Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:23 AM IST

लीक हो रहे मटके को बेकार समझकर फेंके नहीं, इस तरह फिर से कर सकती हैं यूज

गर्मियों में मटके का ज्यादा इस्तेमाल होता है। कई बार नए मटके को भी घर लाने के बाद पता चलता है कि इसमें से पानी लीक हो रहा है। ऐसे में लोगों को लगता है कि अब यह मटका किसी काम का नहीं रहा।
Updated:- 2026-05-20, 17:37 IST
how to resue leaking pot at home know smart hacks

गर्मियों का मौसम हजारों लोग ऐसे हैं जो मटके का पानी पीना पसंद करते हैं। ज्यादातर घरों में फ्रिज के साथ-साथ मिट्टी के मटके का भी इस्तेमाल होता है। इसका स्वाद भी अच्छा होता है और सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है। हालांकि, मिट्टी से बना होने की वजह से इसका यूज भी ध्यान से करना पड़ता है। हल्की सी भी खरोच या ठोकर लग जाए, तो इसमें से पानी लीक होने लगता है। टपकते मटके को हर दिन यूज नहीं किया जा सकता, इसलिए लोग इसे फेंक देते हैं। अगर आप भी मटका फेंकने जा रही हैं, तो परेशान न हो। आज के इस आर्टिकल में हम आपको फूटे हुए मटके को फिर से यूज करने का सही तरीका विस्तार से बताएंगे।

मुल्तानी मिट्टी का लेप लगाए

मटके में अगर हल्का सा छेद हुआ है, जहां से पानी टपक रहा है, तो इसे फेंकने की जरूरत नहीं है। आप आसानी से इसे घर पर ही ठीक कर सकती हैं। इसके लिए आप मुल्तानी मिट्टी का गाढ़ा पेस्ट तैयार करें और इसे छेद वाले हिस्से पर लगाएं। मुल्तानी मिट्टी से छेद को कवर करने के बाद इसे धूप में सुखने को रख दें। अब मुल्तानी मिट्टी पानी लगने पर बहे नहीं, इसके लिए आप मटके को किसी प्लास्टिक से कवर करें। इससे मटका गीला नहीं होगा और इससे पानी भी नहीं टपकेगा।

इसे भी पढ़ें- Kulfi Matka Reuse: कुल्फी के मटकों से बनाएं शानदार होम डेकोर आइटम्स, यहां से लें Ideas

how to fix leaky matka at home

मोम

छेद बहुत ज्यादा छोटा है, तो मोमबत्ती का मोम भी यूज किया जा सकता है। हालांकि, पहले आपको पता लगाना होगा कि मटके से पानी कहां से टपक रहा है। मोम का यूज करने के लिए पहले मोमबत्ती जलाएं और उसकी पिघलती हुई मोम को मटके के छेद वाले हिस्से पर गिराएं। मोम गिरने के बाद इसे चम्मच की मदद से हल्का फैला दें, ताकि छेद अच्छे से कवर हो जाए। ध्यान रखें कि आपको मोम को मटके के बाहर की तरह ही लगाना है।

how to use leak pot

इस तरह करें यूज

मटके से पानी अगर फिर भी लीक हो रहा है, तो आप इसका यूज घर में कई तरह से कर सकती हैं। पौधे लगाने में इसका यूज अच्छे से किया जा सकता है। इसमें मिट्टी भरकर छोटे फूलों, मनी प्लांट, तुलसी का पौधा भी लगाया जा सकता है। मिट्टी के मटके में पौधे की ग्रोथ अच्छे से होती है। इसके अलावा आप इसका यूज बालकनी डेकोरेशन के लिए भी कर सकती हैं। टूटे मटके को पेंट करके इसे ऐसा लुक दे सकती हैं, जो आपके बालकनी की सजावट में चार चांद लगा देगा।

इसे भी पढ़ें - DIY Deo Bottle Decor: ड‍ियाे की खाली बोतलों से सजाएं अपनी Balcony, ये ट‍िप्‍स आएंगे काम

paint-matka

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।