Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:48 AM IST

Raksha Bandhan 2026 Government Schemes: फ्री बस सेवा से लेकर लक्ष्मी योजना तक, जानें किस राज्य ने क्या दिया तोहफा?

रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और अपनापन का त्योहार है, लेकिन इस बार त्योहार पर महिलाओं के लिए सरकार की तरफ से भी कई सुविधाएं और तोहफे मिल रहे हैं।
Updated:- 2026-08-27, 12:22 IST
raksha bandhan state wise government schemes and free bus travel

रक्षाबंधन पर भाई अपनी बहनों को तोहफा देते हैं, लेकिन इस बार सरकार की ओर से भी महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया जा रहा है। त्योहार के दौरान घर जाते समय महिलाओं को यात्रा में परेशानी न हो, इसलिए एक तरफ जहां फ्री बस सेवा मिल रही है, तो वहीं दूसरी तरफ महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ देने पर जोर दिया जा रहा है। ऐसे में अगर आप भी रक्षाबंधन पर अपने भाई के घर या मायके जाने की तैयारी कर रही हैं, तो सरकार की ओर से मिलने वाली इन सुविधाओं के बारे में जरूर जान लें। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

1- यूपी में बहनों को क्या तोहफा मिला?

उत्तर प्रदेशन परिवहन निगम के अनुसार जिन जगहों से सवारी अधिक यात्रा के लिए निकलेगी, वहां से ज्यादा रोडवेज की बसें चलाई जाएंगी। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना अथॉरिटी क्षेत्र में भी यह सुविधा लागू होगी। यहां संचालित 100 E-Bus में भी महिलाओं को फ्री में सफर करने का मौका मिलेगा।

  • 27 अगस्त की सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाओं सभी रोडवेज की बसों में फ्री में यात्रा कर पाएंगी।
  • इस बार सफर का सबसे अच्छा फायदा यह है कि बहनें अपने मेल सहयोगी के साथ भी फ्री में यात्रा कर सकती हैं। इसका अर्थ है कि बहन अकेले नहीं, बल्कि अपने साथ पति या किसी पुरुष रिश्तेदार को भी बिना किराया दिए ले जा सकती है।

Government schemes for wome

इसे भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर भाई के लिए घर पर बनाना चाहती हैं राखी, ये 5 Unique DIY स्टाइल आ सकते हैं काम... हर कोई करेगा तारीफ

2- दिल्ली में महिलाओं को क्या मिला तोहफा?

दिल्ली की CM रेखा गुप्ता इस बार बहनों के लिए खास योजना शुरू करने जा रही हैं। उन्होंने रक्षाबंधन पर अपनी मासिक दिल्ली लक्ष्मी योजना शुरू करने का ऐलान किया है। इसमें पात्र महिलाओं के खाते में हर महीने 2500 रुपये डाले जाएंगे।

26 अगस्त से इस योजना के अप्रूवल लेटर बंटने शुरू हो गए हैं।

1 सितंबर से 2026 से महिलाओं के बैंक खाते में पैसे आने भी शुरू हो जाएंगे।

3- राजस्थान में महिलाओं को क्या मिला तोहफा?

राजस्थान में रक्षाबंधन पर घर जाने वाली महिलाओं और बालिकाओं के लिए बस का सफर फ्री किया गया है। यह सुविधा 27 अगस्त को रात 12 बजे से लेकर 29 अगस्त की रात 11.59 बजे तक मिलेगी। आपको राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) में फ्री में यात्रा करने का मौका मिलेगा।

इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पहले ही 1100-1100 रुपये रक्षाबंधन तोहफे के रूप में ट्रांसफर किए गए हैं।

4- मध्य प्रदेश में क्या मिला तोहफा?

मध्य प्रेदश में राखी पर बहनों को 250 रुपये का तोहफा मिला है। यह तोहफा पहले ही उनके अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया गया है। हर महीने उन्हें 1500 रुपये मिलते थे।

  • हर महीने मिलने वाली 1500 रुपये की राशि के साथ 250 रुपये और मिलने से इस बार कुल 1750 रुपये खाते में आए।

Rakshabandhan offers for women

5- छत्तीसगढ़ में क्या मिला तोहफा?

वंदना योजना की किस्त छत्तीसगढ़ में पहले ही महिलाओं को भेज दी गई है। ऐसा बहुत कम होता है, जब किस्त पहले आए। राखी के तोहफे के तौर पर सरकार ने 31वीं किस्त पहले ही जारी कर दी थी।

  • पात्र महिलाओं के खाते में 1000 रुपये इस योजना के तहत भेजे गए हैं।
  • योजना का लाभ विवाहित, विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को मिलता है।

इसे भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026: मिनटों में सजाएं खूबसूरत राखी की थाली, ये 5 ट‍िप्‍स आएंगे काम

6- हरियाणा में क्या मिला तोहफा?

इस बार राखी पर हरियाणा सरकार ने महिलाओं के साथ-साथ बच्चों की यात्रा भी फ्री कर दी है। महिलाएं अपने बच्चों के साथ बस में फ्री में सफर कर सकती हैं।

  • 15 साल तक के बच्चों को महिला अपने साथ मुफ्त ले जा सकती है।
  • 27 अगस्त दोपहर 12 बजे से 28 अगस्त रात 12 बजे तक मुफ्त बस सेवा।

7- उत्तराखंड में क्या मिला तोहफा?

यहां की महिलाओं के लिए सबसे अच्छा फ्रायदा यह है कि उन्हें एसी बस में फ्री में सफर करने का मौका मिल रहा है। अब बहनों को बस की कैटेगरी देखकर ज्यादा किराया देने की चिंता नहीं रहेगी।

  • 28 अगस्त से 29 अगस्त रात तक मुफ्त बस यात्रा मिलेगी।

अगर आप भी राखी पर अपने मायके या किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बना रही हैं, तो फ्री बस से यात्रा करना अच्छा रहेगा। हर साल महिलाओं के लिए इस तरह की सुविधा दी जाती है। 

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Shutterstock

FAQ
यूपी में रक्षाबंधन पर बस कितने दिन फ्री है?
महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में 3 दिन (72 घंटे) मुफ्त यात्रा की सुविधा है।
2026 में राखी बांधने का समय क्या है?
सुबह 5:57 बजे से सुबह 9:48 बजे तक रहेगा। 
राखी पर कौन सी बसें फ्री होती हैं?
सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाती है। यह सुविधा केवल महिलाओं के लिए होती है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।