सर्दियों के मौसम में इन लाजवाब डिशेज को ज़रूर करें ट्राई

भारत एक ऐसा देश है जहां आपको कदम-कदम पर खाने का एक अलग ही स्वाद मिलेगा। यहां हर मौसम और हर समय में कुछ ना कुछ विशेष व्यंजन खाने के लिए मिल जाते हैं। गर्मी के मौसम में भारत में कुछ अलग खाने में पसदं किया जाता है, तो बरसात में मौसम में कुछ और तो सर्दियों के मौसम में कुछ और खाने का प्रचालन हमेशा से रहा है। आज इस लेख में हम आपको सर्दियों के मौसम में भारत में पसंद किए जाने वाले कुछ प्रमुख व्यंजनों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इन डिशेज के बारे में-
गाजर का हलवा

सामग्री
गाजर-500 ग्राम, दूध-1 लीटर, इलाइची-5-6, चीनी-1/2 कप, घी-4 चम्मच, किशमिश, बादाम-1/2 कप, मावा-1/2 कप, काजू-5-6
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आप दूध में इलाइची को डालकर मध्यम आंच पर उबलने दीजिये। इसी बीच गाजर को छिलकर कद्दूकस का लीजिये।
- इसके बाद एक कढ़ाई में घी को गरम करके उसमें गाजर को थोड़ी देर पकाने के बाद दूध को डालें।
- गाजर को डालने के बाद लगभग 15 से 20 मिनट तक उसे मध्यम आंच पर पकने दीजिये। 20 मिनट बाद इसमें चीनी और ड्राई फ्रूट्स को मिक्स कर दीजिये।
- मिक्स करने के बाद कुछ देर पकने के बाद गैस को बंद कर दीजिये।
इसे भी पढ़ें: सिर्फ अपने लिए ही नहीं बच्चों के लिए भी बनाएं ये स्वादिष्ट फूड्स
निहारी

सामग्री
मीट-500 ग्राम, नमक-स्वादानुसार, इलाइची-5-6, प्याज-200 ग्राम, हल्दी पाउडर-1/2 चम्मच, धनिया पाउडर-पाउडर-1/2 चम्मच, गरम मसाला पाउडर-1/2 चम्मच, अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 चम्मच, तेल-2 चम्मच, दही-1/2 चम्मच, लाल मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच, गुलाब जल-1/2 चम्मच, लौंग-4-5, जीरा-1/2 चम्मच
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आप एक कढ़ाई में सभी मसाले को अच्छे से कुछ देर के लिए पका लीजिये। जब मसाला पाक जाए तो सभी मसाले को मिक्सर में डालकर पीस लीजिये।
- एक अन्य बर्तन में घी डालकर गरम करके प्याज को सुनहरा होने तक अच्छे से भून लीजिए। सुनहरा होने के बाद मीट में अदरक-लहसुन पेस्ट, हल्दी, दही धनिया पाउडर और नमक को डालकर अच्छे से मिला के पकाएं।
- थोड़ी देर बाद इसमें निहारी मसाला डालें और लगभग 40 से 50 मिनट के लिए पकने दीजिये। जब मीट पाक जाएं तो एक कप आटा को घोलकर डालें और माध्यम आंच पर पकने दीजिये। 10 से 15 मिनट बाद धनिया पत्ता और नींबू रस को डालकर गैस को बंद कर दीजिये।
इसे भी पढ़ें: इन सिंधी डिशेज़ के साथ भोजन को बनाएं लाजवाब
गोंद का लड्डू

सामग्री
आटा-200 ग्राम, घी-150 ग्राम, चीनी पाउडर-1 कप, गोंद-1/2 कप, खोया-1/2 कप, इलाइची पाउडर-1/2 चम्मच, बादाम-1/2 कप
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आप एक कढ़ाई में घी गरम करके उसमें गोंद को डालें और माध्यम आंच पर पकने दीजिए। जब ये गोल्डन कलर का हो जाए तो गैस को बंद कर दीजिये और मिक्सी में पीस लीजिये।
- इधर एक अन्य कढ़ाई में आटा को घी में चीनी को डालकर भून लीजिये। इसे भूनने के बाद इसमें गोंद, काजू और बादाम को डालें और कुछ देर पकाएं। (सूजी के लड्डू)
- कुछ देर पकने के बाद गैस को बंद कर दीजिये और ठंडा होने के लिए रख दीजिये। ठंडा होने के बाद गोल-गोल लड्डू के आकार में बना लीजिये और सर्व कीजिये। इसे आप पूजा-पाठ में प्रसाद के रूप में भी शामिल कर सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@www.archanaskitchen.com,i.ytimg.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।