Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:12 PM IST

आम की 12 किस्मों के बारे में जानें, कैसे रखें गए कुछ आमों के नाम

आपको कई तरह के आमों के बारे में पता होगा लेकिन क्‍या आपको सभी तरह के आमों के बारे में पता हैं। अगर नहीं तो चलिए आज हम आपको बताते है इनकी किस्‍मों के बारे में।
Updated:- 2020-06-24, 12:26 IST
mango varieties that you should know main

हमारे देश में कई तरह की आम की किस्मे पाई जाती है। फलों के राजा कहे जाने वाले आम भी कई तरह के होते है। अलग-अलग नामों से मिलने वाले इन आमों की बनावट से लेकर स्‍वाद तक में काफी फर्क होता है। आम की कुछ प्रजातियां काफी लोकप्रिय हैं जैसे- दशहरी, लंगरा, चौसा इत्‍यादी। आम के साथ एक और मजेदार बात ये है कि सभी लोगों की आम को लेकर अपनी-अपनी पसंद होती है। तो आइए जानते है आमों की कुछ खास किस्मों के बारे में।

know about popular mango varieties that you should inside

इसे जरूर पढ़ें: आम के सीजन में घर पर बनाएं स्वादिष्ट मैंगो कलाकंद, जानें रेसिपी

मालदा आम

मालदा आम का नाम पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के नाम पर पड़ा है। इस आम की एक विशेष किस्म भी है जिसे फाजली कहा जाता है। विदेशों तक में इस आम की मांग है इसलिए इसका निर्यात ज्‍यादा किया जाता है।

know about best popular mango varieties inside

 

चौसा आम

सबसे लोकप्रिय आम की क़िस्मो में से एक चौसा आम हरे और पीले रंग का होता है और इसका स्वाद इसका स्‍वाद भुलाया नहीं जा सकता। ये आमतौर पर गर्मी मौसम के अंत और बारिश के प्रारंभ में बाजारों में उपलब्ध होता है।

 

दशहरी आम

आमतौर पर भारत के उत्तरी भागों में उगाया जाने वाला दशहरी आम (जानें कच्‍चे आम के फायदे) अपने रसीले स्वाद स्‍वाद के लिए फेमस है। इस आम की खेती यूपी में की जाती है। लखनऊ के आस पास के गांवों जैसे काकोरी, नन्दी फिरोजपुर, मलिहाबाद जैसी जगहों में इसकी पैदावार ज्‍यादा है।   

हापुस आम

हापुस को अलफांसो नाम से भी जाना जाता है। यह अपनी मिठास और स्वाद के लिए काफी फेमस है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी इसकी काफी मांग है। केसरिया रंग के हापुस आम (आम से जुड़े रोचक तथ्‍य) हमारे देश में मिलने वाले सभी आमों में सबसे महंगे हैं। मुख्य रूप से सिंधुदुर्ग, महाराष्ट्र के रत्नागिरी, देवगढ़ और रायगढ़ जिलों में इसे उगाया जाता है। 

लंगड़ा आम

लंगड़ा आम को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इसकी गिनती सबसे पॉपुलर आमों में होती है। लंगड़ा आम की बात करें तो यह भी यूपी में ज्‍यादा उगाया जाता है।

famous mango varieties that you should know about inside

केसर आम

इस आम का नाम केसर इसलिए पड़ा क्‍योंकि इसमें केसर जैसी खुशबू आती है। इसकी खेती गिर अभयारण्य के आसपास के इलाकों में की जाती है। केसर आम ज्‍यादातर अमरेली और जूनागढ़ जिलों में उगाया जाता है।

हिमसागर आम

हिमसागर आम का नाता बंगाल के मुर्शिदाबाद क्षेत्र से है और यह दिखने में पीला से हरे रंग के मध्यम आकार का आम (आम खाने के फायदे) है। यह आम बहुत ही कम समय के लिए यानी मई से जून तक ही पाया जाता है।

बादामी आम

बादामी आम को कर्नाटक का अलफान्सो भी कहा जाता है। यह अपनी ताजगी के लिए जाना जाता है। इस आम के गूदे से जूस बनाने वाली कंपनियां रस तैयार करती हैं।

popular mango that you know about inside

तोतापुरी आम

तोते जैसे रंग और आकार के कारण इस आम को तोतापुरी नाम दिया गया है। इस आम को अचार और सलाद के रूप में ज्‍यादा पसंद किया जाता है। यह मुख्य रूप से आंध्रप्रदेश से आता है।

बंगनपल्ली आम

सफेदा, बेनीशान या बंगनपल्ली आम, आप इसे किसी भी नाम से बुला सकती हैं। यह पीले रंग का आम स्‍वाद में लाजवाब होता है। इसका उत्पादन आंध्र प्रदेश के कुर्नूल जिले में किया जाता है।

पायरी आम

सीजन शुरू होते से ही सबसे पहले यह आम बाजार में उपलब्‍ध होता है। यह बहुत रसीला होता है।

मल्लिका आम

अपने असाधारण मीठे स्वाद के लिए फेमस मल्लिका आम दशहेरी और नीलम की एक संकर किस्म है। यह जून से जुलाई के बीच में बाजार में उपलब्‍ध होता है।

इसे जरूर पढ़ें: वजन बढ़ने के डर से नहीं खाती हैं आम तो रुजुता दिवेकर से जानें सच

अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो जुड़ी रहिए हमारे साथ। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए पढ़ती रहिए हरजिंदगी।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।