Independence Day Weekend: तीन दिन में घूम लें ये 4 खूबसूरत जगहें, नजारे जीत लेंगे दिल

अगस्त में आपको अगर घूमने का मन है, तो इस बार आपको लंबी छुट्टी का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। 15 अगस्त को शनिवार है और इसके अगले दिन रविवार। ऐसे में अगर आप 14 अगस्त यानी शुक्रवार की एक छुट्टी ले लें तो आपके पास लगातार तीन दिनों का समय हो जाएगा। इन तीन दिनों में आप किसी अच्छी जगह घूमकर आ सकती हैं।
इसलिए हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां के नजारे अगस्त के महीने में काफी खूबसूरत हो जाते हैं। यहां पहाड़, झरने, चाय के बागान और हरे-भरे रास्ते इस मौसम में और भी सुंदर लगते हैं। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां आप Independence Day weekend पर 3 दिन की छोटी सी ट्रिप का प्लान बना सकती हैं।
मसूरी, उत्तराखंड
अगर आप पहाड़ों की ठंडी हवा और हरियाली के बीच तीन दिन बिताना चाहती हैं तो मसूरी जा सकती हैं। अगस्त में यहां बारिश होती है, जिसकी वजह से आसपास की पहाड़ियां काफी हरी-भरी नजर आती हैं। बादलों से घिरे पहाड़ और ठंडा मौसम आपको शांति का एहसास कराएगा। तीन दिन में आप माल रोड पर घूम सकती हैं, आसपास के नजारे देख सकती हैं और कैफे में बैठकर मौसम का मजा ले सकती हैं। हालांकि, अचानक बारिश होने से ट्रिप खराब हो सकती हैं। इसलिए मौसम देखकर ही प्लान बनाएं।

मुन्नार, केरल
बारिश के मौसम में केरल के मुन्नार का नजारा भी काफी खूबसूरत हो जाता है। मुन्नार अपने चाय के बागानों और पहाड़ी नजारों के लिए फेमस है। ऐसे में अगर आपको हरियाली पसंद है तो तीन दिन के लिए यहां जा सकती हैं। बारिश में मुन्नार जाते समय छाता और रेनकोट साथ जरूर रख लें।
यह भी पढ़ें- मानसून में देखनी है स्वर्ग जैसी खूबसूरती, तो साउथ की इन जगहों का करें रुख
-1786440225472.webp)
कूर्ग, कर्नाटक
बारिश में कूर्ग यानी कोडागु की हरियाली भी देखने लायक होती है। कर्नाटक टूरिज्म के मुताबिक, यहां बारिश के दौरान कॉफी के बागान हरे-भरे हो जाते हैं और धुंध से पहाड़ियों का नजारा और भी सुंदर लगता है। यहां आप कॉफी के बागान, पहाड़ और झरने देख सकती हैं। Abbey Falls कूर्ग की सबसे खूबसूरत जगह है। इसलिए यहां जरूर जाएं। हालांकि, यहां जाने से पहले भी मौसम का हाल देख लें।
यह भी पढ़ें- ऊटी या कूर्ग: गर्मी की छुट्टियों के लिए कौन-सा हिल स्टेशन है बेस्ट? बजट के हिसाब से प्लान करें ट्रिप
-1786440306380.webp)
उदयपुर, राजस्थान
अगर आपको पहाड़ों की बजाय झील, महल और खूबसूरत शहर देखना पसंद है तो इस बार स्वतंत्रता दिवस पर राजस्थान के उदयपुर जा सकती हैं। अगस्त में तो यहां की खूबसूरती चार गुना बढ़ी हुई नजर आती है। तीन दिन में आप सिटी पैलेस, पिछोला लेक और पुराने शहर के आसपास घूम सकती हैं।
यह भी पढ़ें- 3 दिनों की ट्रिप के लिए बेस्ट हैं भारत की ये जगहें, कम बजट में मिलेगा विदेश जैसा मजा
-1786440293156.webp)
ट्रिप पर निकलने से पहले ध्यान रखें ये ट्रैवल टिप्स
- अगस्त में पहाड़ों पर भारी बारिश हो सकती है, इसलिए निकलने से पहले मौसम का हाल और रास्ते जरूर चेक कर लें।
- होटल और फ्लाइट या ट्रेन की टिकट पहले से ही बुक करके रखें।
- बारिश से बचने के लिए वॉटरप्रूफ बैग, छाता, रेनकोट और क्विक-ड्राय कपड़े साथ ले जाना न भूलें।
- बारिश के कारण रास्तों पर फिसलन हो सकती है, इसलिए अच्छी ग्रिप वाले स्पोर्ट्स या ट्रैकिंग शूज पहनकर जाएं।
यह भी पढ़ें- मानसून में भारत के इन 3 गांवों में घूमने का बना लें प्लान, नजारा दिखता है एकदम अलग
तो अगर आप भी तीन दिन की छुट्टी खूबसूरत नजारों में बिताना चाहती हैं, तो इन जगहों पर घूमने जा सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Incredible india
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।