Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:58 PM IST

आपको भी लगता है सूरत में नहीं है घूमने के लिए अच्छी जगह? इन लोकेशन के बारे में एक बार जान लें

आज के समय में बच्चे ज्यादातर मोबाइल और टीवी में ही बिजी रहते हैं, इसलिए उनके साथ समय बिताना है, तो आपको वीकेंड पर कहीं घूमने का प्लान बनाना चाहिए। इससे बच्चों का घर से बाहर निकलने का मन होने लगेगा।
Updated:- 2026-05-31, 14:04 IST
fun places in surat to visit with kids

परिवार के साथ कहीं घूमने की बात आती है, तो माता-पिता तो सबसे पहले बच्चों की पसंद और जरूरतों के हिसाब से लोकेशन सर्च करने लगते हैं। ऐसी जगहें, जहां बच्चों को खेलने, सीखने और मस्ती करने का मौका मिल जाए। अगर बात सूरत की करें, तो यहां रहने वाले कई लोगों को लगता है कि शहर में घूमने-फिरने के लिए सिर्फ कुछ गिनी-चुनी जगहें ही हैं, क्योंकि वह अन्य जगहों के बारे में नहीं जानते। आप भी अगर वीकेंड पर बच्चों के साथ कहीं जाना चाहती हैं, जो मजेदार हो, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इन जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

गलतेश्वर महादेव टेंपल (Galteshwar Mahadev Temple)

सूरत में रहकर भी लोगों को इस मंदिर के बारे में पूरी जानकारी नहीं है। यह मंदिर, दिखने में इतना ज्यादा खास है कि बच्चों को भी पसंद आएगा। इस जगह की सबसे खास बात यह है कि यह बड़े स्पेस में बना है और नहाने के लिए इसमें अलग से स्पेस भी दिया गया है। यह नदी किनारे बना है, जिसकी वजह से खुला वातावरण और भी ज्यादा खूबसूरत लगता है। इस मंदिर में 12 ज्योतिर्लिंगों की प्रतिकृतियां बनी हुई है, जो महादेव के भक्तों को आकर्षित करती हैं।

इसे भी पढे़ं- कर आएं सूरत के इन शिव मंदिरों के दर्शन, होंगी मुरादें पूरी

Places to visit in Surat with family

जगदीश चंद्र बोस एक्वेरियम

सूरत में रहकर क्या आपको भी इस जगह के बारे में नहीं पता है? यह जगह बच्चों को इतनी ज्यादा पसंद आएगी कि वह बार-बार यहां जाने की जिद्द करेंगे। इसे केवल गुजरात नहीं बल्कि भारक के सबसे फेमस एक्वेरियम में से एक माना जाता है। यहां बच्चों को 100 से तरह की मछलियां और समुद्री जीव देखने को मिलेंगे। बच्चों के साथ आपको यहां जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें-गुजरात में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 3 जगह, आप भी बनाएं घूमने का प्लान

Places to visit in Surat with family

IMAGE CREDIT- Surat Municipal Corporation

सारथाना नेचर पार्क

सूरत में बच्चों के लिए घूमने को अच्छी जगह ढूंढ रही हैं, तो सारथाना नेचर पार्क भी बेस्ट है। इस जगह की खास बात यह है कि यहां बच्चों को तरह-तरह के जानवर के जानने का मौका मिलेगा। यहां बाघ, मगरमच्छ, भालू और शेर भी देखने को मिलेंगे, जो बच्चों को सबसे ज्यादा पसंद होते हैं। आप यहां ऑटो या कैब से आराम से पहुंच सकती हैं। सड़कें अच्छी होने की वजह से यहां आने में आपको परेशानी नहीं होने वाली।

Things to do with children in Surat

इसके अलावा आप सूरत में बीच देखने भी बच्चों के साथ जा सकते हैं। बच्चों को पानी वाली जगहें ज्यादा पसंद होती है, इसलिए, वह अच्छा समय बिताएंगे।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- MAGNIFIC

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।