New Delhi Railway Station Construction:नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से हर दिन हजारों यात्री सफर करते हैं। यह दिल्ली का प्रमुख स्टेशन है, जहां कुल 16 प्लेटफॉर्म हैं। लेकिन आने वाले समय में यात्रियों को यहां से यात्रा करने में थोड़ी परेशानी हो सकती है। दरअसल, रेलवे बोर्ड की मंजूरी के बाद स्टेशन की रूपरेखा बदली जाएगी। रीडेवलपमेंट के चलते कई ट्रेनों के रूट बदले जाएंगे और ये ट्रेनें अन्य स्टेशनों से चलाई जाएंगी। ऐसे में अगर आप इन ट्रेनों से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो आपको पहले से जानकारी होना जरूरी है। इस आर्टिकल में हम आपको इन बदलावों की पूरी जानकारी देंगे।
कितनी ट्रेनों के रूट बदले जाएंगे?
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से 6 ट्रेनों के रूट को बदले जाने की बात कही गई है। 6 ट्रेनों को दूसरे स्टेशनों से चलाया जाएगा, जिसकी जानकारी पहले ही यात्रियों को मिल जाएगी। ऐसे में यात्रियों के मन में सवाल है कि क्या इन ट्रेनों को दिल्ली से बाहर किसी स्टेशन स चलाया जाएगा? अगर आप भी ऐसा सोच रही हैं तो परेशान न हो। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ट्रेनों के रूट बदलने के बाद इन्हें पुरानी दिल्ली या हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से चलाया जाएगा।
लिस्ट हुई जारी (New Delhi Railway Station Train Diversion List)
- पुरी-नई दिल्ली -आनंद विहार
- न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली -आनंद विहार
- नई दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी -आनंद विहार
- नई दिल्ली-जलंधर सिटी - पुरानी दिल्ली
- जलंधर सिटी-नई दिल्ली - पुरानी दिल्ली
- नई दिल्ली-अमृतसर -पुरानी दिल्ली
- अमृतसर-नई दिल्ली - पुरानी दिल्ली
- मुंबई-नई दिल्ली- निजामुद्दीन
- अमृतसर-सहरसा - पुरानी दिल्ली
- सहरसा-अमृतसर -पुरानी दिल्ली
री-डेवलपमेंट का काम कब से शुरू होगा?
रिपोर्ट्स के अनुसार अगर 4 से 5 महीनों में कार्य शुरू हो जाएगा। इसके बाद कई ट्रेनों के रूट बदले जाएंगे। अभी 30 अन्य ट्रेनों के रूट बदलने की बात भी हो रही है। लेकिन आपको घबराने की जरूरत नहीं है। जिन भी ट्रेनों के रूट बदले जाएंगे, आप उन्हें दूसरे प्लेटफॉर्म से ले पाएंगी। यह सभी ट्रेनें दिल्ली के ही अन्य स्टेशनों से चलाई जाएंगी। अभी री-डेवलपमेंट का का काम पहाड़गंज से शुरू हो गया है।
इसे भी पढ़ें:IRCTC Hotel Book: IRCTC से सस्ते में होगा होटल बुक, फॉलो करें ये आसान टिप्स एंड हैक्स
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों