herzindagi
gurukul kangri must visit these  hidden places in haridwar

हरिद्वार की इन छिपी हुई जगहों के बारे में कोई नहीं बताएगा आपको, घूमने के लिए दोस्तों के साथ बना लें ट्रिप

सावन में हरिद्वार में बहुत ज्यादा भक्तों की भीड़ जमा होती है, इसलिए लोग ऐसी जगहों पर जाने के बारे में सोचते हैं, जहां भीड़ कम हो।
Editorial
Updated:- 2024-07-24, 18:08 IST

भारत में जब भी आध्यात्मिक स्थानों के बारे में बात होती है, तो सबसे पहले उत्तराखंड राज्य में स्थित हरिद्वार का नाम याद आता है। यह हमेशा से ही हिंदुओं की पहली पसंद रही है। देशभर से तीर्थ यात्री हरिद्वार की यात्रा के लिए आते हैं। , यहां यात्री पवित्र गंगा नदी में स्नान करते हैं। लेकिन, हरिद्वार घूमने आने वाले लोगों को यह समझ नहीं आता कि वह इसके सिवा और किन जगहों पर घूमने जाएं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको हरिद्वार में स्थित कुछ ऐसी छिपी हुई जगहों के बारे में जानकारी देंगे, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। अगर आप सावन में यहां जा रहे हैं, तो परेशान न हों। ऐसा इसलिए, क्योंकि यहां आपको भीड़ भी कम देखने को मिलेगा।

नील धारा पक्षी विहार

must visit these  hidden places in haridwar

अगर आप परिवार के साथ घूमने जा रहे हैं, तो आपको यह जगह पसंद आएगी। इस बगीचे के रास्ते बांस के पेड़ों और फलों के बगीचों से भरपूर हैं। यहां आपको बारिश के मौसम में तो पक्षी नजर आएंगे ही, लेकिन सर्दियों के दौरान यहां प्रवासी पक्षियों को घोंसला बनाते हुए देखा जा सकता है। अगर हरिद्वार जैसी भीड़ वाली जगह में आप किसी शांत जगह पर जाना चाह रहे हैं, तो यह जगह आपको पसंद आएगी।

इसे भी पढ़ें- हरिद्वार की इन छिपी हुई जगहों पर घूमने का बनाएं प्लान, जन्नत से कम नहीं है यहां का नजारा

स्वामी विवेकानंद पार्क

हरिद्वार में यह एक ऐसी जगह है, जिसके बारे में आपको कोई नहीं बताएगा। यह पार्क नील धारा पक्षी विहार के पास ही है, इसलिए यहां पहुंचने में आपको परेशानी भी नहीं होगी। यह हरिद्वार के पास घूमने के लिए अच्छी जगहों में से एक है।यहां आपको पार्क में स्वामी विवेकानन्द और भगवान शिव की विशाल मूर्तियां देखने को मिलेंगी। यहां आप हर की पौड़ी में नहाने के बाद कुछ देर आराम करने आ सकते हैं। यह हरिद्वार के पास घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।

इसे भी पढ़ें- Kanch Mandir Haridwar: हरिद्वार का अनोखा मंदिर, मूर्ति से लेकर दीवारों तक हर जगह किया गया कांच का इस्तेमाल

 

झिलमिल झील संरक्षण रिजर्व

visit these  hidden places in haridwar

हरिद्वार शहर से मात्र 22 किमी दूर झिलमिल झील बच्चों के लिए खास है। राजाजी राष्ट्रीय उद्यान के ठीक बगल में इसका निर्माण किया गया है। रिजर्व का प्रबंधन हरिद्वार वन प्रभाग करता है। यह कुल 37.8 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यहां आपको कई तरह के  जानवर देखने को मिलेंगे। पर्यटक, पक्षी-दर्शन पर्यटन और सफारी का भी लाभ उठा सकते हैं।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।