Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:39 PM IST

दिल्ली-NCR के पास फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेट करने की 6 बेस्ट जगहें, एक दिन में हो जाएगी वापसी

हर साल अगस्‍त के पहले संडे को फ्रेंडशि‍प डे मनाया जाता है। इस बार यह द‍िन 2 अगस्‍त को पड़ रहा है। आप दोस्‍तों के साथ आउट‍िंग का प्‍लान कर सकती हैं।
Updated:- 2026-08-01, 12:36 IST
beautiful destination to visit near delhi ncr on friendship day

दोस्तों के साथ बिताया गया समय हमेशा स्पेशल ही होता है। फ्रेंडशिप डे भी ऐसा ही एक मौका है जब हर कोई अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाता है। खास बात तो यह है कि फ्रेंडशिप डे मनाया भी संडे को जाता है। इस दिन सभी की छुट्टी भी होती है। ऐसे में आप दिल्ली-एनसीआर के आसपास की कुछ खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर कर सकती हैं। खास बात तो यह है कि इसके लिए आपको बस एक दिन का ही समय चाहिए होगा।

आप यहां सुबह जाकर शाम को लौट सकती हैं। तो अगर आप भी फ्रेंडशिप डे को स्पेशल बनाना चाहती हैं तो हम आपको उन खूबसूरत जगहों के नाम बता रहे हैं। आइए जानते हैं-

1. नीमराना फोर्ट, राजस्थान

अगर आप फ्रेंडशिप डे रॉयल अंदाज में मनाना चाहती हैं तो नीमराना फोर्ट आपके लिए सबसे सही रहेगा। दिल्ली से इसकी दूरी करीब 122 किलोमीटर के आसपास है। यहां पुराने किले, खूबसूरत बगीचे, शानदार नजारे और स्वादिष्ट खाना आपका दिन यादगार बना देंगे। अगर चाहें तो यहां जिप लाइन जैसी एक्टिविटी का भी मजा ले सकती हैं।

beautiful destination to visit near delhi ncr on friendship day (1)

Image Credit- Incredible India

2. दमदमा झील, गुरुग्राम

अगर आपका बजट कम है और ज्यादा दूर नहीं जाना चाहती हैं, तो दमदमा लेक भी आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यहां बोटिंग, कायाकिंग, रॉक क्लाइम्बिंग और नेचर वॉक जैसी कई एक्टिविटी होती हैं। मानसून में तो यहां का नजारा और भी खूबसूरत दिखाई देता है। ऐसे में आप यहां बिना झिझक के जा सकती हैं।

beautiful destination to visit near delhi ncr on friendship day (2)

Image Credit- Wikipedia

3. मथुरा-वृंदावन, यूपी

अगर आप दोस्तों के साथ धार्मिक माहौल में समय बिताना चाहती हैं, तो मथुरा और वृंदावन भी जा सकती हैं। यहां श्रीकृष्ण जन्मभूमि, बांके बिहारी मंदिर, प्रेम मंदिर और यमुना घाट घूम सकती हैं। शाम की आरती भी देख सकती हैं और फिर दिल्ली वापस लौट आएं।

beautiful destination to visit near delhi ncr on friendship day (3)

Image Credit- Incredible India

4. भरतपुर, राजस्थान

अगर आप नेचर लवर हैं तो आपके लिए आप राजस्थान के भरतपुर शहर भी घूम सकती हैं। भरतपुर को राजस्थान का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है। यहां स्थित केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान (Keoladeo National Park) यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट है। यहां साइकिल या रिक्शा से पूरे पार्क की सैर की जा सकती है। बारिश के मौसम में यहां हरियाली भी खूब रहती है।

यह भी पढ़ें- Road Trip From Jaipur: माॅनसून में जयपुर से रोड ट्रिप के लिए बेस्ट हैं ये जगहें, गर्ल्‍स प्‍लान कर सकती हैं ट्र‍िप

beautiful destination to visit near delhi ncr on friendship day (4)

Image Credit- Incredible India

5. मुरथल, हरियाणा

अगर आपका प्लान सिर्फ दोस्तों के साथ लंबी ड्राइव और स्वादिष्ट खाने का है, तो मुरथल से बेहतर जगह आपको कम ही मिलेगी। यहां के पराठे तो पूरे देश में फेमस हैं। आप सुबह जल्दी निकलकर यहां आकर नाश्ता करें, कुछ समय साथ बिताएं और शाम तक वापस लौट सकती हैं।

beautiful destination to visit near delhi ncr on friendship day (5)

Image Credit- Murthal Tourism

6. सोहना, हरियाणा

फ्रेंडशिप डे के लिए सोहना भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। दिल्ली से करीब डेढ़ घंटे की दूरी पर स्थित सोहना वन-डे ट्रिप डेस्टिनेशन है। यहां अरावली की पहाड़ियां, हरियाली और शांत माहौल देखने को मिलता है। कई रिसॉर्ट्स में डे-आउट पैकेज भी मिल जाते हैं, जहां आप स्विमिंग पूल, इंडोर गेम्स और स्वादिष्ट खाने का मजा ले सकती हैं।

beautiful destination to visit near delhi ncr on friendship day (6)

Image Credit- Haryana Tourism

वन-डे ट्रिप पर जाते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • सुबह जल्दी निकलें ताकि पूरा दिन घूम सकें।
  • मौसम का हाल देखकर ही ट्रिप शुरू करें क्योंकि दिल्ली-एनसीआर में बारिश का सिलसिला जारी है।
  • पानी की बॉटल, स्नैक्स और जरूरी दवाइयां साथ रखे लें।
  • अगर किसी फोर्ट, पार्क या मंदिर जा रही हैं, तो वहां के खुलने और बंद होने का समय पहले ही देख लें।
  • अपनी गाड़ी से जा रही हैं, तो फ्यूल और टायर पहले ही चेक कर लें।
  • दोस्तों के साथ खूब फोटो लें, लेकिन जगह की साफ-सफाई का भी ध्यान रखें।

यह भी पढ़ें- Pink City Jaipur History: जयपुर को सब कहते हैं 'पिंक सिटी', पर क्या आप जानते हैं यह गुलाबी शहर कैसे और क्यों बना?

तो अगर इस फ्रेंडशिप डे पर आप दोस्तों के साथ कुछ अलग करना चाहती हैं, तो दिल्ली-एनसीआर के आसपास की ये जगहें वन डे ट्रिप के लिए बेस्ट रहेंगी। यहां बिना ज्यादा खर्च और बिना लंबी छुट्टी लिए एक शानदार दिन बिताया जा सकता है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit- Incredible India

FAQ
फ्रेंडशिप डे कब मनाया जाता है?
हर साल अगस्त महीने के पहले रविवार को पूरे उत्साह के साथ फ्रेंडश‍िप डे मनाया जाता है।
दिल्ली से नीमराना कैसे जाएं?
दिल्ली से नीमराना आप NH-48 के रास्ते अपनी कार, कैब या बस से जा सकती हैं।
दमदमा झील की एंट्री फीस क्‍या है?
एंट्री को फ्री है, लेकिन बोटिंग और बाकी एक्‍ट‍िव‍िटीज के ल‍िए शुल्क अलग से देना होगा।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।