यहां होता है दोपहर में शाम का एहसास, धूप का नहीं मिलता नामो निशान; गर्मी के दिनों में जरूर करें दीदार

गर्मी का मौसम शुरू होते ही अधिकतर महिलाएं या तो अपने परिवार वालों के साथ या फिर दोस्तों के साथ कहीं ना कहीं घूमने का प्लान जरूर करती है। ऐसे में आप भी समर वेकेशन के दौरान किसी ऐसी जगह जाना चाहती है, जो बहुत ठंडी हो और जहां कम धूप और गर्मी हो, तो अब पहाड़ों पर जाने के बजाय आप मध्य प्रदेश की एक ऐसी जगह जा सकती हैं, जहां पर धूप का नामो निशान भी नहीं मिलता है। आइए जानते हैं इस खास जगह के बारे में।
मध्य प्रदेश का पातालकोट
गर्मी के मौसम में अधिकतर लोग ऐसी जगह पर घूमना ज्यादा पसंद करते हैं, जहां उन्हें कम धूप और ठंडक मिले। ऐसे में अगर आप भी ऐसी ही किसी ठंडी जगह की तलाश में है, तो अब आप मध्य प्रदेश का पातालकोट जा सकती हैं। यह जगह मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में स्थित खूबसूरत घाटी से भरी हुई है, जिसकी खूबसूरती आपका दिल जीत लेगी। इस जगह पर एक बार जाने के बाद आपका बार-बार हर वेकेशन पर आने का मन करेगा।

जमीन से लगभग 1200-1500 फीट निचे
जानकारी के मुताबिक यह जगह जमीन से लगभग 1200-1500 फीट की गहराई पर है यहां दोपहर के 2 से 3 बजते ही शाम जैसा अंधेरा हो जाता है। यही नहीं इस गांव में कभी कभी तो धुप देखने को भी नहीं मिल पाती है, खासकर बारिश के मौसम में। कभी यहां धुप गर्मी में आती भी है, तो दिनभर में सिर्फ 2 से 3 घंटे के लिए ही दिख पाती है। आप यहां तामिया हिल्स का व्यू पॉइंट, दूधी नदी की ट्रैकिंग और कई साडी एडवेंचर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- मध्यप्रदेश जाएं तो खंडवा की इन पांच जगहों पर अवश्य घूमें
मौजूद है जड़ी-बूटियों के कई पेड़
मध्यप्रदेश का पातालकोट गर्मी के मौसम में घूमने के लिए बेस्ट हो सकता है। तेज धुप और चिलचिलाती गर्मी से बहुत दूर ठंडक पहुंचाने वाली इस जगह पर आप कुछ दिनों के लिए सुकून भरी ज़िन्दगी जी सकती हैं। इस जगह पर आप अपने बच्चे, रिश्तेदार या दोस्तों के साथ आ सकती है। पातालकोट में ऐसे कई प्रकृतिक पेड़ हैं, जिन्हें जड़ी-बूटियों का खजाना माना जाता है।
ऐसे पहुंचें पातालकोट
यहां पहुंचने के लिए सबसे पहले आप मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा स्टेशन जा सकती हैं, वहां से पर्सनल कैब या टैक्सी ले सकती हैं। इसके अलावा आप तामिया तक भी जा सकती हैं, वहां से आपको टैक्सी मिल जाएगी। आप रुकने के लिए तामिया में होटल या गेस्ट हॉउस ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Madhya Pradesh Travel: क्या आपने छिंदवाड़ा के आसपास में मौजूद इन शानदार जगहों को एक्सप्लोर किया? जल्दी प्लान बनाएं
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।