Sun Sep 13, 2026 | Updated 09:22 AM IST

राजस्थान की पारंपरिक बाजरे की राब, मॉर्डन जमाने में हो रहा धीरे-धीरे गुम; जानें खासियत

राजस्थान की बाजरे की राब एक पारंपरिक और पौष्टिक व्यंजन है, जो सर्दियों में शरीर को गर्माहट और ऊर्जा प्रदान करती है। आधुनिक जीवनशैली और समय की कमी के कारण यह गुणकारी डिश धीरे-धीरे गुम होती जा रही है।
Updated:- 2026-09-12, 08:42 IST
Rajasthan Traditional Bajre ki Raab

राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों की सोंधी खुशबू और देसी खान-पान की बात ही निराली है, जहां का हर एक व्यंजन अपनी खास सेहतमंद खूबी के लिए जाना जाता है। ऐसा ही एक पारंपरिक और गुणकारी व्यंजन है बाजरे की राब, जिसे मारवाड़ और शेखावाटी क्षेत्रों में सर्दियों के मौसम या हल्की ठंड में खाया और पिया जाता है। हालांकि, समय के साथ यह डिश धीरे-धीरे गुम होती जा रही है। गुमनाम जायका सीरीज में आज हम आपको गुम होते इस व्यंजन की खासियत के बारे में बताने जा रहे हैं।

बाजरे की राब की खासियत

राजस्थान की पारंपरिक बाजरे की राब केवल एक पेय नहीं है, बल्कि यह अपने आप में किसी आयुर्वेदिक औषधि से कम नहीं है। बाजरे में भरपूर मात्रा में आयरन, फाइबर, मैग्नीशियम और विटामिन्स पाए जाते हैं, जो शरीर को ऊर्जा देने का काम करते हैं। जब इसे देसी घी, सोंठ, अजवाइन और गुड़ या शक्कर के साथ पकाया जाता है, तो इसके पोषण गुण कई गुना बढ़ जाते हैं।

bajre ki raab kaise banaye

यह राब खासतौर पर सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्माहट देती है और सर्दी-जुकाम, जोड़ों के दर्द तथा कमजोरी से बचाती है। राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में आज भी नई माताओं को ताकत देने और शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए बाजरे की राब विशेष रूप से पिलाई जाती है। यह पचने में बेहद आसान होती है और पेट को लंबे समय तक स्वस्थ रखती है।

इसे भी पढ़ें- कभी यूपी की शान थी गुल्लू की सब्जी, आज नाम भूल गई नई पीढ़ी; जानें खासियत

आधुनिक दौर में क्यों कम हो रहा है इसका चलन?

आज के मॉर्डन लाइफस्टाइल में लोग जल्दी बनने वाले नूडल्स, मैगी, सूप या पैक्ड ड्रिंक्स की तरफ ज्यादा आकर्षित हो चुके हैं। बाजरे की राब को पारंपरिक तरीके से धीमी आंच पर पकाने में थोड़ा समय लगता है, जो आज की व्यस्त जिंदगी में लोगों के पास कम ही बचा है।

bajara

इसके अलावा, नई पीढ़ी अपनी पारंपरिक संस्कृति और खान-पान से थोड़ी दूर होती जा रही है, जिसके कारण बाजरे जैसे पोषक अनाजों से बनने वाली ऐसी पारंपरिक डिशेज अब सिर्फ बुजुर्गों की यादों या खास ग्रामीण आयोजनों तक ही सिमटकर रह गई हैं।

इसे भी पढ़ें- कभी यूपी की हर रसोई की शान थी 'जोंधरी की रोटी', जानिए क्यों थाली से अचानक गुम हो गया यह पारंपरिक स्वाद

अब लोग वापस ऑर्गेनिक फूड और हेल्दी लाइफस्टाइल की तरफ लौट रहे हैं, उसे देखते हुए यह उम्मीद की जा सकती है कि हमारी पारंपरिक बाजरे की राब भी एक बार फिर मॉडर्न रसोई में अपनी खास जगह बना सकेगी। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- AI


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।