क्या आज भी कैलाश पर्वत पर बजती है भगवान शिव की डमरू? जानिए इसके पीछे की रहस्यमयी कहानी

Kailash Parvat Mysterious: हिंदुस्तान की संस्कृति और अध्यात्म की चर्चा सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है, बल्कि पूरा विश्व इससे वाकिफ है। पूर्व भारत से लेकर पश्चिम भारत और दक्षिण भारत से लेकर उत्तर भारत तक ऐसी कई धार्मिक जगहें हैं जहां की रहस्यमयी कहानियां आज भी लोगों को चकित कर देती हैं।
हिमालय की गोद मौजूद ऐसी कई धार्मिक स्थल है, जो आज भी करोड़ों लोगों के लिए आस्था का केंद्र है। केदारनाथ, बद्रीनाथ या अमरनाथ गुफा जैसे धार्मिक स्थलों की रहस्यमयी कहानियां आज कई लोगों को चकित कर देती हैं।
हिमाचल की गोद में मौजूद कैलाश पर्वत भी शिव भक्तों के लिए एक रहस्यमयी स्थल बना हुआ है। आज भी इस स्थल के बारे में कई दिलचस्प कहानियां सुनने को मिलती हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको कैलाश पर्वत से जुड़ी कुछ रहस्यमयी कहानियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में आप भी जरूर जानना चाहेंगे।
क्या कैलाश पर्वत पर महादेव विराजमान है?

कैलाश पर्वत को लेकर आज भी कई रहस्यमयी कहानियां घूमती रहती हैं। मान्यता के अनुसार आज भी माना जाता है कि कैलाश पर्वत पर भगवान शिव विराजमान है। कई लोगों का मानना है कि भगवान शिव इस पर्वत पर परिवार के साथ निवास करते हैं, इसलिए आज तक कोई पर्वतारोही कैलाश पर्वत पर नहीं चढ़ पाता है। कहा जाता है कि कई पर्वतारोही कैलाश पर्वत पर चढ़ने में विफल भी हो चुके हैं।
इसे भी पढ़ें: भगवान शिव की दूसरी सबसे बड़ी मूर्ति के बारे कितना जानते हैं आप?
क्या सच में कैलाश पर्वत से डमरू की आवाज आती है?

स्थानीय लोगों का मानना है कि कैलाश पर्वत के आसपास में भगवान शिव जी की डमरू की आवाज आती रहती है। कई लोगों का भी मानना है कि कैलाश पर्वत से ओम ॐ की आवाज आती है।
कैलाश पर्वत के आसपास घूमने वाले कई पर्यटकों का भी मानना होता है कि पर्वत से डमरू की आवाज आते रहती है। हालांकि, कई लोगों का यह मानना है कि यहां मौजूद पहाड़ों पर जब बर्फ जमती और जब बर्फ से हवा टकराती है तो एक ध्वनि उत्पन्न होती है। इस ध्वनि निकलने वाली गूंज ॐ के रूप में सुनाई देती है।
क्या सच में कैलाश पर्वत स्वर्ग द्वार माना जाता है?

पौराणिक कथा के अनुसार कैलाश पर्वत पर अलौकिक शक्तियों का वास है। यह एक साथ कई भगवान विराजमान है और यहां पुण्य आत्माएं रहती हैं। इसलिए कैलाश पर्वत को कई लोग स्वर्ग द्वार भी मानते हैं। कई लोगों मानना है कि पवर्त पर आज भी भगवान शिव जी तप करते हैं, इसलिए कोई भी डर के चलते चढ़ाई नहीं करता है। (भारत में मौजू 5 शिव की गुफाएं)
इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड की इस जगह पूजे जाते हैं बिना सिर वाले गणपति, हर मुराद होती है पूरी
क्या सच में कैलाश पर्वत बौद्ध और जैन धर्म का भी प्रतीक है?

मान्यता के अनुसार कैलाश पर्वत सिर्फ हिन्दुओं के लिए ही नहीं, बल्कि बौद्ध और जैन धर्म के लोगों के लिए भी बेहद खास है। बौद्ध धर्म के अनुयायी कैलाश पर्वत को भगवान बुद्ध का निवास स्थान मानते हैं। वहीं जैन धर्म के लोग भी इसे बेहद पवित्र स्थल मानते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Ctedit:(@shutterstocks,protrekadventure.com)
- कैलाश पर्वत कौन से देश के कहां है?
- कैलाश पर्वत तिब्बत में स्थित है।
- क्या कैलाश पर्वत पर व्यक्ति जा सकता है?
- कहा जाता है कि कोई आम इंसान कैलाश पर्वत पर चढ़ नहीं सकता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।