Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:29 AM IST

Bottle Cap Craft Ideas: बोतल के पुराने ढक्कनों से तैयार करें होम डेकोर आइटम्स और घर को दें यूनिक लुक

घर की सजावट को खूबसूरत बनाने के लिए आप कई बार पुरानी चीजों का इस्तेमाल भी करती हैं। घर में बेकार पड़े छोटे-छोटे सामान भी आपकी क्रिएटिविटी से शानदार होम डेकोर पीस बन सकते हैं। खासतौर पर बोतल के पुराने ढक्कन, जिन्हें अक्सर लोग फेंक बेकार समझकर फेंक देते हैं, उनसे आप कई यूनिक और स्टाइलिश डेकोरेशन आइटम्स तैयार कर सकती हैं। आइए जानें पुराने ढक्कनों से कैसे तैयार कर सकती हैं होम डेकोर आइटम्स।
Updated:- 2026-05-24, 14:42 IST
image

घर को सजाने के लिए हम कई तरह की चीजों का इस्तेमाल करते हैं। कई बार बाजार से महंगे आइटम्स लाकर भी हम घर को सजाते हैं, लेकिन घर की सजावट के लिए हमेशा महंगी चीजें खरीदना जरूरी नहीं होता है। कई बार घर में मौजूद बेकार समझकर रखा हुआ सामान भी बहुत खूबसूरत डेकोरेशन आइटम्स में बदला जा सकता है। खासतौर पर आप जिन प्लास्टिक, कांच या मेटल की बोतलों और उनके ढक्कनों को बेकार समझकर घर से तुरंत बाहर कर देती हैं उनके ढक्कन का इस्तेमाल भी घर के डेकोरेशन में किया जा सकता है। प्लास्टिक या मेटल की बोतलों के पुराने ढक्कन, जिन्हें अक्सर लोग फेंक देते हैं, उनसे आप कई क्रिएटिव होम डेकोर आइटम्स तैयार कर सकती हैं। ये आपके घर को यूनिक लुक तो देंगे ही और वेस्ट मटेरियल को भी इस्तेमाल करने में मदद करेंगे। आइए आपको बताते हैं बोतल के ढक्कनों से आप घर को कैसे सजा सकती हैं।

बोतल के ढक्कन से बनाएं वॉल हैंगिंग

wall hanging

आजकल होम डेकोर में वॉल हैंगिंग काफी ट्रेंड में हैं। आप पुराने रंग-बिरंगे ढक्कनों से खूबसूरत वॉल हैंगिंग तैयार कर सकती है। इसके लिए आप अलग-अलग रंगों के ढक्कनों को इकठ्ठा करें और एक कार्डबोर्ड पर अपनी मन पसंद डिज़ाइन बनाएं। आप किसी फ्लावर की या ज्योमेट्रिक डिजाइन बना सकती हैं। इसके बाद इस कार्डबोर्ड पर फेविकॉल से बोतल के ढक्कन चिपकाएं। उसमें छोटे मिरर, मोती या लेस लगाकर आप उसे और भी अट्रैक्टिव बनाया जा सकता है। यह वॉल हैंगिंग आप घर के लिविंग रूम या बालकनी की दीवार पर लगा सकती हैं।

बोतल के ढक्कन से बनाएं फोटो फ्रेम

photo frame

अगर आप अपने पुराने फोटो फ्रेम को नया और क्रिएटिव लुक देना चाहती हैं, तो बोतल के ढक्कनों का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप लकड़ी या प्लास्टिक के साधारण फ्रेम पर अलग-अलग साइज और रंगों के ढक्कन चिपकाएं। यह DIY फोटो फ्रेम बच्चों के कमरे या फैमिली कॉर्नर के लिए परफेक्ट हो सकता है। आप इन ढक्कनों से अपने साधारण से फोटो फ्रेम को भी सजा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- स‍िर्फ ₹10 के खर्च में Living Room को ऐसे करें डेकोरेट, कमरा द‍िखेगा लग्जरी

बोतल कैप से सजाएं मिरर

mirror decoration with bottle cap

बोतल के पुराने ढक्कनों से आप साधारण मिरर को भी डिजाइनर लुक दे सकती हैं। इसके लिए आप बोतल के पुराने ढक्कन लें और अपने मिरर के सभी कोनों में ढक्कन को फेविकॉल की मदद से मिरर पर लगाएं। मिरर के चारों ओर रंगीन ढक्कनों को पैटर्न में चिपकाकर फ्रेम तैयार करें। यह DIY डेकोर आइटम आपके कमरे की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा सकते हैं। आप इन ढक्कनों को अलग-अलग रंगों में कलर करके शीशे में चिपका सकती हैं।

बोतल के ढक्कनों से बनाएं विंड चाइम

wind chime

अगर आप बालकनी या गार्डन को नए तरीके से सजाना चाहती हैं तो बोतल के ढक्कनों से विंड चाइम बनाना भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसके लिए आप ढक्कनों में छोटे छेद करके धागे या चेन की मदद से उन्हें आपस में जोड़ें। इसमें घंटियां या मोती लगाएं और इन्हें सजाएं। इन ढक्कनों से आप एक खूबसूरत विंड चाइम तैयार करके घर को सजा सकती हैं और ये विंड चाइम हवा चलने पर बहुत अच्छी आवाज करने के साथ बालकनी और मेन गेट की शोभा भी बढ़ाती हैं।

यह भी पढ़ें- DIY Cake Board: केक बोर्ड से सजाएं घर का कोना-कोना, इन आसान ट्रिक्स से बदल जाएगा कमरे का लुक

बोतल के ढक्कन से बनाएं कैंडल स्टैंड

इसके लिए आप कोल्ड ड्रिंक की बोतल के लोहे के ढक्कन लें और इन्हें किसी अच्छे रंग से कलर करें। इसके बाद इसे आप कैंडल स्टैंड की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आप इसमें थोड़ा सा पानी डालकर कैंडल रखेंगी तो कैंडल ज्यादा देर तक जलेंगी।

यहां बताए तरीकों की मदद से आप भी घर की सजाने के लिए कुछ क्राफ्ट आइटम्स बना सकती हैं। यही नहीं घर में पड़े पुराने बोतल के ढक्कन का इस्तेमाल भी आप कर सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: freepik.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।