Pushkar Mela 2024: पुष्कर मेला से मात्र 50 किमी की दूरी पर हैं ये 3 अच्छी जगहें, एक बार जरूर घूम आएं

राजस्थान के अजमेर जिले की ब्रह्म नगरी में मेले का आयोजन हो रहा है। हजारों लोग इस समय मेला देखने पहुंचे हैं, लेकिन मेला घूमने और पुष्कर घाट में डुबकी लगाने के बाद वह आस-पास किसी अच्छी जगह पर घूमने का प्लान बना रहे हैं।
Updated:- 2024-11-12, 15:20 IST
pushkar mela 2024 places to visit within 50 km in rajasthan

9 नवंबर से लेकर 15 नवंबर तक चलने वाले पुष्कर मेला की खूबसूरती देखने के लिए हजारों संख्या में लोग राजस्थान घूमने जा रहे हैं। लगातार पुष्कर मेले में पर्यटकों की भीड़ बढ़ती जा रही है। विदेशी सैलानियों का कबड्डी से लेकर घोड़ों और ऊंटों के नृत्य ने मेले की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं। वैसे तो यह मेला घोड़ों और ऊंटों की बिक्री का है, लेकिन इसके अलावा भी यहां तरह-तरह की प्रतियोगिताएं देखने को मिल रही है। लेकिन मेला देखने के बाद लोग पुष्कर में और भी जगहों पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन वह किसी ऐसी जगह पर जाना चाहते हैं, जो पुष्कर से ज्यादा दूर न हो।

अगर आप भी ऐसी किसी जगह की तलाश कर रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको पुष्कर से मात्र 100 किमी की दूरी पर स्थित कुछ जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

दौलत बाग गार्डन

pushkar mela 2024 places to visit within 50 km in rajasthan

अगर आपको पुष्कर में आस-पास ही कहीं घूमना है, तो आप दौलत बाग गार्डन जा सकते हैं। यह मेले से ज्यादा दूर नहीं है, यहां आप सुकून के पल बिताने जा सकते हैं। भले ही यहां आपको पर्यटकों की भीड़ देखने को मिलेगी, लेकिन हरा-भरा वातावरण और पक्षियों की चहचहाहट आपको सुकून प्रदान करेगी। यह राजस्थान के अजमेर शहर में स्थित एक हरा-भरा सार्वजनिक उद्यान है। यह अजमेर में घूमने के लिए अच्छी जगहों में से एक है।

  • दूरी- पुष्कर से दौलत बाग गार्डन की दूरी लगभग 13 किमी है।
  • आपको यहां पहुंचने में आधे घंटे का समय लगेगा।

इसे भी पढ़ें- Pushkar Mela 2024 Competition: राजस्थान गए और पुष्कर मेला में हो रही इन 3 प्रतियोगिताओं को नहीं देखा तो होगा अफसोस, पहले ही नोट कर लें शेड्यूल

आना सागर झील

आना सागर झील

पुष्कर घूमने आए लोग अगर झील देखने के लिए जयपुर या उदयपुर नहीं जाना चाहते हैं, क्योंकि यह आपको दूर पड़ रहा है, तो आप आना सागर झील घूमने जा सकते हैं। पुष्कर मेला से दूर सुकून के तलाश में लोग यहां घंटो झील के किनारे वक्त बिताते हैं। आना सागर झील अजमेर शहर में स्थित एक कृत्रिम झील है

  • दूरी- पुष्कर से आना सागर झील की दूरी लगभग 10 किमी है।
  • आपको यहां पहुंचने में भी आधे घंटे का समय लग सकता है।

इसे भी पढ़ें- पुष्कर मेला देखने के लिए जा रहे हैं राजस्थान, तो इन जगहों पर घूम कर आना न भूलें

अढ़ाई दिन का झोपड़ा मस्जिद

राजस्थान के अजमेर में स्थित अढ़ाई दिन का झोंपड़ा मस्जिद प्राचीन काल का एक सुंदर उदाहरण पेश करता है। यहां आपको इस्लामी और भारतीय वास्तुकला और संस्कृति का अच्छा मिश्रण दिखाई देगा। कुल मिलाकर यह परिवार या दोस्तों के साथ घूमने के लिए एक अच्छी जगह है। आप यहां घंटों परिवार के साथ समय बिता सकते हैं। माना जाता है कि यह 12वीं शताब्दी में एक संस्कृत महाविद्यालय के रूप में निर्मित हुआ था, लेकिन बाद में ये एक मस्जिद में बदल गया। पुष्कर राजस्थान में घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है। 

  • दूरी- पुष्कर से अढ़ाई दिन का झोपड़ा मस्जिद की दूरी लगभग 13 किमी है।
  • आपको यहां पहुंचने में 40 मिनट का समय लग सकता है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।