Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:29 PM IST

अमरनाथ गुफा की तरह भारत में मौजूद हैं ये 5 शिव की गुफाएं, जानिए इन जगहों से जुड़ी कुछ खास बातें

<p class="selectable-text copyable-text iq0m558w g0rxnol2" dir="ltr"><span class="selectable-text copyable-text">आज हम आपको अमरनाथ गुफा के अलावा शिव की कई और गुफाओं के बारे में कुछ खास बातें बताने वाले हैं। इस सावन आप इन गुफाओं में भी जा सकती हैं।</span> <p class="selectable-text copyable-text iq0m558w g0rxnol2" dir="ltr">&nbsp;
Updated:- 2023-07-14, 13:34 IST
interesting things about these  lord shiva caves

अमरनाथ यात्रा करना सभी के लिए संभव नहीं होता है। ऐसे में अगर आप भी शिव भक्त है तो बता दें कि अमरनाथ के अलावा भी शिव के विभिन्न गुफाएं है जहां जाने के बाद आपको काफी आनंद मिलेगा। फिर देर किस बात की इस सावन आप इन गुफाओं में भी जाकर भोलेनाथ का पूजा कर सकते हैं।

कोटेश्वर गुफा

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में अलकनंदा नदी के तट पर स्थित कोटेश्वर गुफा के बारे में काफी कम लोग जानते हैं। आप चाहे तो इस सावन यहां भी जा सकते हैं। यहां चट्टान पर 15 -16 फीट लम्बी और 2 -6 फीट ऊंची प्राकृतिक गुफा है। इस गुफा में कई शिवलिंग हैं। प्रमुख मंदिर में हनुमान जी की आदमकद मूर्ति भी है।

एलीफेंटा गुफाएं

interesting facts about these  lord shiva caves

एलिफेंटा में कुल सात गुफाएं हैं। मुंबई से क़रीब 7 किमी दूर एक द्वीप पर स्थित एलिफेंटा गुफाओं तक केवल बोट द्वारा ही पहुंचा जा सकता है। माना जाता है कि लगभग आठवीं शताब्दी के आसपास इन गुफाओं की खोज राष्ट्रकूट राजाओं द्वारा की गई थी।जिसमें भगवान शिव को कई रूपों में उकेरा गया है।


बादामी गुफाएं

भारत के कर्नाटक राज्य के उत्तरी भाग के बागलकोट जिले के बादामी ऐतिहासिक नगर में स्थित एक हिन्दू और जैन गुफा मन्दिरों का एक परिसर है। यहां चार गुफाएं स्थित हैं जिनमे से तीन हिन्दू धर्म से सम्बंधित और एक जैन धर्म से हैं। एक भगवान शिव और एक जैन धर्म को समर्पित है।

इसे भी पढ़ें- आपकी अमरनाथ यात्रा को आसान बनाएंगी ये जरूरी बातें

पल्लव गुफाएं

केरल के तिरुचिरापल्ली रॉक फोर्ट के अंदर स्थित हैं पल्लव गुफाएं। इतना ही नहीं, कहा तो यह भी जाता है कि इस मंदिर को  पल्लवों ने बनवाया था। वहीं इस मंदिर को एक विष्णु और दूसरी भगवान शिव को समर्पित है। ऐसे में सावन के दौरान आप इस गुफा में भी जा सकती है।

इसे भी पढ़ें- अगर भगवान शिव ने यह कहानी ना सुनाई होती तो अमरनाथ गुफा ना होती

मंडपेश्वर गुफाएं

महाराष्ट्र में मुंबई के एक उपनगर बोरीवली में माउंट पिनसुर के पास स्थित शिव को समर्पित 8 वीं शताब्दी का रॉक-कट मंदिर है। माना जाता है कि गुफाओं को लगभग 1500 से 1600 साल पहले बनाया गया था। यह गुफा भगवान शिव को समर्पित हैं। 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

 

Image Credit- Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।