दिल्ली से यमुनोत्री धाम कैसे पहुंचें, यहां जानें रूट्स से लेकर किराया और रास्ते में पड़ने वाली कुछ शानदार जगहें

How To Reach Yamunotri From Delhi: उत्तराखंड के चार धामों का नाम लिया जाता है, तो यमुनोत्री उनमें से एक है। यमुनोत्री, एक पवित्र और प्रसिद्ध हिन्दू तीर्थ स्थल है, जो उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में करीब 10 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है।
पौराणिक मान्यता के अनुसार यमुनोत्री को यमुना नदी का उद्गम स्थल और देवी यमुना का निवास स्थान भी माना जाता है। इसलिए जब भी सर्दियों के बाद यमुनोत्री का कपाट खुलता है, तो लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं।
अगर आप भी आने वाले दिनों में यमुनोत्री के दर्शन का प्लान बना रहे हैं, तो हम आपको बताने जा रहे हैं कि दिल्ली से यमुनोत्री आप कैसे सस्ते में पहुंच सकते हैं। इसके अलावा रूट में पड़ने वाली कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में भी बताएंगे।
सबसे पहले दिल्ली से ऋषिकेश पहुंचें

दिल्ली से यमुनोत्री पहुंचने के लिए सबसे पहले आपको ऋषिकेश पहुंचना होगा। इसके लिए आप दिल्ली में स्थित कश्मीरी गेट बस स्टैंड से उत्तराखंड रोडवेज बस पकड़ सकते हैं, जिसका किराया करीब 420 रुपये के आसपास होता है।
अगर आप 9-10 बजे तक बस स्टैंड बस पकड़ते हैं, तो अगले दिन सुबह-सुबह 4-5 बजे पहुंच जाएंगे। अगर आप ऋषिकेश सुबह 5 बजे पहुंच जाते हैं, तो फ्रेश होकर नाश्ता कर लीजिए, क्योंकि आगे की यात्रा के लंबी होगी।
- नोट: अगर आप दिल्ली से प्राइवेट गाड़ी से जाते हैं, तो किराया 1000 रुपये के आसपास होगा। इसके अलावा, दिल्ली से ऋषिकेश के लिए डायरेक्ट ट्रेन भी नहीं चलती है।
- नोट: आप दिल्ली से हरिद्वार भी पहुंच सकते हैं, क्योंकि हरिद्वार से यमुनोत्री के लिए बस चलती है, जो ऋषिकेश होती हुई जाती है।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली से महज 13 हजार में केदारनाथ यात्रा पूरा कर सकते हैं कपल्स, आप भी ऐसे बनाएं प्लान
ऋषिकेश से यमुनोत्री धाम पहुंचें

ऋषिकेश से यमुनोत्री धाम पहुंचना बहुत ही आसान है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऋषिकेश से सिर्फ यमुनोत्री के लिए ही नहीं, बल्कि गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के लिए भी बस चलती रहती है।
अगर आप ऋषिकेश से सुबह-सुबह उत्तराखंड रोडवेज बस पकड़ते हैं, तो शाम तक यमुनोत्री धाम पहुंच जाएंगे। ऋषिकेश से यमुनोत्री बस का किराया 800-1000 रुपये के बीच में होता है। ऋषिकेश से यमुनोत्री की दूरी करीब 232 किमी है और यात्रा को पूरा करने में करीब 6-7 घंटे का समय लगता है।
क्या यमुनोत्री हवाई यात्रा के माध्यम से पहुंच सकते हैं?

अगर आप दिल्ली से यमुनोत्री हवाई यात्रा के माध्यम के द्वारा पहुंचना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि यमुनोत्री के सबसे पास में देहरादून हवाई अड्डा है, जो 185 किमी दूर है। देहरादून एयरपोर्ट से लोकल टैक्सी या कैब लेकर यमुनोत्री धाम पहुंच सकते हैं।
- नोट: दिल्ली से देहरादून हवाई अड्डा और देहरादून हवाई अड्डा से यमुनोत्री पहुंचने में अधिक खर्च हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: केदारनाथ से बद्रीनाथ मंदिर कैसे पहुंचें? किराया से लेकर रूट में पड़ने वाली इन शानदार जगहों को एक्सप्लोर करना न भूलें
ऋषिकेश से यमुनोत्री के बीच पड़ने वाली कुछ बेहतरीन जगहें

ऋषिकेश से यमुनोत्री के बीच ऐसी कई शानदार और खूबसूरत जगहें मौजूद हैं, जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। आइए कुछ चर्चित जगहों के बारे में जानते हैं।
- चंबा
- कन्दिखाल गांव
- बरकोट
- हनुमान चट्टी
- जानकी चट्टी
- नोट: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यमुनोत्री मंदिर के लिए जानकी चट्टी से ही ट्रेकिंग शुरू होती है, जो करीब 6 किमी है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@uttarakhandtourism.gov.in,kashmirgate
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।