Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:30 AM IST

पंजाबी थाली की शान राजमा, असल में है विदेशी मेहमान; जानें कैसे यह बीन्स बना भारतीयों के दिल की धड़कन?

हफ्ते में जब कुछ स्पेशल खाने का मन करता है, तो हम में अधिकतर लोग छोले-चावल या फिर राजमा चावल बना लेते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि पंजाबी थाली की जान और शान राजमा कभी भारत की उपज नहीं था? जानें किडनी बीन्स का इतिहास-
Updated:- 2026-06-29, 15:30 IST
mexican kidney beans to indian rajma

राजमा-चावल का नाम आते ही मुंह में पानी आ जाता है। कोई खास मौका हो या फिर छुट्टी के दिन कुछ स्पेशल खाने का मन हो, तो हम फटाफट राजमा-चावल बना लेते हैं। इसे खासकर पंजाब की संस्कृति और खान-पान का अहम हिस्सा माना जाता है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि जिस राजमा को हम भारतीय उपज और पंजाबी थाली की शान मानते हैं, तो असल में विदेशी है। हो सकता है कि यह पढ़कर थोड़ा हैरान करने वाला है, लेकिन यह सच है। यह स्वादिष्ट बीन्स सात समंदर पार से भारत आया और धीरे-धीरे हमारे मसालों में ऐसा घुला-मिला कि आज हर दिल की धड़कन बन चुका है। आइए नीचे लेख में जानते हैं किडनी बीन्स का इतिहास-

राजमा असल में कहां की उपज है?

हमारे किचन में बहुत सारे ऐसे मसाले और सब्जियां है, जो असल में भारतीय नहीं है। भले ही ये देखने में हमें देसी क्यों न लगते हो। इसी में से एक है राजमा, जिसे इंग्लिश में किडनी बीन्स कहते हैं। राजमा अलल में सेंट्रल अमेरिका और मेक्सिको की उपज है। लगभग 7,000 साल पहले इसे मेक्सिको और पेरू के इलाकों में उगाया गया था। यह वहां के रहने वाले मूल-निवासियों मायन और एज्टेक सभ्यताओं के भोजन का अहम हिस्सा था।

rajma ki kheti sabse jyada kha hoti hai

इसे भी पढ़ें- रोजाना जिस आलू को खाती हैं आप, क्या पता है उसकी असली कहानी?

विदेशी राजमा भारत कब आया?

15वीं और 16वीं शताब्दी में पुर्तगाली और स्पेनिश खोजील जब यात्रा पर निकले, तो वे अपने साथ कई नई चीजें लेकर आए। इन्हीं यात्रियों के जरिए राजमा भी यूरोप से होते हुए भारत के तटीय इलाकों तक पहुंचा। दरअसल, जब राजमा भारत आया तो इसे अपनाने में लोगों को समय लगा। हालांकि जब यह उत्तर भारत, विशेषकर कश्मीर और पंजाब के पहाड़ी इलाकों में पहुंचा, तो वहां की मिट्टी और मौसम इसके उत्पादन के लिए बिल्कुल सही साबित हुए।

rajma history

इसके बाद वह पूरी दुनिया में मशहूर हो गए। भारतीय रसोइयों ने राजमा को अपने पारंपरिक मसालों जैसे प्याज, टमाटर, अदरक, लहसुन, गरम मसाला और ढेर सारे घी या मक्खन के साथ पकाना शुरू किया।

राजमा की खेती सबसे ज्यादा कहां होती है?

भारत में राजमा का उत्पादन सबसे ज्यादा उत्तराखंड में होता है। यह फसल बुवाई के बाद लगभग 3 महीने से 4 महीने यानी 90 दिन से 115 दिनों के बाद पक जाती है। राजमा की खेती मुख्य रूप से ठंडे और समशीतोष्ण मौसम में की जाती है।

rajma kaise bana desi

राजमा में पाए जाने वाले पोषक तत्व

राजमा न केवल स्वाद बल्कि सेहत के लिहाज से भी फायदेमंद है। इसमें भारी मात्रा में प्रोटीन और फाइबर पाया जाता है। इसके अलावा, इसमें आयरन, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं। शाकाहारी लोगों के लिए राजमा प्रोटीन का सस्ता जरिया है। इसे हर घर में बनाया और खाया जाता है।

इसे भी पढ़ें- Kaju Katli History: ग्वालियर फोर्ट की कोठरी से निकलकर थाली की शान बनी काजू कतली, जानें कैसे हुई इसकी शुरूआत?

यकीनन ऊपर लेख में बताई गई जानकारी से आप राजमा के इतिहास के बारे में समझ गई होंगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 Image Credit- Freepik, AI

FAQ
राजमा सबसे पहले कहां उगाया गया था?
पंजाब की शान राजमा मेक्सिको और पेरू के इलाकों में उगाया गया था।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।