अगर आप खाने पीने के शौकीन है और खाने पीने में परहेज नहीं करती हैं, तो ऐसा करने से बचें, क्योंकि कई बार कुछ फूड प्रोडेक्ट ऐसे होते है जिन्हें एक साथ खाने से आपके स्वास्थ्य पर इसका बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए आपके लिए यह जान लेना बहुत जरूरी है कि वो कौन से फूड प्रोडेक्ट या रेसिपीज है जिनको एक साथ खाने से बचना है। आज हम आपको बता रहे है चिकन के बारे में, अगर आप चिकन खा रही हैं तो ऐसे में कुछ खाने की चीजें ऐसी है जिन्हें खाने से आपको बचना चाहिए। तो आइए जानें वो कौन सी चीजें हैं जिन्हें आपको चिकन के साथ नहीं खाना है।
इसे जरूर पढ़ें: अंडा फ्रेश है या नहीं कैसे करें इसकी पहचान, जानें जांचने के तरीके
चिकन के साथ दूध ना पीएं
अगर आपने चिकन खाया है तो इसके साथ दूध का पीने से बचें, क्योंकि दूध में पाए जाने वाले पोषक तत्व चिकन के पोषक तत्वों के साथ मिलकर शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं। एक साथ दोनों का सेवन करने से हमारे शरीर में रिएक्शन हो सकता है और जिसकी वजह से कई बार हमें एलर्जी या फिर शरीर पर सफेद दाग-धब्बे जैसी शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं।
चिकन के साथ दही ना खाएं
अगर आप चिकन खा रही है तो कोशिश करें की इसके साथ दही ना खाएं, क्योंकि जहां दही पेट में ठंडक प्रदान करती है, वहीं, चिकन शरीर में गर्मी पैदा करता है। दही और चिकन को एक साथ खाने से ये दोनों तत्व पेट में आपस में मिलकर पाचन क्रिया पर बुरा असर डालते हैं और आपका हाजमा खराब कर सकते है।दही के साथ कभी न खाएं ये 8 चीजें, पड़ सकती है बीमार।
चिकन के साथ मछली ना खाएं
क्या आपको पता है कि चिकन और मछली दोनों में ही भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है, हालांकि दोनों चीजों में अलग-अलग प्रकार का प्रोटीन होता है। लेकिन जब इन दोनों प्रोटीन का सेवन एक साथ किया जाता है तो शरीर पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है और आपकी तबीयत बिगड़ सकती है, क्योंकि आपका पाचन तंत्र एक साथ इन दोनों प्रोटीन को पचा नहीं पाएगा और इस वजह से आपका हाजमा खराब हो सकता है।सैंडविच खाने से पहले रखें इस बातों का ध्यान, नहीं तो हो सकता है स्वास्थ्य को नुकसान।
इसे जरूर पढ़ें: वेगन बनने के लिए इन बातों को रखें दिमाग में
सिर्फ चिकन ही नहीं इन चीजों को भी कभी भी भूलकर एकसाथ ना खाएं, जैसे मछली खाने के बाद कभी भी काली मिर्च ना खाएं। वहीं, तिल के साथ पालक कभी भी ना खाएं। चावल के साथ सिरका ना खाएं। यही नहीं तिल के तेल में कभी भूलकर भी पालक ना पकाएं। कई दिनों तक कांसे के बर्तन में रखा घी कभी ना खाएं।हेल्दी समझी जाने वाली इन अनहेल्दी चीजों को न दें अपने घर में जगह।
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों