Independence Day 2026: तिरंगे के रंग में रंगे दिल्ली-NCR के ये Malls, आप भी घूमने जाएं

15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस पर लोग अपने परिवार के साथ हर साल मॉल घूमने जाते हैं। इस समय शहर का माहौल अलग होता है। सड़कों से लेकर बाजारों तक हर जगह आपको देशभक्ति के रंग देखने को मिलेंगे। इस साल भी बड़े-बड़े मॉल की सजावट अलग-अलग थीम के अनुसार की गई है। मॉल की एंट्री से लेकर अंदर के कॉमन एरिया तक, हर कोने को अलग-अलग तरह से सजाया गया है। आप भी इस बार अगर बच्चों या दोस्तों के साथ 15 अगस्त पर मॉल घूमने जा रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको 15 अगस्त पर दिल्ली-NCR के बेस्ट डेकोरेशन वाले मॉल्स के बारे में विस्तार से बताएंगे।
1- एंबिएंस मॉल, गुरुग्राम
यहां Independence Day की सजावट को भारतीय सेना के शौर्य से जोड़ा गया था। इस बार सजावट का फोकस देश की सुरक्षा में जवानों के योगदान को सलाम करना है। 15 और 16 अगस्त को आप यहां कई प्रोग्राम में शामिल होने आ सकती हैं। इस बार यहां एयर फोर्स बैंड की लाइव परफॉर्मेंस होगी।
- कॉलेज के स्टूडेंट्स की तरफ से शानदार डांस और कल्चरल परफॉरमेंस होगी।
- फिटनेस पसंद करने वालों के लिए स्पेशल वर्कआउट सेशन भी होगा।
- इस बार आर्मी वूमेंस वेलफेयर एसोसिएशन एग्जीबिशन (AWWA Exhibit) लगेगा, जिसमें भारतीय सेना की महिला कल्याण समिति (AWWA) की तरफ से आपको आर्टिकल और क्राफ्ट्स देखने को मिलेंगे।
2- DLF मॉल, नोएडा
अगर आप नोएडा में हैं और यहां के किसी खूबसूरत मॉल में 15 अगस्त सेलिब्रेट करना चाहते हैं, तो DLF आना आपके लिए बेस्ट रहेगा। यहां की सजावट नोएडा के सभी बड़े मॉल्स को टक्कर देती है। सबसे खास बात यह है कि केवल मॉल के अंदर ही नहीं बल्कि गेट पर भी इतनी सुंदर सजावट होती है कि आप खुद को तस्वीरें लेने से रोक नहीं पाएंगे।
- यहां आपको तिरंगा डेकोरेशन के साथ-साथ रंग-बिरंगे फूलो की भी सजावट देखने को मिलेगी।
- पूरी थीम भारत की कला, कारीगरी और आगे बढ़ते देश को दिखाती थी।
- इसके अलावा तिरंगे थीम की सजावट के साथ फैमिली एक्टिविटीज भी हो रही हैं।
इसे भी पढ़ें- Independence Day Weekend: तीन दिन में घूम लें ये 4 खूबसूरत जगहें, नजारे जीत लेंगे दिल
3-सिलेक्ट सिटीवॉक, साकेत
यहां की सजावट भारत की उपलब्धियों से जुड़ी हुई है। मॉल के अलग-अलग हिस्सों में फोटो लेने के लिए स्पॉट बनाए गए हैं, इसलिए आप कहीं भी खड़े होकर फोटो ले सकते हैं। इस प्रीमियम मॉल में भी तिरंगे के तीन रंगों को सजावट का मेन फोकस रखा गया है। इसके अलावा बच्चों के लिए Balloon Modelling, Magic Show, Tattoo Art और Caricature जैसी गेम्स भी हो रहे हैं।
इसे भी पढ़ें- अगस्त में घूमने का है मन? कम बजट में ये खूबसूरत जगहें करें एक्सप्लोर
- यहां की Independence Day थीम को लाइफस्टाइल + फैमिली एंटरटेनमेंट के साथ जोड़ा गया था।
- यहां विजिटर्स के लिए फोटो जोन को भी खास तरह से सजाया गया है।
हर बार की तरह इस बार भी दिल्ली-NCR के मॉल्स में सिर्फ तिरंगा नहीं, बल्कि कहीं फाइटर जेट तो कहीं चंद्रयान का नजारा देखने को मिलेगा। हर मॉल को सिर्फ तिरंगे से नहीं सजाया है बल्कि इसके जरिए अलग कहानी बताई गई है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- magnific
- Greater Noida के किस मॉल में 15 अगस्त पर होती है सबसे अच्छी सजावट?
- आप यहां Gaur City Mall में घूमने आ सकती हैं।
- 15 अगस्त पर दिल्ली में कहां घूमने जा सकते हैं?
- आप मॉल, मंदिर और किले घूमने जा सकती हैं। इसके अलावा बाजार की सजावट भी अच्छी होती है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।