Pushkar Mela 2024 Competition: राजस्थान गए और पुष्कर मेला में हो रही इन 3 प्रतियोगिताओं को नहीं देखा तो होगा अफसोस, पहले ही नोट कर लें शेड्यूल

राजस्थान केवल गर्मियों में ही नहीं बल्कि सर्दियों के मौसम में भी भारत में सबसे ज्यादा घूमने वाली जगहों में से एक है। अगर देश में सबसे ज्यादा पर्यटक वाली जगहों की बात होती है, तो इसमें राजस्थान का नाम जरूर आता है। क्योंकि यह शहर अपनी संस्कृति, खान-पान और खूबसूरत किलों के लिए जाना जाता है। लेकिन यहां सबसे ज्यादा पर्यटकों के आने का एक कारण यह भी है कि समय-समय पर यहां मेले का आयोजन होता है। इसी तरह एक बार फिर राजस्थान में पुष्कर मेले का आयोजन होने जा रहा है।
देश-विदेश से पर्यटक इस मेला का सुंदर नजारा देखने के लिए आते हैं। यह पुष्कर मेला है जो साल में एक बार लगता है, लेकिन इस उत्सव में आपको लाखों पर्यटक यहां घूमते हुए नजर आएंगे। आज के इस आर्टिकल में हम आपको मेले में होने वाली कुछ खास प्रतियोगिताओं के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
ऊंट नृत्य प्रतियोगिता

अगर पुष्कर गए और ऊंट नृत्य प्रतियोगिता देखकर नहीं आए, तो यकीन मानिए आपको अफसोस होने वाला है। क्योंकि ऐसा नजारा न तो आपको किसी और मेले और शहर में देखने को मिलेगा और इसे देखने के लिए आपको एक साल तक इंतजार भी करना पडे़ेगा। सजे-धजे ऊंट ढोल की थाप में जबरदस्त डांस करते हुए नजर आते हैं। इतना ही नहीं इन ऊंट को एकदम दुल्हन की तरह इनके मालिक सजा कर लेकर आते हैं।
राजस्थानी मूंछ प्रतियोगिता

क्या लगता है इस साल इस प्रतियोगिता में कौन जीतने वाला है। अगर इस बात का जवाब आपको जानना है, तो इस मेले का नजारा देखने चले जाएं। बालों जैसी लंबी मूछें शायद आपने केवल फिल्मों में ही देखी होगी। अगर आपको ऐसा लगता है कि लोग मूंछ नकली लगाते हैं, तो आप राजस्थान के इन कलाकारों की मूंछ अपने हाथों से छूकर पता लगा सकते हैं। यकीन मानिए ऐसी लंबी मूंछ आपने आज से पहले कहीं और नहीं देखी होगी।
इसे भी पढ़ें- पुष्कर मेला देखने के लिए जा रहे हैं राजस्थान, तो इन जगहों पर घूम कर आना न भूलें
घोड़ा नृत्य प्रतियोगिता

पुष्कर मेला में केवल आप ऊंट नृत्य ही नहीं बल्कि घोड़ा नृत्य प्रतियोगिता भी देख पाएंगे। आज तक आपने घोड़े को नाचते हुए नहीं देखा है, तो यहां जाने का प्लान बना लें। अगर इस मेले के दौरान आप पुष्कर चले गए, तो हर किसी को आप राजस्थान की खूबसूरती देखने के लिए मजबूर करेंगे। पुष्कर राजस्थान में घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।
इसे भी पढ़ें- जयपुर से मात्र 15 हजार में बनाएं परिवार के साथ घूमने का प्लान, ये 3 जगह हैं बेस्ट
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं।
साथ ही आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।