Bihar Double Decker Bridge:इस समय हर जगह डबल डेकर पुल की चर्चा हर कोई कर रहा है। यह डबल डेकर पुल कहीं और नहीं बल्कि बिहार में बनाया गया है। बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना वालों को पहली डबल डेकर पुल की सौगात दी है। इसके उद्घाटन के बाद से ही हर कोई इसके रूट्स के बारे में जानना चाह रहा है। डबल डेकर पुल से कौन सी सड़कें जोड़ी गई हैं और इससे कितनी दूरी का सफर कम समय में पूरा किया जा सकता है, इसके बारे में हम आज के इस आर्टिकल में विस्तार से बताएंगे। अगर आप बिहार जा रही हैं या बिहार में रहती हैं, तो यह डबल डेकर पुल आपकी यात्रा में कई तरह से मदद करने वाला है।
पटना का डबल डेकर पुल से इन रूट्स पर सफर करना होगा आसान (Patna Double Decker Bridge Routes)
- कृष्णा घाट घूमने का प्लान बना रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। क्योंकि, अब घाट तक पहुंचने के लिए आपको जाम में नहीं फंसना होगा। इस डबल डेकर पुल से आप मिनटों में घाट पहुंच जाएंगी। कारगिल चौक के पास से आपको डबल डेकर पुल पर चढ़ना होगा। इसके बाद लगभग 4 मिनट में आप घाट पहुंच जाएंगी।
- पटना कॉलेज पढ़ने वाली छात्राओं के लिए फायदेमंद- इस डबल डेकर पुल सीधे पटना कॉलेज जाना आसान हो जाएगा। अगर आप कारगिल चौक से आ रही हैं, तो फ्लाईओवर पर ना चढ़कर बीएन कॉलेज के पास से पुल पर चढ़ें। इससे आप ट्रैफिक में नहीं फंसेंगी। बीएन कॉलेज के पास पहले मोड़ से चढ़ती हैं, तो आपको यात्रा में कम समय लगेगा।
- एनआईटी मोड़ की तरफ आने वाले लोगों को इस सड़क से ज्यादा फायदा होगा। बीएन कॉलेज जाना है, तो पटना कॉलेज के पास से फ्लाईओवर यानी पिलर संख्या 55 से चढ़ें, इससे सीधा आप बीएन कॉलेज पहुंच जाएंगे। यहां से अंटा घाट का सफर भी आसान होता है और सिविल कोर्ट रास्ता भी जाता है।
- अभी कारगिल चौक से पटना साइंस कॉलेज तक का काम पूरा हुआ है। इससे रोज कॉलेज जाने वाले छात्रों के साथ साथ अन्य ट्रैफिक को दूसरे रूट पर भेजने में भी आसानी होगी।
- इसमें सर्विस रोड के निर्माण का काम भी चल रहा है, जल्द ही इसे भी पूरा कर लिया जाएगा। जिससे सड़क पर ट्रैफिक को रोकने में मदद मिलेगी।
- इसमें 2 टियर है, जिसमें पहला पटना कॉलेज से बीएन कॉलेज तक बना है, जिसकी लंबाई लगभग 1.45 किमी है। वहीं दूसरा कारगिल चौक से शताब्दी द्वार तक है, जो पटना साइंस कॉलेज से होते हुए बनाया गया है, जिसकी लंबाई 2.2 किमी है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों