Sat Sep 12, 2026 | Updated 08:06 AM IST

कश्मीर घूमने का प्लान बना रही हैं तो वंदे भारत ट्रेन में करें टिकट बुक, 6 जून से यात्रियों को मिल रहा है खास ऑफर

Chenab Rail Bridge: जून में हजारों लोग कश्मीर घूमने का प्लान बना रहे हैं। क्योंकि, गर्मियों में भी कश्मीर का मौसम खूबसूरत होता है। ऐसे में जो लोग पहली बार यहां सफर करने वाले हैं, उनके लिए यह सुविधा लाभदायक होगी।
Updated:- 2025-06-05, 18:20 IST
pm modi flag off chenab bridge on june 6 passengers will travel in vande bharat train katra to srinagar

Chenab Rail Bridge Inauguration: कश्मीर जा रहे लोगों को रेलवे एक खास तोहफा दे रहा है। वंदे भारत ट्रेन को देश के हर कोने में पहुंचाने के लिए रेलवे द्वारा तरह-तरह के कदम उठाए जा रहे हैं। इसी तरह अब रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए वंदे भारत ट्रेन श्रीनगर से कटरा के बीच चलाने का फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 जून को जम्मू-कश्मीर में चिनाब रेल ब्रिज का उद्घाटन करने वाले हैं। इसे दुनिया के सबसे बड़े ब्रिज के रूप में माना जा रहा है। यह दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज है। पीएम मोदी के ब्रिज के उद्घाटन के बाद इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएगी। अब जो लोग माता के दर्शन के बाद कश्मीर घूमने जाना चाहते हैं, तो वह सीधे श्रीनगर के लिए ट्रेन ले सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस ट्रेन और ब्रिज के बारे में विस्तार से जानकारी दें।

दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेल ब्रिज पर दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन

pm modi flag off chenab bridge on june 6 passengers will travel in vande bharat train katra to srinagar

  • 6 जून को चिनाब ब्रिज के उद्घाटन के बाद आप इस ब्रिज से पहली बार यात्रा कर पाएंगे। कटरा से श्रीनगर के लिए वंदे भारत ट्रेन इस ब्रिज पर दौड़ेगी, जिससे आप मात्र 3 घंटे में श्रीनगर पहुंच जाएंगे।
  • चिनाब रेल ब्रिज 1,178 फीट ऊपर बना है। यहां से जब वंदे भारत ट्रेन दौड़ेगी, तो नजारा देखने वाला होगा। ऊंचाई पर ट्रेन का यह सफर आपके लिए यादगार रहेगा। इस पुल की लंबाई 1,315 मीटर है।
  • रिपोर्ट्स के अनुसार, यह ब्रिज मौसम खराब में भी अपनी मजबूती बनाए रखेगा। भूकंप जैसे हालातों को भी झेलने की इसमें क्षमता है। सफर करने से पहले वंदे भारत ट्रेन से जुड़ी जरूरी जानकारी आपको पता होनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें-ट्रेन में के 3E और 3AC कोच में क्या होता है अंतर, टिकट बुक करने से पहले जान लें पूरी जानकारी

pm modi flag off chenab bridge on june 6 passengers will travel in vande bharat train katra to srinagarSS

  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस ब्रिज को इस तरह से बनाया गया है कि ये खराब से खराब से मौसम और भूकंप जैसे हालातों को भी झेल सकता है। यहां तक कि ये पुल तेज भूकंप और 266 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवा को भी सहन कर सकता है। इस ब्रिज की उम्र 120 साल से भी ज्यादा मानी जा रही है।
  • पहले कटरा से श्रीनगर का जो सफर पूरा करने में आपको 6 से 7 घंटे का समय लग जाता था, इस ब्रिज और ट्रेन से सफर करने में आपको लगभग 3 घंटे ही लगेंगे।
  • इस ट्रेन का रूट रामबन से शुरू होगा। इससे आप श्रीनगर बिना किसी परेशानी के पहुंच पाएंगे।
  • आप वंदे भारत ट्रेन की टिकट ऑनलाइन बुक भी कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- वंदे भारत ट्रेन के डिब्बे और CC कोच एक जैसे होते हैं या नहीं, जानें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।