दिल्ली से एक दिन की यात्रा के लिए आसपास के शहरों में घूमना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। हरियाणा की कुछ जगहें इसके लिए बेहतरीन मानी जाती हैं। यहां तक आना-जाना आसान है और सफर में ज्यादा समय भी नहीं लगता, जिससे आप सुबह निकलकर रात तक वापस लौट सकते हैं। हरियाणा में कई ऐतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक स्थल हैं, जो एक दिन की ट्रिप में भी आपकी यात्रा को यादगार बना देंगे। यहां आप अपने दोस्तों, परिवार या अपने पार्टनर के साथ जा सकते हैं। सड़क और रेल मार्ग की अच्छी कनेक्टिविटी के कारण इन जगहों पर घूमने जाना आसान है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको दिल्ली से 1 दिन के ट्रिप के लिए हरियाणा की कुछ अच्छी जगहों के बारे में बताएंगे।
दिल्ली से कुरुक्षेत्र
दिल्ली से कुरुक्षेत्र घूमना एक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक यात्रा के लिए बेस्ट है। लेकिन यहां तक पहुंचने का सफर भी मजेदार है, इसलिए जो लोग केवल घूमने के शौकीन हैं, वह सड़क यात्रा से भी खुश हो जाते हैं। कुरुक्षेत्र का कनेक्शन महाभारत काल से जुड़ा हुआ है। यह शहर दिल्ली से लगभग 171 किमी दूर है। यहां तक के लिए ट्रेन, बस और कैब की अच्छी सुविधा उपलब्ध है। इसलिए पहुंचने में आपको परेशानी नहीं होगी। यहां आप ब्रह्म सरोवर, ज्योतिसर, श्री कृष्ण संग्रहालय, शेख चिल्ली का मकबरा और सरोवर जैसी जगहें घूमकर आ सकते हैं।यहपरिवार के साथ घूमने के लिए अच्छी जगहमें से एक है।
दिल्ली से गुरुग्राम
सुबह से रात का ट्रिप शहर के आस-पास करना है, तो गुरुग्राम जा सकते हैं। यह जगह हरियाणा में मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर, शानदार कैफे और एंटरटेनमेंट स्पॉट्स के लिए जानी जाती है। गुरुग्राम दिल्ली से महज 25 से 30 किमी की दूरी पर है। सबसे अच्छी बात यह है कि यहां तक मेट्रो, बस, कैब और अपनी गाड़ी से आसानी से पहुंचा जा सकता है। आप अगर यहां जा रहे हैं, तो किंगडम ऑफ ड्रीम्स, एंबियंस मॉल, दमदमा लेक और अरावली जैसी जगहों पर घूमकर जरूर आएं। सुबह जल्दी निकलकर आप यहां पूरा दिन बिताएं, फिर रात की मेट्रो से दिल्ली वापस आ जाएं।
इसे भी पढ़ें-DMRC Momentum 2.0 ऐप क्यों है यात्रियों के लिए फायदेमंद, जानें कैसे कर सकते हैं इसका प्रयोग
दिल्ली से पंचकूला
अगर अपनी गाड़ी ले लॉन्ग ड्राइव पर जाना है, तो आप पंचकुला जा सकते हैं। दिल्ली से पंचकूला घूमना एक शानदार अनुभव हो सकता है। पंचकुला दिल्ली से लगभग 250 किलोमीटर दूर है। आप यहां ट्रेन और बस से भी पहुंच सकते हैं। यहां घूमने के लिए मोरनी हिल्स, पिंजौर गार्डन, काली माता मंदिर, छतबीड़ जू और रामगढ़ किला जैसी अच्छी जगहें है। लेकिन आप ध्यान रखें कि दिल्ली से सुबह 6 या 7 बजे निकल जाएं। ऐसा करने पर आप दोपहर 12 बजे तक पंचकूला पहुंच जाएंगे। इसके बाद पूरे दिन घूमने के बाद शाम को 6 या 7 बजे बस या ट्रेन लें और रात 11 या 12 बजे तक दिल्ली वापस आ जाएं। यह पार्टनर के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।
इसे भी पढ़ें-Chandigarh में रिश्तेदारों को घुमाने के लिए इन जगहों पर ले जाएं, नहीं होगा ज्यादा खर्चा
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों