Kaju Katli History: ग्वालियर फोर्ट की कोठरी से निकलकर थाली की शान बनी काजू कतली, जानें कैसे हुई इसकी शुरूआत?

Kaju Katli History: आज हर भारतीय त्योहार और जश्न की पहली पसंद काजू कतली है। आज यह मिठाई भले ही स्टेटस सिंबल बन गई हो, लेकिन क्या आपको पता है कि इसकी शुरूआत महल या मशहूर हलवाई की दुकान से नहीं हुई थी। इसके आविष्कार को लेकर वैसे तो कई कहानियां हैं, जिसमें से एक मशहूर है। माना जाता है कि इस शाही मिठाई की शुरुआत मुगल काल के दौरान हुई थी और इसका सीधा संबंध मध्य प्रदेश के ग्वालियर किले से है। यह सिर्फ एक मिठाई नहीं, बल्कि कैद से आजादी और एक सूफी संत की सूझबूझ की कहानी है। नीचे लेख में जानिए इस मिठाई की कैसे हुई शुरूआत?
जहांगीर और सिखों के गुरु की कहानी से जुड़ी काजू कतली

काजू कतली की कहानी मुगल बादशाह जहांगीर के समय से शुरू होती है। उस समय ग्वालियर का किला एक जेल के रूप में इस्तेमाल किया जाता था, जहां कई राजाओं और सिखों के छठे गुरु, गुरु हरगोबिंद साहिब जी को बंदी बनाकर रखा गया था। कहा जाता है कि जब गुरु जी की रिहाई का वक्त आया, तो उन्होंने शर्त रखी कि उनके साथ किले में बंद अन्य 52 हिंदू राजाओं को भी आजाद किया जाए। जहांगीर ने शर्त मान ली, लेकिन एक पेच फंसाया कि केवल वही राजा बाहर जा पाएंगे जो गुरु जी के पोशाक को पकड़ सकेंगे।
इसे भी पढ़ें- न जलेबी, न गुलाब जामुन; फिर कौन है मिठाई की दुनिया का 'महाराजा'?
शाही बावर्ची और सूफी संत को आया था विचार
उस दौरान जेल में बंद कैदियों के लिए खाना बनाने वाले शाही बावर्ची और सूफी संतों ने कुछ ऐसा बनाने का सोचा जो ताकत भी दे और लंबे समय तक खराब न हो। चूंकि काजू उस समय एक महंगा और शाही मेवा माना जाता था, इसलिए काजू को पीसकर उसमें चीनी की चाशनी मिलाकर एक नई मिठाई तैयार की गई। इसे 'काजू कतली' या उस समय के हिसाब से 'काजू का हलवा' जैसा रूप दिया गया।
कोठरी से बाहर कैसे आई यह मिठाई?

जब गुरु हरगोबिंद साहिब जी 52 राजाओं के साथ ग्वालियर किले की कोठरी से बाहर आए, तो इस जीत और आजादी की खुशी में वही काजू से बनी मिठाई बांटी गई। चांदी के वर्क का इस्तेमाल इसे और भी शाही दिखाने और ठंडा रखने के लिए किया गया। धीरे-धीरे यह मिठाई ग्वालियर के किले की दीवारों से बाहर निकली और मुगल दरबार का हिस्सा बन गई। मराठा शासकों के समय ग्वालियर में इस मिठाई को और भी ज्यादा प्रसिद्धि मिली और यह खास मौकों पर बनाई जाने वाली सबसे मुख्य मिठाई बन गई।
इसे भी पढ़ें- सीधी या चौकोर नहीं! आखिर गोल क्यों होती है जलेबी? 90% लोगों को नहीं पता इसका कारण
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।