Open Kitchen में ब्राउन की जगह इन रंगों के कैबिनेट डिजाइन लगते हैं खूबसूरत, कम स्पेस में भी घर दिखेगा मॉडर्न

किचन कैबिनेट डिजाइन अब अलग-अलग रंगों के भी आने लगे हैं। पहले वूडन वाले डिजाइन ज्यादा पसंद किए जाते थे, लेकिन अब लोग दीवारों की थीम के हिसाब से कैबिनेट डिजाइन का चयन करते हैं।
Updated:- 2026-05-11, 17:31 IST
open kitchen different colour cabinets designs for small house

ओपन किचन में केबिनेट डिजाइन के आइडिया लोग सर्च कर रहे हैं। आजकल ओपन किचन का ट्रेंड है, इसलिए कैबिनेट्स का चयन ध्यान से करना पड़ता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि कोई भी मेहमान आता है तो उसकी नजर भी खुली किचन पर जरूर पड़ती है। उदाहरण के लिए ओपन किचन से डाइनिंग एरिया या सोफा एरिया कनेक्ट रहता है। ऐसे में गेस्ट आते हैं, तो किचन में ध्यान जरूर जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ओपन किचन के लिए बेस्ट अलग-अलग रंगों वाले कैबिनेट डिजाइन के बारे में बताएंगे, जिससे आपका घर क्लासी लगेगा।

ग्लॉसी लैमिनेट किचन कैबिनेट्स डिजाइन

आजकल किचन में कैबिनेट्स के ये डिजाइन काफी ज्यादा ट्रेंड में है। इसमें हर रंग के कैबिनेट्स आते हैं। आप लाल, पीले, सफेद, ग्रे और नीले रंग के ग्लॉसी लैमिनेट कैबिनेट्स लगवा सकती हैं।

  • फायदा- इस तरह के कैबिनेट्स डिजाइन का फायदा यह है कि इसकी सफाई करना आसान होता है।
  • इसपर दाग जमता नहीं और कपड़ा मारते ही गंदगी साफ हो जाती है।
  • यह लाइट पड़ने पर चमकता है, इसलिए इसपर गंदगी ज्यादा दिखती नहीं है।

Modern kitchen cabinet ideas

image credit- DIY | Home Decor | Home Improvement/pinterest

इसे भी पढ़ें- Small Kitchen Design Ideas: छोटी किचन में कैबनेट के बिना भी तरीके से रख सकती हैं सामान, इन स्मार्ट हैक्स से कम जगह में भी आएगा सारा सामान

ड्यूल टोन कैबिनेट्स डिजाइन

इस तरह के किचन कैबिनेट्स डिजाइन का खासियत यह है कि इसमें आप 2 रंगों का कॉमबिनेशन बना सकते हैं। ग्रे और वाइट का कॉमबिनेशन या पीले और वाइट कलर के कैबिनेट्स डिजाइन का कॉमबिनेशन ज्यादा पसंद किया जाता है।

  • फायदा- 2 रंगों के कैबिनेट्स डिजाइन बनवाने का फायदा यह है कि यह दीवारों के किसी रंग की थीम के साथ जम जाता है।
  • दीवारों का डिजाइन चाहे जैसा भी हो, अगर कैबिनेट्स के डिजाइन में 2 रंग है, तो मैच करना आसान हो जाता है।
  • यह दिखने में ज्यादा सिंपल भी नहीं लगता।
  • किचन बड़ी हो या छोटी दोनों दोनों में अच्छे लगते हैं।

इसे भी पढ़ें- कैबिनेट के ये डिजाइन छोटी किचन में भी हो जाएंगे फिट, कम स्पेस में और भी लग्जरी लगेगा आपका घर

Open kitchen cabinet designs

वुडन के साथ ब्लेक कलर कैबिनेट्स

जिन महिलाओं को वुडन कैबिनेट्स पसंद होते हैं, वह इसे स्लैब के रंगों के साथ मैच कर सकता है। उदाहरण के लिए वुडन के साथ वाइट और ब्लैक कलर का स्लैब अच्छा लगता है। इससे आपकी किचन लग्जरी भी लगती है और आपको सफाई पर भी ज्यादा ध्यान नहीं देना पड़ता।

Modern kitchen cabinet idea

image credit-wedesignstudio/pinterest

फ्रॉस्टेड ग्लास कैबिनेट्स डिजाइन

इस डिजाइन की खास बात यह है कि इसमें रखा सामान दिखाई नहीं देता। ऐसे मिरर ब्लर होते हैं, इसलिए अंदर क्या सामान रखा गया है पता नहीं चलता। दिखने में यह कैबिनेट्स डिजाइन बेहद खूबसूरत लगते हैं और किचन को लग्जरी लुक देते हैं। इस तरह के कैबिनेट्स को साफ करना भी आसान होता है और गंदगी जल्दी जमती नहीं।

Glossy laminate kitchen cabinets

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- Trendiva by Ali, Franca, Tc Tarık Tarık,Susan Jablon Glass Tile/pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।