Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:12 PM IST

गुजरात से लगभग 5 घंटे की दूरी पर स्थित हैं ये 3 ठंडी जगहें, जून में पार्टनर के साथ बना लें घूमने का प्लान

गुजरात के लोगों के लिए अच्छी बात यह है कि शहर के आसपास कई ऐसी खूबसूरत और ठंडी जगहें हैं, जहां से आप 2 दिनों का छोटा ट्रिप प्लान करके आ सकते हैं। आपका ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं होंगे और पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका भी मिल जाएगा।
Updated:- 2026-06-01, 15:31 IST
places to visit around gujarat within 5 hours

गुजरात से घूमने का प्लान बना रहे यात्री इस समय ठंडी जगहों के बारे में सर्च कर रहे हैं। तेज धूप, बढ़ता तापमान और उमस भरे मौसम में अगर आप अच्छी जगहों पर घूमने नहीं निकले, तो यात्रा खराब हो सकती है। कपल्स के लिए सही लोकेशन का चयन करना और भी ज्यादा जरूरी होता है, क्योंकि वह कभी-कभी ही एक साथ ट्रिप प्लान कर पाते हैं। अगर आप जून में भागदौड़ भरी जिंदगी से से दूर शांत और ठंडी जगह पर पार्टनर के साथ समय बिताना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको गुजरात के पास ठंडी जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

अहमदाबाद से माउंट अबू की दूरी

अहमदाबाद से माउंट अबू लगभग 5 घंटे की दूरी पर ही स्थित है। अगर आप अपनी गाड़ी से जाती हैं, तो आराम से 5 घंटे में इस पहाड़ी जगह पर जा सकती हैं। यह राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन है, जहां दूर-दूर से लोग घूमने के लिए आते हैं। गर्मी के मौसम में यहां पर्यटकों की भीड़ ज्यादा होती है। आप बस से भी यहां पहुंच सकती हैं। ट्रेन से जाने का सोच रही हैं, तो पहले जयपुर पहुंचना होगा।

इसे भी पढ़ें- आपको भी लगता है सूरत में नहीं है घूमने के लिए अच्छी जगह? इन लोकेशन के बारे में एक बार जान लें

Gujarat hill stations

विल्सन हिल्स

कई लोगों को इस जगह के बारे में नहीं पता। यह खूबसूरत जगह गुजरात में ही स्थित है। यहां अहमदाबाद से लगभग 5 घंटे में पहुंच जाएंगी। सूरत से पहुंचने में आपको लगभग 3 से 4 घंटे का समय लग जाएगा। यह एक शांत हिल स्टेशन है, जहां हरियाली की वजह से मौसम ठंडा रहता है। भीड़ भी कम होती है।

Matheran romantic getaway

माथेरन

गुजरात के आस-पास अगर ठंडी जगह ढूंढ रही हैं, तो माथेरन भी जा सकती हैं। गुजरात बॉर्डर से करीब 5 घंटे की दूरी पर है। यहां का पूरा माहौल शांत और प्रदूषण मुक्त है। इस जगह की खास बात यह है कि हर साल यहां लाखों पर्यटक दूर-दूर से आते हैं, लोगों की यह सबसे ज्यादा पसंदीदा जगह में से एक है। यह जगह महाराष्ट्र में स्थित है। कपल्स के लिए यह रोमांटिक जगह है, क्योंकि पूरे साल यहां का मौसम ठंडा रहता है।

इसे भी पढ़ें- गुजरात का इतना सस्ता टूर पैकेज कहीं और नहीं मिलेगा आपको, जानें IRCTC के साथ सफर में यात्रियों को क्या मिलेंगी सुविधाएं?

इन जगहों के अलावा आप सापुतारा और पोलो वन जा सकती हैं। ये दोनों ही जगह गुजरात में हैं और हरे-भरे वातावरण की वजह से यहां आपको ठंडक मिलेगी।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।