Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:06 AM IST

सर्दियों में उत्तरकाशी की इन वादियों में बिखरी रहती हैं सफेद चादर, यमुनोत्री के पास ये जगहें हैं घूमने के लिए बेस्ट

चार धाम के कपाट भले ही सर्दियों में बंद हो जाते हों, लेकिन उत्तराखंड की खूबसूरती उस समय भी कम नहीं होती। बर्फ से ढके पहाड़, शांत वादियां और ठंडी हवा इन जगहों को किसी जन्नत से कम नहीं बनाती।
Updated:- 2026-01-06, 08:46 IST
image

चार धाम यात्रा इस समय बंद हो गई है। सबसे पहले यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट खुले हैं। इसके बाद केदारनाथ और फिर बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले जाते हैं। कपाट बंद होने के बाद भी लोग यहां आस-पास घूमने के लिए जगहें सर्च करते हैं, क्योंकि यहां का नजारा बेहद खूबसूरत है। सर्दियों में ये जगहें और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाती है। यही वजह है कि कपाट बंद होने के बाद भी लोग चार धाम के आस-पास घूमने लायक जगहें खोजते हैं, जहां सुकून, प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिक शांति एक साथ महसूस की जा सके। सर्दियों में ये इलाके कम भीड़ और ज्यादा सुकून के साथ घूमने के लिए सबसे बेहतर माने जाते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको यमुनोत्री धाम के आस-पास घूमने के लिए अच्छी जगहों के बारे में विस्तार से बताएंगे।

हनुमान चट्टी

char dham yatra start today places to visit near yamunotri dhams

यमुनोत्री धाम की यात्रा हनुमान चट्टी होते हुए जाती है। यह यमुनोत्री से 13 किमी की दूरी पर स्थित है। डोडीताल ट्रेक भी इसी रास्ते से होते हुए ही लोग जाते हैं। इसलिए डोडीताल ट्रेक पर जाने वाले लोग भी हनुमान चट्टी होकर जाते हैं। यह यमुनोत्री के पवित्र मंदिर के रास्ते में पड़ने वाला शहर है। आप अपनी यात्रा के दौरान यहां से ही होकर गुजरते हैं, इसलिए यहां आप घूमकर आगे बढ़ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-चार धाम यात्रा पर कैसे जाएं, रूट मैप से लेकर रजिस्ट्रेशन तक सभी जानकारी विस्तार से पढ़ें यहां

जानकी चट्टी

char dham yatra start today places to visit near yamunotri dhamss

हनुमान चट्टी से होते हुए आप जानकी चट्टी से गुजरते हैं। जानकी चट्टी एक हरा-भरा क्षेत्र है, जहां घूमने के लिए लोग पूरे साल जाते हैं। यह यमुनोत्री धाम से मात्र 7 किमी की दूरी पर स्थित है। यमुनोत्री धाम पर जाने वाले लोग यहां रात गुजारने का प्लान बनाते हैं। अगर आपको भी पहुंचते-पहुंचते अंधेरा हो जाता है, तो आप यहां रुक कर आगे बढ़ सकते हैं। यह जगह चारों ओर से पहाड़ों से घिरी हुई है, इसलिए यह जगह आपको पसंद आएगी।

इसे भी पढ़ें-चार धाम की यात्रा पर जाने वाले लोगों को जरूर पता होनी चाहिए ये 5 बातें

बरकोट

बरकोट

जानकी चट्टी से बरकोट 44 किमी की दूरी पर है। जब आप जानकी चट्टी से यमुनोत्री के लिए निकलेंगे, तो बरकोट घूमते हुए जा सकते हैं। यह 1220 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां पर दो सबसे पवित्र नदियों, गंगा और यमुना का पानी आता है। यह जगह यमुनोत्री से सिर्फ केवल किलोमीटर दूर है। 1 घंटे में आप यहां से यमुनोत्री पहुंच सकते हैं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik, shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।