Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:51 PM IST

Madhya Pradesh Travel: क्या आपने छिंदवाड़ा के आसपास में मौजूद इन शानदार जगहों को एक्सप्लोर किया? जल्दी प्लान बनाएं

Madhya Pradesh Hidden Places: मध्य प्रदेश का छिंदवाड़ा एक चर्चित शहर है। इस चर्चित शहर के आसपास में ऐसी कई शानदार जगहें हैं जिन्हें आप वीकेंड में डेस्टिनेशन पॉइंट बना सकते हैं।  
Updated:- 2024-08-02, 18:26 IST
weekend trip and getaways around chhindwa

Best Places Around Chhindwara: मध्य प्रदेश का देश का एक प्रमुख राज्य होने के साथ-साथ एक लोकप्रिय पर्यटन केंद्र भी माना जाता है। इसलिए इस खूबसूरत राज्य को एक्सप्लोर करने हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटक पहुंचते रहते हैं।

मध्य प्रदेश के कुछ शहर अपनी खूबसूरती के लिए इस कदर प्रचलित है कि उसे एक्सप्लोर करने हर दिन हजारों पर्यटक पहुंचते हैं। जैसे- भोपाल, शिवपुरी, ओंकारेश्वर और इंदौर।

मध्य प्रदेश का छिंदवाड़ा भी एक ऐसा शहर है, जो किसी न किसी वजह से चर्चा के केंद्र में रहता है। यह सच है कि छिंदवाड़ा में कई बेहतरीन जगहें हैं जहां घूमा जा सकता है, लेकिन इस शहर के आसपास भी ऐसी कई जगहें हैं, जहां पूरे राज्य से लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं।   

इस आर्टिकल में हम आपको छिंदवाड़ा के आसपास में स्थित कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप वीकेंड में परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ पहुंच सकते हैं।

पातालकोट वैली (Patalkot Valley)

Patalkot Valley

छिंदवाड़ा के आसपास में स्थित किसी शानदार और मनमोहक जगह घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले पातालकोट वैली का ही जिक्र करते हैं। यह पूरे राज्य की एक खूबसूरत घाटी है, जहां हर समय सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं।

समुद्र तल से करीब 8 हजार फीट की ऊंचाई पर मौजूद पातालकोट वैली प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत का काम करती है। इस वैली की हरियाली देखकर आप खुशी से झूम उठेंगे। यहां आप प्रवासी पक्षियों को भी देख सकते हैं। इस वैली में आप ट्रेकिंग से लेकर हाईकिंग भी कर सकते हैं। इसके अलावा यहां यादगार फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।

  • दूरी-छिंदवाड़ा से पातालकोट की दूरी करीब 76 किमी है।    

इसे भी पढ़ें: Madhya Pradesh Travel: क्या आपने मध्य प्रदेश की इस खूबसूरत जगह को एक्सप्लोर किया? जल्दी से प्लान बनाएं

पेंच नेशनल पार्क (Pench National Park)

Pench National Park

पेंच नॅशनल पार्क एक ऐसा पार्क है, जहां सिर्फ मध्य प्रदेश के लोग ही नहीं, बल्कि देश के हर कोने से पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। इस प्रसिद्ध पार्क इंदिरा प्रियदर्शनी राष्ट्रीय उद्यान के नाम से भी जाना जाता है। पेंच नेशनल पार्क को साल 1993 में टाइगर रिजर्व बनाया गया था।

पेंच नॅशनल पार्क को कई विलुप्त जीव-जंतुओं को घर भी बोला जाता है। इस पार्क में आप रॉयल बंगाल टाइगर, तेंदुए, भालू, हिरण आदि दर्जन से अधिक जानवरों को देख सकते हैं। इस पार्क को प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत भी माना जाता है। इस पार्क में आप यादगार जंगल सफारी का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

  • दूरी-छिंदवाड़ा मुख्य शहर से पेंच नॅशनल पार्क की दूरी करीब 71 किमी है।

तामिया हिल स्टेशन (Tamia Hill Station)

Tamia Hill Station

अगर आप छिंदवाड़ा के आसपास कोई में स्थित किसी शानदार और मनमोहक हिल स्टेशन घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो फिर आपको तामिया हिल स्टेशन पहुंच जाना चाहिए। इस खूबसूरत हिल स्टेशन को मध्य प्रदेश का छिपा हुआ खजाना माना जाता है।

तामिया एक ऐसा हिल स्टेशन है, जहां सिर्फ राज्य से नहीं, बल्कि पूरे देश से पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। इस हिल स्टेशन को प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत माना जाता है। यहां आप सुकून से परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं। इस हिल स्टेशन में आप कई लुभावने दृश्यों को कैमरे में कैद कर सकते हैं।

  • दूरी- छिंदवाड़ा से तामिया हिल स्टेशन की दूरी करीब 52 किमी है।

नागपुर (Nagpur)

Nagpur

अगर आप मध्य प्रदेश से निकलकर किसी अन्य राज्य में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो फिर आपको नागपुर पहुंच जाना चाहिए। नागपुर महाराष्ट्र का एक प्रमुख शहर होने के साथ-साथ एक लोकप्रिय पर्यटन केंद्र भी माना जाता है।

वैसे तो नागपुर नारंगी के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध शहर माना जाता है, लेकिन इस शहर में स्थित जीरो माइल मार्कर, रामटेक मंदिर, सोनेगांव झील, अडासा गणपति मंदिर और सीताबुल्दी किला जैसी शानदार जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। सोनेगांव झील के किनारे आप सुकून का पल बिता सकते हैं।

  • दूरी-छिंदवाड़ा से नागपुर की दूरी करीब 125 किमी है।

इसे भी पढ़ें: गुजरात में मौजूद सैलानियों के लिए बेहद खास है Polo Forest, मानसून में एक बार जरूर दीदार करें

 

इन जगहों को भी एक्सप्लोर करें  

छिंदवाड़ा के आसपास में अन्य कई बेहतरीन जगहें मौजूद हैं, जहां आप वीकेंड में घूमने के लिए जा सकते हैं। जैसे- भांडेर रेंज फॉरेस्ट, कन्हारगांव डेम, सतपुरा नेशनल पार्क और खिंडसी तालाब जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।