Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:29 PM IST

आम के सीजन में घर पर बनाएं स्वादिष्ट मैंगो कलाकंद, जानें रेसिपी

इस समय आम का सीजन हैं, ऐसे में आम से आप घर पर बहुत ही आसानी से मैंगो कलाकंद बना सकती है। यह टेस्टी और पौष्टिक भी होता है, जानें इसकी आसान रेसिपी।
Updated:- 2020-06-16, 09:00 IST
mango kalakand recipe

इस समय फलों के राजा आम का सीजन है। आजकल बाज़ार में आपको मीठे और ताजे आम आसानी से मिल जाते हैं। लेकिन, क्या आपके कभी इन मीठे आम से कुछ टेस्टी और अलग डिश ट्राई की है। अगर नहीं, तो आज हम आपको 'रेसिपी ऑफ़ द डे' में आम का टेस्‍टी और हेल्‍दी 'मैंगो कलाकंद' बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। जिसे आप घर पर बहुत ही आसानी से बना सकती हैं। इस कलाकंद को बनाने में ड्राई फ्रूट्स, दूध और केसर का इस्‍तेमाल किया जाता है। यहीं नहीं, गर्मी के इस मौसम में मैंगो कलाकंद आपको तरो-ताजा कर देगा। किसी खास मौके के लिए भी यह परफेक्ट स्वीट डिश हो सकती है। तो देर किस बात की है, चलिए जानते हैं मैंगो कलाकंद की रेसिपी के बारे में-  

मैंगो कलाकंद Recipe Card

स्वादिष्ट मैंगो कलाकंद घर पर बनाएं

Vegetarian Recipe
Total Time: 30 min
Prep Time: 20 min
Cook Time: 15 min
Servings: 3
Level: Medium
Course: Desserts
Calories: 200
Cuisine: Indian
Author: Sahitya Maurya

Ingredients

  • दूध- 1 लीटर
  • घी-3 चम्मच
  • चीनी-1/2 कप
  • नींबू रस-1 चम्मच
  • केसर-1/2 चम्मच
  • आम -2 कप (बिना रेशे वाले)
  • इलाइची-3
  • काजू-1/2 कप
  • किशमिश-1/2 कप
  • बादाम-4
  • पिस्ता-5

Step

  1. Step 1:

    मैंगो कलाकंद बनाने के लिए सबसे पहले दूध को उबाल लीजिए, उबलने के बाद इसमें नींबू के रस को डालिए, ताकि दूध फट जाएं।

  2. Step 2:

    जब दूध फट जाएं, तो इसे अच्छे से छानकर, इसमें से पानी निकालकर पनीर को अलग कर लीजिए।

  3. Step 3:

    अब एक कढ़ाई में आम और चीनी को डालें और तब तक पकाएं जब तक यह अच्छे से मिक्स ना हो जाएं।

  4. Step 4:

    इसके बाद इसमें पनीर को डालें और लगातार गाढ़ा होने तक चलाते रहें, थोड़ी देर बाद इसमें बादाम और पिस्ता को भी डालकर अच्छे से मिला लीजिए।

  5. Step 5:

    जब यह एक दम गाढ़ा हो जाएं तो गैस बंद कर दीजिए और इसमें इलाइची पाउडर डालकर अच्छे से मिला दीजिए।

  6. Step 6:

    अब एक प्लेट को घी से ग्रीसिंग कीजिए और इसमें मिश्रण को डाल कर अच्छे से फैला कर कुछ देर ठंडा होने के लिए छोड़ दीजिए।

  7. Step 7:

    इसके बाद काजू और किशमिश से गार्निश कर लीजिए।

  8. Step 8:

    लाजवाब मैंगो कलाकंद बनकर तैयार है। अब इसे सर्व कीजिए।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।