लाल किले के 10 किमी के दायरे में मौजूद ये 3 जगहें, 15 अगस्त 2026 पर जाएं घूमने

15 अगस्त के दिन राजधानी दिल्ली की रौनक अलग रहती है। लाल किले पर हर साल प्रधानमंत्री राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं और देश को संबोधित करते हैं। हालांकि, स्वतंत्रता दिवस पर इसके आस-पास काफी भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था रहती है, इसलिए यहां घूमना-फिरना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। ऐसे में अगर आप इस दिन दिल्ली घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो लाल किले से 10 किमी की दूरी पर स्थित जगहों पर घूमने का प्लान करें। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
लाल किले के आस-पास घूमने की जगहें
सिर्फ भीड़ में जाकर वापस लौटने के बजाय आप इन नजदीकी जगहों पर घूमने का प्लान कर सकती हैं। यहां आपको सुबह से लेकर शाम तक चहल-पहल देखने को मिलेगी।
जामा मस्जिद का नजारा देखने जाएं
लाल किले से जामा मस्जिद तक जाने के लिए आपको मेट्रो लेने की जरूरत नहीं है। आप पैदल भी यहां तक पहुंच सकती हैं। अगर आपको चांदनी चौक की गलियों में घूमना पसंद है, तो पैदल ही जाएं। इसके अलावा यहां तक ऑटो से भी पहुंचा जा सकता है। मात्र 50 से 70 रुपये में आप लाल किले से यहां पहुंच जाएंगी। अगर आप मेट्रो से आ रही हैं, तो Jama Masjid Metro Station से यहां पहुंच सकती हैं।
- लाल किले से दूरी लगभग 1 किमी है, लेकिन भीड़-भाड़ होने की वजह से यहां पहुंचने में 15 से 20 मिनट लग जाते हैं।
- जामा मस्जिद दिल्ली की सबसे प्रसिद्ध ऐतिहासिक इमारतों में शामिल है। इसकी भव्य सीढ़ियां और इमारत इसे सबसे खास बनाती है।
- अगर लाल किले की भीड़ से थोड़ा हटकर पुरानी दिल्ली में घूमना है, तो यह बेस्ट हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- Independence Day 2026: तिरंगे के रंग में रंगे दिल्ली-NCR के ये Malls, आप भी घूमने जाएं
इंडिया गेट घूमने जाएं
इंडिया गेट दिल्ली की सबसे फेमस जगहों में से एक है। यहां से आसपास का Kartavya Path का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। हालांकि, ध्यान रखें कि 15 अगस्त को सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक डायवर्जन की वजह से आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है।
लाल किले से दूरी लगभग 6 से 7 किमी है।
- लाल किले से कैब या ऑटो से जा सकते हैं। इसके अलावा मेट्रो से भी यहां पहुंच सकते हैं।
- यहां आप परिवार के साथ शाम की आउटिंग कर सकती हैं, 15 अगस्त पर देशभक्ति वाला माहौल रहता है।
इसे भी पढ़ें- Independence Day Weekend: तीन दिन में घूम लें ये 4 खूबसूरत जगहें, नजारे जीत लेंगे दिल
गुरुद्वारा बंगला साहिब
सुकून और शांति के लिए आप यहां जा सकती हैं। 15 अगस्त पर भले ही आपको यहां भीड़ मिले, लेकिन फिर भी आपको सुकून का अहसास होगा। गुरुद्वारे की खूबसूरत वास्तुकला, शांत वातावरण और लंगर सेवा के लिए यहां भक्त आते हैं।
- लाल किले से दूरी लगभग 6 किमी है।
- आप लाल किले से कैब या ऑटो लेकर आ सकती हैं। इसके अलावा Connaught Place या राजीव चौक मेट्रो से भी यहां पहुंचा जा सकता है।
- इन जगहों पर जाने के लिए मेट्रो से यात्रा करना फायदेमंद हो सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि 15 अगस्त पर ट्रैफिक डायवर्जन के कारण सड़क मार्ग प्रभावित रहते हैं।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।