Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:48 PM IST

प्राइड मंथ में कुछ खास बनाना चाहते हैं, तो बनाएं ये रेनबो डिशेज

प्राइड मंथ चल रहा है और यदि आप इस महीने रेनबो थीम में पार्टी ऑर्गेनाइज करने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपके पार्टी को खास बनाने के लिए हमने आपके साथ 2 रेनबो रेसिपी शेयर की है, इसे आप बना सकते हैं।
Updated:- 2023-06-23, 10:28 IST
rainbow dinner recipes

जैसा कि हम सब जानते हैं कि जून का महीना पूरे LGBTQ समुदाय के लोगों के लिए बेहद खास होता है। इस महीने को LGBTQ समुदाय,  LGBTQ से जुड़े एनजीओ, सामाजिक कार्यकर्ता और इसका समर्थन करने वाले लोगों के लिए स्पेशल होता है। लोग इस महीने में परेड से लेकर पार्टी तक कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं। ऐसे में यदि आप भी इस महीने में प्राइड थीम में किटी पार्टी या दूसरे तरह के गेट टुगेदर का आयोजन कर रहे हैं, तो यह लेख जरूर पढ़ें। आप पार्टी के लिए प्राइड थीम में कुछ खास बनाने के बारे में बनाना चाहते हैं, तो रेनबो कुकीज और रेनबो वॉफेल बना सकते हैं। ये प्राइड थीम के अनुकुल भी रहेगा और पार्टी की शान भी बनेगा, तो देर किस बात की आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।

रेनबो कुकीज

rainbow cookies

स्वादिष्ट रेनबो कुकीज बनाने के लिए  सबसे पहले ओवन को 350 डिग्री F पर प्रीहीट करें और ओवन को बेकिंग शीट से कवर करें। अब कुकीज बनाने के लिए बड़ा बहुल लें इसमें मक्खन और शक्कर पाउडर को अच्छे से मिक्स करें। दोनों को फेंट कर अच्छे से मिलाने के बाद उसमें अंडा और वेनिला का मिश्रण ऐड करें। बैटर को अच्छे से मिक्स करने के बाद इसमें आटा, बेकिंग सोडा और नमक डालकर एक बार फिर सभी को मिक्स करें। अब बैटर को 5-6 अलग-अलग भाग में बांट कर सभी में अलग अलग रंग के फूड कलर मिलाएं। अब बेकिंग ट्रे या शीट में अलग-अलग रंग के बैटर से कुकीज बनाएं और ओवन में बेक करने के लिए रखें। बेक करने से पहले कुकीज के ऊपर जेम्स या चॉको चिप्स भी डाल सकते हैं। बेक हो जाने पर सर्व करें या एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करके रखें।

रेनबो वॉफेल

best rainbow cookies

2 कप बिस्क्विक

2 अंडे

1 कप दूध

जेल फूड कलर (लाल, नारंगी, हरा, नीला और बैंगनी)

व्हिप्ड क्रीम

इसे भी पढ़ें:  घर पर 15 मिनट में bubble waffle बनाने की आसान रेसिपी जानिए

बनाने की विधि

easy rainbow cookies recipe

एक बड़े कटोरे में, बिस्क्विक, अंडे और दूध को एक साथ चिकना होने तक फेंटें। इस बैटर को 4-5 भाग में बांट लें और सभी बैटर में अलग-अलग फूड कलर मिलाएं। सभी बैटर को पाइपिंग बैग में डालकर सिरों को काट लें और ऊपर की ओर रखें, ताकि ये गिरे नहीं। अब अपने बैटर को बारी-बारी कोन की मदद से वॉफेल मेकर में गोल-गोल आकार में डालें। आपको बैटर इस तरह से वॉफेल (बनाना वॉफेल) मेकर में डालना है कि वॉफेल को दो भाग में काटने पर ये रेनबो की तरह दिखे। अब इसे पका लें और बाकी बचे हुए बैटर से ये प्रोसेस दोहराएं। 

इसे भी पढ़ें: प्राइड पार्टी को खास बनाने के लिए बनाएं ये दो रेनबो डिशेज

ये रहे प्राइड मंथ में बनाने के लिए रेनबो कुकीज और वॉफेल बनाने की विधि। आपको यह लेख कैसा लगा हमें कमेंट कर बताएं। उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया हो। इस लेख को लाइक और शेयर करें, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Image Credit: freepik

#LivingWithPride

LGBT समुदाय के लिए स्वीकृति, समानता और सम्मान की मांग; कहानियां जो बदल देंगी आपका भी नजरिया.  इस बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए क्लिक करें हमारे LGBTQIA Pride Month पेज पर और बनें इस अहम् पहल का हिस्सा. 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।