Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:53 AM IST

इन आसान डिशेज को बनाएं प्राइड पार्टी की शान

प्राइड मंथ को खास बनाने के लिए आज हम आपके लिए कुछ खास रेसिपी लेकर आए हैं इसे बनाकर प्राइड पार्टी की शान को तो बढ़ाएंगे साथ ही बच्चों को भी ये पसंद आने वाली। आइए जानते हैं इन रेसिपी के बारे में।
Updated:- 2023-06-16, 15:18 IST
pride month  pasta recipe

प्राइड मंथ का यह जश्न LGBTQ समुदाय के लोगों के लिए बेहद खास है। इस महीने को दुनिया भर में सभी LGBTQ समुदाय के द्वारा बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। लोग इसे कई अलग-अलग तरह से मनाते हैं, कुछ लोग टूर पर जाते हैं, तो कुछ लोग पार्टी करते हैं। इसके अलावा इस पूरे महीने भर इस समुदाय के द्वारा कई तरह के कार्यक्रम आयोजित करते हैं जिसमें LGBTQ समुदाय के अलावा अन्य लोग भी शामिल होते हैं। ऐसे में आपके इस मंथ को खास बनाने के लिए हम कुछ रेनबो थीम में बने डिशेज की लिस्ट लेकर आए हैं।

रेनबो मसाला पास्ता बनाने की विधि

pride fruit recipe

घर पर आप प्राइड मंथ थीम के अनुसार आप पास्ता की टेस्टी रेसिपी बना सकते हैं, इसे बच्चे और बड़े सभी पसंद करेंगे। आपको बाजार में कलरफुल पास्ता मिल जाएंगे वो ले आइए और उसे गर्म पानी में उबालकर पका लें। जब पास्ता पक जाए तो इसे साधारण पानी से धोकर छलनी में छानकर रखें। अब एक पैन में तेल गर्म करें और इसमें अपनी पसंद के सब्जी जैसे शिमला मिर्च, टमाटर, हरी मिर्च और प्याज डालकर भून लें। इसमें पास्ता मसाला, नमक और हल्दी मिलाकर उबले हुए कलर फुल पास्ता को मिलाएं और कुछ देर मसालों के साथ पकाकर सर्व करें।

फ्रूट सलाद 

फ्रूट सलाद बनाने के लिए सभी रंग के मौसमी फलों को साफ धोकर छील-काट लें। अब इसे एक प्लेट में क्रम से सजाएं। अब इसमें आप ऊपर से कस्टर्ड और चीनी मिलाकर सर्व करें। इसके अलावा आप इसमें काला नमक और चाट मसाला भी छिड़क कर सर्व कर सकते हैं। ये लोगों के पसंद के ऊपर निर्भर करता है कि उन्हें नमकीन सैलड खाना है या स्वीट।

इसे भी पढ़ें : Pride Month 2023: प्राइड मंथ में बच्चों के लिए बनाएं रेनबो टूटी फ्रूटी और कैंडी, नोट करें ये आसान रेसिपी 

रेनबो कप केक 

rainbow recipe ideas

रेनबो कप केक बनाने के लिए एक बर्तन में चीनी पाउडर और तेल को क्रीमी होने तक अच्छे से फेंट लें। अब इसमें दही और सिरका मिलाकर फेंट लें। इसके बाद इसमें मैदा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और वनीला एसेंस मिलाएं। इस घोल में दूध डालकर अच्छे से घोल लें और इसे अलग-अलग बर्तन में रखें सभी में अपने पसंद के फूड कलर मिलाएं। अब इसे सांचे में बारी-बारी डालें, इसे आराम से डालें नहीं तो ये सभी रंग के बैटर मिक्स हो जाएंगे। इन्हें आधे घंटे के लिए बेक करें। ठंडा होने पर इसे ओवन से निकाल लें और सर्व करें। आपका कलरफुल कप केक तैयार है।

इसे भी पढ़ें: Pride Month 2023:प्राइड मंथ में दोस्तों के साथ मुंबई के इन कैफे में जरूर जाएं

 

ये रहे कुछ रेनबो रेसिपीज जिसे आप प्राइड पार्टी के लिए बना सकते हैं। उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को लाइक और शेयर जरूर करें और ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Image Credit- freepik

 

#LivingWithPride

LGBT समुदाय के लिए स्वीकृति, समानता और सम्मान की मांग; कहानियां जो बदल देंगी आपका भी नजरिया.  इस बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए क्लिक करें हमारे LGBTQIA Pride Month पेज पर और बनें इस अहम् पहल का हिस्सा. 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।