Banana Toffee Waffle से घरवालों का मुंह मीठा कराएं

चाहें जोरों की भूख लगी हो या फिर पेट भरा हो, मूड अच्छा करना हो या परिवार वालों को स्पेशल फील कराना हो तो एक बढ़िया डेजर्ट से बात बन जाती है। खासतौर पर बच्चों को डेजर्ट्स बहुत पसंद आते हैं। अगर अगर ये डेजर्ट केले के पोषण से भरपूर हों तो सोने पर सुहाना हो जाता है। अगर आप घर पर ऐसी ही टेस्टी डिश बनाना चाहती हैं तो banana toffee waffle घर पर आसानी से बना सकती हैं। अच्छी बात ये है कि इस रेसिपी को आसानी से बनाया जा सकता है और इसमें किसी तरह का झंझट भी नहीं है। वेफल्स का लज्जतदार स्वाद और केले से मिलने वाला न्यूट्रिशन, आपको एनर्जी से भरपूर बना देंगे। South Extension-2 के Moti mahal delux के जाने-माने शेफ Vinod Singh Pundeer से तो आइए जान लेते हैं कि इस रेसिपी को घर पर कैसे तैयार किया जाए-
Banana Toffee Waffle Recipe Card
अगर आपको वेफल्स पसंद हैं तो इस बार घर पर बनाइए टेस्टी और बनाने में बेहद आसान Banana Toffee Waffle
Ingredients
- 50 ग्राम बटर
- 3-4 पके केले
- टुकड़ों में कटे हुए
- 1/3 कप ब्राउन शुगर
- 2 टेबलस्पून गाढ़ी क्रीम
- 4 bought waffles
- 4 स्कूप वनीला आइसक्रीम सर्व करने के लिए
Step
- Step 1:
सबसे पहले 25 ग्राम मक्खन को एक फ्राइंग पैन में गर्म करें। मक्खन के गर्म हो जाने पर उसमें केले डालें और उन्हें ब्राउन होने तक पकाएं।
- Step 2:
लगभग 3 मिनट बाद फ्राई हुए केलों को एक बाउल में निकाल लें।
- Step 3:
एक और पैन को धीमी आंच पर गर्म करें। इसके बाद इसमें बचा हुआ बटर, चीनी और क्रीम डालकर मिश्रण को धीरे-धीरे पकाएं। जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो इसे थोड़ी देर पकने दें। 3-4 मिनट में यह तैयार हो जाएगा।
- Step 4:
अब वैफल्स को टोस्ट करके एक सर्विंग प्लेट में रख लें। इसके बाद इस प्लेट में ऊपर से बनाना, आइसक्रीम और बनाया गया क्रीमी मिश्रण डालें।
- Step 5:
Banana Toffee Waffle सर्व किए जाने के लिए तैयार है। इसे फैमिली के साथ मिलकर एंजॉय करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।