Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:54 AM IST

घर में बेकार पड़े कबाड़ से बनाएं कमाल की ये 5 चीजें, सेट हो जाएगा सारा सामान

घर पर हमारे ऐसे तमाम चीजें इधर-उधर पड़े होते हैं, जिसे हम अक्सर कबाड़ समझते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इन चीजों की मदद से भी कमाल की चीजें बना सकती हैं। नीचे लेख में पढ़ें जूते के डिब्बे, कांच की बोतल और पुरानी जींस से कैसे बना सकती हैं ऑर्गनाइजर?
Updated:- 2026-05-23, 13:22 IST
Handmade items from waste material

अक्सर हमारे घर के किसी कोने या स्टोर रूम में पुरानी बोतलें, गत्ते के डिब्बे और फटे-पुराने कपड़े कबाड़ की तरह जमा होते रहते हैं। हम इन्हें बेकार समझकर इधर-उधर फेंक देते हैं या फिर कबाड़ ले जाने वाले को बेच देते हैं। वहीं जब हम बाजार जाकर देखते हैं, तो वहां एक से बढ़कर एक ऐसी चीजें दिखाई देती है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि इन चीजों को आप घर पर आसानी से और वह भी कबाड़ की चीजों से बना सकती हैं। यकीनन आपको लग सकता है कि आखिर कबाड़ से कैसे ऑर्गनाइजर बना सकते हैं? बता दें कि वेस्ट मटेरियल से चीजें बनाना न केवल आपके घर को व्यवस्थित रखने में मदद करता है, बल्कि यह आपके इंटीरियर को एक यूनिक और पर्सनल टच भी देता है। नीचे लेख में जानें कैसे बनाएं ये सामान-

जूतों के डिब्बों से ड्रॉर ऑर्गनाइजर

how to make orgniser help of shoe box

जूतों के खाली डिब्बे अक्सर हम सभी बेकार समझकर फेंक दिए जाते हैं। अगर आप भी ऐसा करती हैं, तो थोड़ा रूकिए। आप इन्हें सुंदर रंगीन कागज या बचे हुए कपड़ों से कवर कर ऑर्गेनाइजर बना सकती हैं। इन डिब्बों को अपनी अलमारी की दराज के अंदर रखें। इनमें आप मोजे, रुमाल, बेल्ट या अंडरगारमेंट्स अलग-अलग करके रख सकती हैं। इससे आपकी दराज कभी बिखरी हुई नहीं दिखेगी।

इसे भी पढ़ें- Old Curtain Uses: बेकार नहीं इन 7 कामों में इस्तेमाल कर सकती हैं पुराने पर्दे

कांच की बोतलों से बनाएं स्पाइस जार

how make spices jar from waste bottle

जैम, सॉस या कॉफी की खाली कांच की बोतलों को फेंकने के बजाय उन्हें गर्म पानी में भिगोकर उनके लेबल उतार लें। इसके बाद इनके ढक्कन को एक ही रंग से पेंट करें। इन बोतलों में आप गरम मसाले, चाय पत्ती या दालें रख सकते हैं। किचन की रैक पर रखी ये एक जैसी बोतलें बहुत ही प्रीमियम लुक देती हैं।

पुरानी जींस से वॉल हैंगिंग पॉकेट बनाएं

Purane saman ka reuse kaise kare

अगर आपकी कोई जींस पुरानी या फट गई है, तो उसके पीछे की जेबों को काट लें। फिर एक मजबूत कपड़े के टुकड़े पर इन 4-5 जेबों को पास-पास सिल दें और उसे दीवार पर लटका दें। इस पॉकेट ऑर्गनाइजर में आप घर की चाबियां, रिमोट, चश्मा और पेन जैसी छोटी चीजें रख सकते हैं जो अक्सर खो जाती हैं।

इसे भी पढ़ें-  Loose Rubber Band: खराब हुए रबर बैंड से लगाएं ये जुगाड़, किचन से लेकर बगीचे तक के कई काम होंगे आसान

प्लास्टिक की बोतलों से वर्टिकल गार्डन करें तैयार

Ghar ko organize karne ka tarika

घर पर बेकार पड़ी कोल्ड ड्रिंक की बोतल से आप वर्टिकल गार्डन बनाकर तैयार कर सकती हैं। इसके लिए कोल्ड ड्रिंक की 2-लीटर वाली बोतलों को बीच से काटें और उनमें मिट्टी भरें। इन बोतलों के ढक्कन में छोटे छेद कर दें और इन्हें रस्सी की मदद से अपनी बालकनी की दीवार पर एक के नीचे एक लटका दें। इसमें आप पुदीना, धनिया या छोटे सजावटी पौधे लगा सकते हैं। यह कम जगह में हरियाली लाने का सबसे अच्छा तरीका है।

टिन के डिब्बों से डेस्क ऑर्गनाइजर बनाएं

Home organization hacks in Hindi

मिठाई या रसगुल्ले के खाली टिन के डिब्बों को अच्छी तरह धोकर सुखा लें। इनके चारों तरफ जूट की रस्सी लपेटें या एक्रिलिक पेंट से डिजाइन बनाएं। इन्हें आप अपनी स्टडी टेबल पर पेन, कैंची, स्केल और चम्मच स्टैंड की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। यह देखने में बिल्कुल बाजार से खरीदे गए एंटीक सामान जैसा लगता है।

इसे भी पढ़ें- Baby Toys Reuse Ideas: बच्चों के पुराने खिलौने नहीं बेकार, बनाएं घर के लिए क्यूट डेकोरेशन पीस

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Gemini


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।