Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:57 AM IST

मुंबई में पार्टनर के साथ एक दिन के लिए ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो इस तरह प्लान करें ट्रिप

एक दिन के लिए ट्रिप प्लान करने वाले कपल्स को अपने ट्रैवल प्लान में ज्यादा लोकेशन को शामिल नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि अगर एक दिन में आप कई जगहों पर घूमने के बारे में सोचेंगे, तो सारा समय भागदौड़ में गुजर जाएगा। इस तरह आप किसी भी नजारो का मजा अच्छे से नहीं उठा पाएंगे।   
Updated:- 2024-06-12, 17:07 IST
plan  day trip in mumbai with partner

कपल्स छुट्टी का दिन एक साथ गुजारना पसंद करते हैं। अक्सर उन्हें नई जगह पर जाना पसंद होता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि एक ही जगह पर जाकर वह बोर हो जाते हैं। लेकिन महीने में हर वीकेंड पर घूमने जाने वाले कपल्स आखिर शहर में नई जगह कहां से ढूंढेंगे।

ऐसे लोगों के लिए हमारे पास कुछ आइडिया है। अगर आप इन बातों को ध्यान में रखकर अपना एक दिन का वीकेंड अपने पार्टनर के साथ बिताएंगे, तो आपको हर बार नई जगहों की तलाश नहीं करनी पड़ेगी। 

इस तरह प्लान करें पार्टनर के साथ 1 दिन का ट्रिप 

day trip in mumbai with partner

  • एक दिन का ट्रिप अपने ही शहर में बिताने वाले कपल्स को सबसे पहले एक अच्छे रेस्टोरेंट से दिन की शुरुआत करनी चाहिए। आप अपने घर के आसपास किसी अच्छे रेस्टोरेंट में अपने पार्टनर के साथ ब्रेकफास्ट करें। सुबह 10 से 11 के बीच ब्रेकफास्ट का प्लान कर सकते हैं।
  • इसके बाद आप अपने पार्टनर के साथ मूवी डेट का प्लान करें। इसके लिए आप दोपहर 12 या 1 बजे का कोई शो ले सकते हैं। इससे आपको अपने पार्टनर के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। यहां आप 3 घंटे थियेटर में अपने पार्टनर के साथ वक्त बिताएंगे। 

इसे भी पढ़ें- मुंबई और पुणे से बना रहे हैं कहीं घूमने का प्लान, तो IRCTC के इन पैकेज के जरिए जाएं

 

 

plan one day trip in mumbai with partner

  • मूवी के बाद दोपहर के लंच के लिए किसी अच्छी जगह जा सकते हैं। किसी शानदार होटल में लंच प्लान करें। मुंबई में घूमने के लिए अच्छी जगहों के साथ-साथ बहुत सारे अच्छे रेस्टोरेंट भी हैं। 
  • लंच के बाद आप शाम के समय किसी ऐसी जगह पर जाएं जहां आपको सुकून का अहसास हो। इसके लिए आप समुद्र के किनारे बैठने का प्लान बना सकते हैं। यहां आप अपने पार्टनर के साथ घंटो तक बातें कर सकते हैं। बाहों में बाहों डाले चल सकते हैं। मुंबई में कपल्स के लिए अच्छे बीच बहुत सारे हैं। 

इसे भी पढ़ें-  घूमने के लिए बेस्ट है मुंबई की ये 3 जगहें, जल्दी से बना लें ट्रिप प्लान

  • सनसेट का नजारा पार्टनर के साथ देखना वाकई कपल्स का सबसे खास समय होता है। यहां आप रात 9 से 10 बजे तक अपने पार्टनर के साथ वक्त बिता सकते हैं। इसके बाद आप डिनर के बाद अपने-अपने घर जा सकते हैं। 

इसी तरह आप हर वीकेंड पर मुंबई की अलग-अलग जगहों पर ट्रिप प्लान कर सकते हैं। अगर आप अपने एक दिन के ट्रिप में कम के कम जगहों को शामिल करेंगे, तो आपको घूमने में भी मजा आएगा और पार्टनर के साथ सुकून के पल भी बिता पाएंगे। अगर आप एक दिन में कई लोकेशन पर जाने का प्लान कर लेंगे, तो आपको थकान भी ज्यादा होगी और पार्टनर के साथ वक्त भी सही से नहीं बिता पाएंगे। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।