हरियाणा वालों को पहाड़ों पर घूमने के लिए मसूरी-मनाली जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, अगर शहर की इन खूबसूरत जगहों पर पहुंच गए आप

पहाड़ी प्रेमियों को हर बार पहाड़ों का दीदार करने के लिए शहर से बाहर जाने की जरूरत नहीं है। अगर बजट में दोस्तों के साथ अच्छे नजारों का आनंद उठाना है, तो आपके लिए हरियाणा की कुछ जगहें बेस्ट हैं।
nandi hills to morni panchkula beautiful places in haryana

हरियाणा के लोगों को पहाड़ों की पर घूमने के लिए शहर से बाहर जाना पड़ता है, क्योंकि उन्हें लगता है कि शहर में पहाड़ी जगहों का नजारा उन्हें देखने को नहीं मिलेगा। शहर से बाहर जाने पर न सिर्फ ज्यादा खर्चा होता है, बल्कि समय भी अधिक लगता है। ऐसे में उन्हें ऑफिस से छुट्टी भी लेनी पड़ती है और रहने के लिए होटल की सुविधा करनी पड़ती है। ऐसे में इन सब झंझट से बचने के लिए अक्सर लोग घूमने का प्लान कैंसिल कर देते हैं। लेकिन अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि, आज के इस आर्टिकल में हम आपको हरियाणा की कुछ अच्छी जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

नारनौल का धोसी पहाड़

nandi hills to morni panchkula beautiful places in haryana3333

इस जगह के बारे में अभी भी हरियाणा के कई लोग अंजान है, लेकिन यकीन मानिए यह जगह आपको बहुत पसंद आने वाली है। पहाड़ी नजारा और खराब सड़कें आपको मसूरी और मनाली के सफर का अहसास करवाएंगी। अगर आप अच्छे मौसम में घूमने निकल रहे हैं, फिर तो यहां का नजारा आपको और भी ज्यादा खास लगेगा। क्योंकि, हरे-भरे पौधों से घिरी यह जगह बारिश में और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाती है। नारनौल से लगभग 8 किलोमीटर पश्चिम में यह पहाड़ी जगह स्थित है। हरियाणा के लोगों के लिए यह एक नजदीक हिल स्टेशन की तरह है।

पंचकुला का मोरनी हिल्स

nandi hills to morni panchkula beautiful places in haryana11

शहर में ही जब इतनी खूबसूरत जगह है, तो आपको शहर से बाहर जाने की क्या जरूरत है। नैनीताल की तरह यहां आपको लेक में बोटिंग करने का मौका मिल जाता है। सबसे अच्छी बात यह है कि बोटिंग प्राइज भी ज्यादा नहीं है, इसलिए लोग यहां सुकून के पल बिताने जाते हैं। अगर शहर में ही 1 दिन का सुकून भरा ट्रिप प्लान कर रही हैं, तो आपको यहां जाने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां पहुंचना भी आसान है। सबसे अच्छी बात यह है कि यहां आपको तरह-तरह की एक्टिविटी करने का भी मौका मिलता है।यहपार्टनर के साथ घूमने के लिए अच्छी जगहमें से एक है।

गुरुग्राम का लेपर्ड ट्रेल

nandi hills to morni panchkula beautiful places in haryana2222222

वीकेंड पर घूमने के लिए गुरुग्राम का लेपर्ड ट्रेल भी बेस्ट है। क्योंकि, यहां भी लोग खूबसूरत पहाड़ी नजारा देखने जाते हैं। जो लोग शहर से बाहर घूमने का प्लान नहीं बना पाते हैं, वह शहर में ही घूमने के लिए एक से एक जगहें ढूंढ निकालते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इस जगह तक पहुंचने का रास्ता आसान और अच्छा है। यहां आपको कपल्स और दोस्तों के ग्रुप घूमने हुए ज्यादा नजर आएंगे। इसके अलावा लोग यहां शूटिंग के लिए भी आते हैं।यहपरिवार के साथ घूमने के लिए अच्छी जगहमें से एक है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP