Fri Sep 11, 2026 | Updated 07:50 PM IST

Raksha Bandhan 2026: मिनटों में सजाएं खूबसूरत राखी की थाली, ये 5 ट‍िप्‍स आएंगे काम

रक्षाबंधन के ल‍िए हम सभी बाजार से सुंदर थाली खरीदते हैं या ऑनलाइन ऑर्डर करते हैं, लेक‍िन अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। हम आपको थाली को खूबसूरती से सजाने का तरीका बता रहे हैं।
Updated:- 2026-08-21, 13:49 IST
rakhi ki thali decoration tips

इस साल रक्षाबंधन का त्‍योहार 28 अगस्‍त को मनाया जा रहा है। इस द‍िन बहनें अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधती हैं। साथ ही त‍िलक, म‍िठाई और आरती की भी तैयारी होती है। ऐसे में राखी की थाली को सुंदर बनाना भी त्‍योहार की तैयारि‍यों का एक ह‍िस्‍सा है। ऐसे में लोग बाजार से सुंदर थाली खरीदते हैं, लेक‍िन आप चाहें तो घर पर ही बहुत खूबसूरत तरीके से राखी की थाली सजा सकती हैं।

राखी की थाली को कैसे डेकोरेट करें?

राखी की थाली को डेकोरेट करने के ल‍िए फूल, मोती, कलरफुल कपड़ा, लेस या घर में रखी कुछ छोटी-मोटी डेकोरेट‍िव चीजों का इस्‍तेमाल कर सकती हैं। हम आपको इसके ल‍िए सबसे आसान तरीका बता रहे हैं। आइए जानते हैं-

1. सबसे पहले थाली का बेस तैयार करें

राखी की थाली सजाने के लिए आप स्टील, पीतल, कांच, सेरेम‍िक या किसी दूसरी साफ थाली का इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर थाली बिल्कुल सादी है, तो उसके नीचे कलरफुल कपड़ा रखकर उसे नया लुक दे सकती हैं। इसके ल‍िए आप रेड, येलो, ग्रीन या प‍िंक कलर का कपड़ा यूज कर सकती हैं।

rakhi ki thali decoration tips

2. थाली के किनारे पर लगाएं फूल या मोती

अब थाली को जल्दी सजाने का सबसे आसान तरीका है क‍ि उसके किनारे को सजा लें। इसके लिए छोटे फूल, मोती, लेस या शाइनी बीड्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आपके पास फ्रेश फूल हैं, तो आप उन्हें भी थाली के चारों तरफ छोटे-छोटे हिस्सों में रख सकती हैं। इससे थाली को रंग-बिरंगा लुक मिलेगा।

यह भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026: बदल गया रोली-चावल देने का अंदाज, देखें ये 5 ट्रेंडी डिजाइंस

3. बीच में रखें जरूरी पूजा का सामान

थाली को डेकोरेट करते समय एक तरफ राखी रखें और दूसरी तरफ रोली और चावल की छोटी कटोरी रख सकती हैं। इसके अलावा थाली में दीपक और मिठाई भी रख दें। बस ध्‍यान रहे क‍ि चीजों को बहुत ज्यादा पास-पास रखने के बजाय थोड़ा गैप करके रखें। इससे थाली ज्यादा साफ और मैनेज्‍ड दिखाई देगी।

4. दीपक को बनाएं थाली का हिस्सा

राखी की थाली में छोटा सा दीपक भी रख सकती हैं। अगर आपके पास सादा दीया है, तो उसके आसपास कुछ फूल या छोटे मोती रखकर उसे भी सजा सकती हैं। बस ध्यान रखें कि दीया जलाने के बाद उसके आसपास ऐसी चीजें न रखें जो आग पकड़ सकती हो।

यह भी पढ़ें- सावन सोमवार पर सजाएं द‍िव्‍य आरती की थाली, पढ़ें ये आसान तरीके

5. मॉडर्न लुक के ल‍िए अपनाएं ये ट्रिक

अगर आपको थाली को थोड़ा मॉडर्न तरीके से सजाना है तो आप कांच या सिरेमिक प्लेट का इस्तेमाल करें। उसके किनारे पर छोटे बीड्स या फूल लगाएं और बीच में राखी, मिठाई और पूजा का सामान रख दें। मॉडर्न राखी थाली में छोटी-छोटी मोती भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

rakhi ki thali decoration tips (2)

घर की चीजों से भी सज सकती है राखी की थाली

राखी की थाली सजाने के लिए जरूरी नहीं है क‍ि आपको हर बार बाजार से ही कछ न कुछ खरीदना पड़े। आप घर में रखी चीजों का इस्तेमाल करके थाली को सजा सकती हैं। जैसे-

  • पुराना रंगीन कपड़ा
  • छोटी लेस
  • मोती या बीड्स
  • आर्टिफिशियल फूल
  • छोटे शीशे
  • रिबन
  • डेकोरेट‍िव आइटम्‍स
  • छोटी कटोरी या कंटेनर

इन चीजों का इस्‍तेमारल करके आप थाली को अपने हिसाब से अलग लुक दे सकती हैं।

यह भी पढ़ें- इस तरह सजाएं राखी की थाली

राखी की थाली सजाते समय इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप घर पर राखी की थाली सजा रही हैं, तो कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्‍यान रख सकती हैं। जैसे-

  • थाली को सजाने से पहले अच्छी तरह साफ कर लें।
  • पूजा के सामान के लिए जगह जरूर रखें।
  • बहुत ज्यादा सामान न भरें।
  • दीये के आसपास जल्‍दी आग पकड़ने वाली चीजें न रखें।
  • रोली, चावल, राखी और मिठाई को ऐसी जगह रखें जहां उन्हें आसानी से उठाया जा सके।
  • अगर ताजे फूल का इस्तेमाल कर रही हैं, तो उन्हें राखी बांधने के समय के करीब थाली में लगाएं।

यह भी पढ़ें- 150 रुपये में सजा सकती हैं राखी की थाली, देखें ये 5 डेकोरेशन आइडियाज

अगर आप भी राखी की थाली को खूबसूरत लुक देना चाहती हैं, तो ऊपर बताए गए ट‍िप्‍स आपके काम आ सकते ह‍ैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/adobe stock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।