Plastic Bottle के ढक्कन से बनाएं किचन के लिए कमाल के ऑर्गनाइजर, मार्केट से नहीं पड़ेगा खरीदना

Plastic Bottle Cap Organiser: गर्मी के मौसम में प्लास्टिक बोतल की घर में भरमार हो जाती है, जिसका इस्तेमाल लोग पेड़-पौधे लगाने, सामान को स्टोर करने के लिए करते हैं। वहीं बची बोतलों को फेंक देते हैं, लेकिन आपको बता दें कि आप इनके ढक्कन का इस्तेमाल किचन ऑर्गनाइजर बनाने में कर सकती हैं। नीचे जानें-
Updated:- 2026-05-29, 16:16 IST
image

Bottle Cap Reuse Ideas: गर्मी के मौसम में घरों में प्लास्टिक की बोतलों की भरमार हो जाती है। अब ऐसे में इन्हें फेंकने के अलावा अक्सर कुछ और समझ नहीं आता। यदि बोतल बड़ी हो, तो लोग उसे प्लांटर की तरह इस्तेमाल कर लेते हैं, तो वहीं कुछ लोग इसका उपयोग सामान स्टोर करने के लिए करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी बोतल के ढक्कन का रीयूज सुना है? आमतौर पर लोग बोतल को तो किसी न किसी काम में दोबारा ले आते हैं, लेकिन इन रंग-बिरंगे ढक्कनों को बेकार समझकर कचरे में डाल देते हैं। आपको बता दें कि इन्हीं छोटे ढक्कनों की मदद से आप किचन के लिए शानदार ऑर्गनाइजर बना सकती हैं। नीचे लेख में जानें ढक्कन से कैसे बनाएं इस्तेमाल करने का तरीका-

किचन टॉवल और एप्रन टांगने के लिए ढक्कन से बनाएं हुक

how to make hook holder from plastic bottle cap

अगर आप किचन में टॉवल या एप्रन टांगने के लिए ड्रिल नहीं करवाना चाहती हैं, तो बोतल के ढक्कन से हुक तैयार कर सकती हैं। नीचे देखें बनाने का तरीका-

  • सबसे पहले प्लास्टिक बोतल का ढक्कन लें।
  • इसके बाद ढक्कन के पीछे की तरफ मजबूत डबल-साइड टेप या ग्लू लगाएं।
  • अब इसे किचन की दीवार या कैबिनेट के दरवाजे पर चिपका दें।
  • ढक्कन का उभरा हुआ हिस्सा हुक की तरह काम करेगा।
  • आप इस पर हल्के वजन के टॉवल, नैपकिन या छननी आसानी से लटका सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- Bottle Cap Craft Ideas: बोतल के पुराने ढक्कनों से तैयार करें होम डेकोर आइटम्स और घर को दें यूनिक लुक

चम्मच के लिए ढक्कन से बनाएं स्टैंड

अगर आपके पास बहुत सारे ढक्कन इकट्ठा हो गए हैं, तो उसकी मदद से चम्मच रखने वाला स्टैंड बना सकती हैं। नीचे पढ़ें तरीका-

  • इसके लिए कार्डबोर्ड के टुकड़े पर ढक्कनों को कतार में चिपकाएं।
  • हर ढक्कन के बीच में थोड़ी जगह छोड़ें।
  • अब इन ढक्कनों के बीच के गैप में आप किचन के चाकू या चम्मच को फंसा सकती हैं।

बोतल के ढक्कन से बनाएं मसाला होल्डर

cap reuse

किचन की छोटी-छोटी चीजें जैसे टूथपिक, इलायची या लौंग को संभालकर रखना बड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में आप प्लास्टिक के ढक्कन का इस्तेमाल कर सकती हैं। नीचे जानें तरीका-

  • इसके लिए सबसे पहले दो एक ही साइज के ढक्कनों का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • अब एक ढक्कन को बेस की तरह रखें।
  • फिर दूसरे को उसके ऊपर फिट करके एक छोटा बॉक्स बना लें।
  • यदि आपके बड़े साइज के ढक्कन हैं, तो आप इन्हें अपनी किचन शेल्फ के किनारे पर ग्लू की मदद से चिपका सकती हैं।

प्लास्टिक बोतल के ढक्कन से बनाएं कोस्टर

how to make utensils stand with plastic bottle cap

बेकार पड़े प्लास्टिक ढक्कनों से आप चाय के कप रखने के लिए कोस्टर बना सकती हैं। इसके लिए एक ही आकार के 7-8 ढक्कनों को फूल की आकृति में आपस में जोड़कर ग्लू-गन से चिपका दें। यह न केवल मेज पर चाय के दाग लगने से बचाएगा, बल्कि दिखने में भी बहुत आकर्षक और रंगीन लगेगा।

इसे भी पढ़ें- घर में बेकार पड़े कबाड़ से बनाएं कमाल की ये 5 चीजें, सेट हो जाएगा सारा सामान

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Shutterstock, Freepik, pinterest

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।