उत्तर प्रदेश के इन घाटों का नजारा देखने जा सकते हैं आप, गर्मी के मौसम में यहां वक्त बिताने जाते हैं लोग

गर्मी के मौसम में अगर उत्तर प्रदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके ट्रिप प्लान में घाटों पर समय बिताना जरूर होना चाहिए। क्योंकि, उत्तर प्रदेश के घाट ही ऐसी जगह हैं, जहां आपको ठंडा और सुकून का अहसास होगा।
uttar pradesh most famous ghats to spend evening

घाट के पास बनी सीढ़ियों पर घंटों बैठे रहना और बहते पानी का नजारा देखना सुकून का अहसास करवाता है। यहां आपको घंटों समय कब बीत जाएगा, आपको पता भी नहीं चलेगा। यही कारण है कि भारत में घाटों का महत्व ज्यादा है। लोग दूर शहरों से लंबा सफर करके इन घाटों पर सुकून का अहसास लेने आते हैं। देश में यमुना, नर्मदा, गंगा और गोदावरी जैसी नदियों के किनारे बने घाटों पर लोग नहाने, पूजा करने और पापों से मुक्ति के लिए जाते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको उत्तर प्रदेश के 5 फेमस घाटों के बारे में विस्तार से बताएंगे।

उत्तर प्रदेश के 5 फेमस घाट

uttar pradesh most famous ghats to spend eveningdd

अस्सी घाट (वाराणसी)- यह उत्तर प्रदेश का सबसे ज्यादा चहल-पहल वाला घाट है। इस घाट पर भीड़ आपको ज्यादा देखने को मिलेगी। लेकिन इसके बाद भी आपको यहां घाट किनारे बैठने पर सुकून का अहसास होगा। इस घाट पर गंगा नदी बहती है। यहां लोग पूजा करने, आरती देखने और समय बिताने के लिए आते हैं। यह उत्तर प्रदेश के फेमस घाट में से एक है।

पक्का घाट (कानपुर)

धार्मिक अनुष्ठान, छठ पूजा और गंगा स्नान के लिए यह घाट फेमस है। यहां भी सीढ़ियों पर आपको भक्तों को बैठे हुए देखने को मिलेगा। सुबह और शाम के समय यहां भीड़ ज्यादा रहती है। इस घाट पर भी गंगा नदी बहती है। लोग यहां नहाने और पूजा करने के साथ-साथ गंगा आरती के लिए आते हैं। अगर आप कानपुर में घाट के पास सुकून के पल बिताना चाहते हैं, तो पक्का घाट के साथ-साथ सिद्धनाथ घाट, घाटमपुर घाट और राजघाट जैसी जगहों पर भी जा सकते हैं।

सिंधिया घाट – वाराणसी

uttar pradesh most famous ghats to spend eveningsssss

यह घाट देखने में आपको बड़ा नहीं लगेगा लेकिन यह विशाल है। लोग यहां हर दिन आना पसंद करते हैं। इस घाट पर भी गंगा नदी बहती है। अगर आप वाराणसी में हैं और किसी ऐसे घाट पर जाना चाहते हैं, जहां लोगों की भीड़ कम हो, तो आपको यहां जाना अच्छा लगेगा। कम भीड़ भाड़ वाली जगह के रूप में इस घाट को माना जाता है।

इसके अलावा आप राजघाट – काशी, दशाश्वमेध घाट – वाराणसी और काल भैरव घाट – काशी भी घूमने जा सकते हैं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • वाराणसी में सबसे ज्यादा भीड़ किस घाट पर होती है?

    अस्सी घाट पर आपको सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिलेगी।
  • वाराणसी में आरती किस घाट पर अच्छी होती है?

    अस्सी घाट पर शाम 06:30 बजे से 07:00 बजे तक आरती होती है।