क्या सच में इस झील के पानी का रंग बदलता है? आप भी जानें

पहाड़ों में घूमना और झील का दीदार करना काफी यादगार पल माना जाता है। हिमाचल प्रदेश या फिर उत्तराखंड की किसी भी जगह घूमने के लिए जाते हैं तो कोई न कोई झील वहां ज़रूर देखने को मिलती है। एक तरह से खूबसूरत झीलों का सैलानियों से बेहद गहरा रिश्ता होता है। लेकिन कई बार प्रकृति अपना ऐसा रंग दिखाती है कि हर कोई देखकर कुछ समय के लिए चौंक जाता है। जी हां, जिस झील के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं उसके बारे में कहा जाता है कि झील के पानी का रंग अपने आप बदल जाता है। आइए इस झील के बारे में जानते हैं।
कहां है यह रहस्यमयी झील?

जिस झील के बारे में बात कर रहे हैं वो किसी और जगह नहीं बल्कि नैनीताल में मौजूद है। वैसे तो नैनीताल जिले में नैनी झील के अलावा भीमताल, सातताल, नौकुचियाताल, कमल ताल आदि कई झीलें मौजूद हैं। इन हर झीलों के आसपास लगभग हर कोई घूमने के लिए जाते रहते हैं। लेकिन इस सभी झीलों के अलावा नैनीताल में एक ऐसी झील है जिसका पानी रंग बदलते रहता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं 'खुर्पाताल झील' के बारे में। आइए जानते हैं।
खुर्पाताल झील का रहस्य क्या है?

नैनीताल से लगभग 15 किलोमीटर दूरी पर स्थित खुर्पाताल झील एक प्रमुख पर्यटक स्थल है। समुद्र तल से लगभग 1 हज़ार से भी अधिक मीटर की ऊंचाई पर मौजूद यह झील चारों तरफ से पहाड़ और देवदार के पेड़ों से घिरी है। खुर्पाताल झील को रहस्यमय झील कहते हैं, क्योंकि इस झील के पानी का रंग बदलते रहता है। कहा जाता है कि इसका पानी कभी लाल तो कभी हरा तो कभी नीला दिखाई देता है।
इसे भी पढ़ें:पैसा वसूल है उत्तराखंड की यह जगह, आप भी बनाएं घूमने का प्लान
क्या कहते हैं स्थानीय लोग इस झील के बारे में?

स्थानीय लोगों का मानना है कि इस झील के अंदर लगभग 40 से अधिक प्रकार के शैवालों की प्रजातियां हैं। ऐसे में जब शैवाल के बीज बनते हैं तो झील का रंग बदल जाता है। कई लोगों का मानना है कि कभी-कभी इस झील का पानी गर्म भी हो जाता है। इसलिए कई लोग इसे गर्म पानी वाली झील भी बोलते हैं। इसके अलावा यह भी कहा जाता है कि सर्दियों के मौसम में झील का पानी गुनगुना रहता है। (दुनिया की खूबसूरत झीलें)
इसे भी पढ़ें:हवा में उड़ते हुए रेस्टोरेंट में क्या आप भी भोजन करना चाहते हैं? पढ़ें पूरी खबर
सैलानियों के लिए क्यों है खास
पहाड़ों में मौजूद खुर्पाताल झील के आसपास आप सीढ़ीदार खेत और घने जंगलों में घूमने के लिए जा सकते हैं। खुशनुमा जलवायु और मनमोहक दृश्य सैलानियों को यहां आने पर मजबूर कर देते हैं। हालांकि, यह माना जाता है कि खुर्पाताल झील में बोटिंग और टूरिस्ट एक्टिविटी नहीं होती है। आपको बता दें कि नैनीताल से बस या टैक्सी लेकर यहां घूमने के लिए जा सकते हैं।(रातों-रात गुलाबी हो गई यह झील)
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@isnta,khurpatal)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।