Mumbai-Goa Highway: मुंबई वाले अब 6 घंटे में पहुंचेंगे गोवा, रास्ते में इन चीजों का लुत्फ उठाना न भूलें

Mumbai Goa Highway: अगर आप भी मुंबई से गोवा घूमने का प्लान बना रहे हैं तो अब आप 6 घंटे में गोवा की हसीन जगहों पर होंगे। मुंबई-गोवा रोड ट्रिप में इन चीजों का लुत्फ उठाना न भूलें।    

 

mumbai goa highway distance reduced to  hours interesting stopovers

Mumbai Goa Highway Distance 6 Hours: गोवा देश का एक ऐसा राज्य है जहां एक राज्य से नहीं, बल्कि हर राज्य से सैलानी घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। गोवा खूबसूरत समुद्री तटों और अपनी नाइटलाइफ के लिए दुनिया भर में फेमस है।

देश के अन्य हिस्सों के अलावा मुंबई के लोग भी गोवा में घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। मुंबई से कई लोग अपनी गाड़ी से ही गोवा घूमने निकल जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी आने वाले दिनों में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको बता दें कि मुंबई वाले अब सिर्फ 6 घंटे में गोवा पहुंच सकते हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको बताजा जा रहे हैं कि मुंबई से गोवा रोड ट्रिप के किन-किन चीजों का लुत्फ उठा सकते हैं और कितने देर में पहुंच सकते हैं।

मुंबई टू गोवा महज 6 घंटे में पहुंचें

जी हां, बहुत जल्द आप मुंबई से गोवा सिर्फ 6 घंटे में पहुंच सकते हैं। खबर में मुताबिक बहुत जल्द मुंबई-गोवा हाईवे का उद्घाटन होगा। कहा जा रहा है कि गणेश उत्सव से पहले इस हाईवे का उद्घाटन कर दिया जाएगा।

एक खबर के मुताबिक सीएम एकनाथ शिंदे ने भी इसपर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने जल्द से जल्द हाईवे की शुरुआत करने की बात बोली है।

आपकी जानकारी के लिए यह भी बता दें कि NH-66 मुंबई गोवा हाईवे के तहत गोवा, कर्नाटक, तमिलनाडु से कन्याकुमारी को जोड़ा जाएगा। इस बीच में महाराष्ट्र के अन्य कई शहरों को इस हाइवे से जोड़ा जाएगा।

मुंबई-गोवा हाईवे रोड ट्रिप में इन जगहों को करें एक्सप्लोर

मुंबई-गोवा हाईवे रोड ट्रिप में ऐसी कई बेहतरीन जगहें हैं जिन्हें आप आसानी से एक्सप्लोर करते हुए गोवा और मुंबई पहुंच सकते हैं। इन जगहों पर घूमने का एक अलग ही मजा होता है। आइए इन जगहों के बारे में जानते हैं।

पनवेल (Panvel)

mumbai goa highway interesting stopovers panwel

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब आप मुंबई से गोवा के लिए निकलते हैं तो सबसे पहले पनवेल पड़ता है। पनवेल महाराष्ट्र का एक बेहद ही खूबसूरत पर्यटक स्थल है। यहां कुछ देर ठहरकर कर्नाला पक्षी अभयारण्य, कर्नाला किला और बल्लालेश्वर मंदिर जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:मुंबई के आसपास में स्थित ये ऑफबीट जगहें आपका मन मोह लेंगी

महाड़ (Mahad)

mumbai goa highway distance

अरब सागर के तट से कुछ ही दूरी पर स्थित महाड़ एक बेहद ही खूबसूरत और शांतिप्रिय जगह है। मुंबई-गोवा सफर के दौरान इस जगह ठहरकर हसीन पल बिता सकते हैं।(गोवा में घूमने की जगहें)

रत्नागिरी (Ratnagiri)

mumbai goa highway interesting stopovers ratanagiri

महाराष्ट्र के रत्नागिरी शहर के बारे में आप जानते ही होंगे। आपको बता दें कि मुंबई-गोवा हाईवे सफर में यह खूबसूरत शहर बीच में पड़ने वाला है। रत्नागिरि में आप जयगढ़ किला, लाइट हाउस, मांडवी बीच और थिबा पैलेस जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। रत्नागिरी से आगे बढ़ते हुए आप राजापुर शहर को भी एक्सप्लोर सकते हैं।(दिल्ली वाले 4 घंटे में पहुंचें जयपुर)

कुडाल (Kudal)

मुंबई-गोवा हाईवे सफर में पड़ने वाला कुडाल शहर भी एक खूबसूरत और मनमोहक ट्रैवल पॉइंट है। अरब सागर के तट पर स्थित होने के चलते यहां सैलानी घूमने पहुंचते रहते हैं। आपको बता दें कि कुडाल से सीधा पंजी में इंटर कर जाएंगे।

इसे भी पढ़ें:घूमने वालों के लिए तोहफा, यह राज्य सैलानियों को दे रहा है 50 प्रतिशत तक की छूट


मुंबई-गोवा हाईवे रोड ट्रिप में इन जगहों पर भोजन का लुत्फ उठाएं

mumbai goa highway food hotel

ऐसे नहीं है कि मुंबई-गोवा हाईवे सफर के आसपास सिर्फ घूमने की ही जगहें हैं। इस हाईवे के साइड-साइड में ऐसे कई होटल्स और रेस्तरां मौजूद है जहां आप स्वादिष्ट व्यंजनों का भी लुत्फ भी उठा सकते हैं।

पनवेल में आप एक से एक बेहतरीन फूड्स का लुत्फ उठा सकते हैं। हाईवे से कुछ ही दूरी पर मौजूद एशियन किचन, भगत ताराचंद्र और द फूड स्टूडियो में लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठा सकते हैं।

पनवेल के अलावा रत्नागिरी में भी बेहतरीन फूड का लुत्फ उठते हुए सफर का मजा उठा सकते हैं। यहां आप वड़ा पाव, पाव भाजी, बॉम्बे भेल, महाराष्ट्रीयन कढ़ी, पूरन पोली और थालीपीठ जैसे भोजन का स्वाद चख सकते हैं। इसके लिए हाईवे से कुछ ही दूरी पर मौजूद होटल कोकणी आंगन, होटल मत्स्यम या होटल आमंत्रण पहुंच सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP