहीं एनालॉग प्रोडक्ट में इस्तेमाल होने वाली सामग्री अलग होती है। एक और अंतर यह है कि फ्रेश पनीर बहुत कम प्रॉसेसिंग से तैयार होता है, जबकि एनालॉग प्रोडक्ट को अलग-अलग सामग्री मिलाकर प्रॉसेस किया जाता है। यानी क‍ि यह अल्‍ट्रा प्रॉसेस्‍ड होता है।  

यह भी पढ़ें- Real Vs Fake Paneer: नकली और असली पनीर में फर्क कैसे करें पता? स्वाद से लेकर बनावट में होता है बड़ा अंतर

पनीर खरीदते समय लेबल जरूर पढ़ें

अगर आप पैकेट वाला पनीर खरीद रही हैं तो सबसे पहले उसका लेबल चेक कर लें। सिर्फ पैकेट पर बड़े-बड़े अक्षरों में लि‍खे पनीर को ही सच न मानें। इंग्रीडिएंट्स वाली लिस्ट में देखें कि उसमें वेजिटेबल ऑयल, वेजिटेबल फैट, इमल्सीफायर या दूसरे ऐसे इंग्रीडिएंट्स दिए गए हैं या नहीं। FSSAI के नियमों के अनुसार, अगर कोई प्रोडक्ट असली डेयरी का नहीं है, तो उसके पैकेट पर Analogue और उसका फूड कैटेगरी नंबर लिखना जरूरी होता है ताकि खरीदारी करने पर लोगों को पता चल सके।

यह भी पढ़ें- कहीं नकली पनीर तो नहीं खा रहे हैं आप...दाल वाले इस 1 वायरल तरीके से मिनटों में लगाएं पता

सिर्फ छूकर पहचानना कितना सही है?

असली पनीर को अगर आप हल्‍का सा दबाकर देखेंगी तो वो आसानी से टूट सकता है, जबकि एनालॉग पनीर रबर जैसा और सूखा हुआ होता है।

analogue paneer vs real paneer (2)

खुले पनीर की जगह पैक्ड पनीर लें

अगर आपके पास ऑप्‍शन है तो पनीर खरीदते समय पैक्ड प्रोडक्ट लेना ज्यादा सही रहता है, क्योंकि उसके पैकेट पर सामग्री और दूसरी जरूरी जानकारी आप पढ़ सकती हैं। खुले पनीर में आपको पता लगाना मुश्‍क‍िल हो जाएगा क‍ि उसे किस तरह और किन चीजों से तैयार किया गया है। इसलिए सिर्फ सस्ता देखकर पनीर न खरीदें। पैकेट पर प्रोडक्ट का नाम, इंग्रीडिएंट्स और बाकी जानकारी जरूर पढ़ें।

यह भी पढ़ें- बेहद खतरनाक है नकली पनीर का सेवन, ऐसे करें असली पनीर की पहचान

एनालॉग पनीर को लेकर सावधानी क्यों जरूरी है?

एनालॉग पनीर में इस्तेमाल होने वाली सामग्री असली पनीर से अलग होती है। खास तौर पर वेजिटेबल फैट, सोडियम और दूसरे एडिटिव्स को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। इसलिए यह असली दूध वाले पनीर के बराबर नहीं है।

यह भी पढ़ें- टोफू को स्टोर करने का सही तरीका आप भी जानें

तो अगर आप भी बाजार से पनीर खरीदने जा रही हैं, तो ऊपर बताए गए तरीकाें से असली और एनालॉग पनीर में पहचान कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।