Mysterious Krishna Temples: इन रहस्यमयी कृष्ण मंदिरों का दर्शन मात्र से भक्तों की मुरादें होती हैं पूरी, जन्माष्टमी पर आप भी पहुंचें

Mysterious Krishna Temples In India: भारत असंख्य मंदिरों का घर है। पूर्व भारत से लेकर पश्चिम भारत और दक्षिण भारत से लेकर उत्तर भारत में ऐसे कई पवित्र और प्रसिद्ध मंदिर हैं, जो दुनिया भर में फेमस है।
भारत में ऐसे कई कृष्ण मंदिर भी हैं, जो पूरे विश्व में प्रसिद्ध माने जाते हैं। जैसे- बांके बिहारी मंदिर, द्वारकाधीश मंदिर और प्रेम मंदिर आदि, लेकिन अगर आपसे यह पूछा जाए कि क्या आप देश में मौजूद रहस्यमयी कृष्ण मंदिरों के बारे में जानते हैं, तो आपका जवाब क्या होगा?
इस आर्टिकल में हम आपको देश में मौजूद कुछ ऐसे रहस्यमयी कृष्ण मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी कहानियां काफी रोचक हैं। इन मंदिरों के दर्शन मात्र से कई भक्तों की सभी मुरादें हो पूरी हो जाती हैं।
तिरुवरप्पु श्रीकृष्ण मंदिर (Thiruvarppu Krishna Temple)

भारत में स्थित किसी रहस्यमयी कृष्ण मंदिर का जिक्र होता है, तो कई लोग सबसे पहले तिरुवरप्पु श्रीकृष्ण मंदिर का ही नाम लेते हैं। यह प्रसिद्ध मंदिर दक्षिण भारत के केरल राज्य है, जिसका इतिहास करीब 1500 पुराना बताया जाता है।
तिरुवरप्पु श्रीकृष्ण मंदिर के बारे में कहा जाता है कि देश का यह एक ऐसा मंदिर है, जहां स्थापित कृष्ण की मूर्ति दुबली होती जा रही है। कई लोगों मानना है कि इस मंदिर का निर्माण किसी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि भगवान ने किया था। जन्माष्टमी के मौके पर यहां देश के हर कोने से भक्त पहुंचते हैं। जन्माष्टमी के दिन मंदिर को लाइट्स से सजा दिया जाता है।
इसे भी पढ़ें: Vrindavan Travel: जन्माष्टमी पर वृन्दावन जा रहे हैं, तो इन पास में स्थित शानदार जगहों को भी वीकेंड डेस्टिनेशन बनाएं
श्री जुगल किशोर जी मंदिर (Jugal Kishore Temple)

मथुरा देश का एक ऐसा शहर है जिसे भगवान कृष्ण के मंदिरों का घर बोला जाता है। मथुरा में स्थित वृन्दावन को कृष्ण नगरी के नाम से भी जाना जाता है। मथुरा में एक से एक प्राचीन और विश्व प्रसिद्ध कृष्ण मंदिर मौजूद है। जुगल किशोर मंदिर लगभग 300 वर्ष पुराना है। (महाराष्ट्र के सबसे रहस्यमय मंदिर)
मथुरा में स्थित किसी रहस्यमयी कृष्ण मंदिर का जिक्र होता है तो कई लोग श्री जुगल किशोर जी मंदिर का ही नाम लेते हैं। मान्यता के अनुसार इस मंदिर के गर्भगृह में रखी गई मूर्ति को ओरछा के रास्ते वृन्दावन लाया गया था। इस मंदिर के बारे में कहा जाता है जन्माष्टमी के मौके यहां स्वयं श्री कृष्ण विराजमान होते हैं। इस मंदिर को लेकर मान्यता है कि भगवान कृष्ण यहां पर भाई दूज की रात सखी के वेश में नजर आते हैं।
वेणुगोपाल स्वामी मंदिर (Venugopala Swamy Temple)

दक्षिण भारत का कर्नाटक शहर अपनी खूबसूरती के लिए दुनिया भर में फेमस है। यह राज्य अपनी खूबसूरती के साथ-साथ प्राचीन और रहस्यमयी मंदिरों के लिए भी जाना जाता है। वेणुगोपाल स्वामी मंदिर भी एक रहस्यमयी कृष्ण मंदिर माना जाता है।
12वीं शताब्दी में होयसल राजवंश द्वारा निर्मित इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि यहां से आधी रात को बांसुरी की आवाज आती रहती है। कई लोगों का मानना है कि इस मंदिर में स्वयं भगवान कृष्ण बांसुरी बजाते हैं। कई लोगों का मानना है कि यह मंदिर करीब 70 वर्षों तक पानी में रहा है। यहां जो भी सच्चे मन से दर्शन करने पहुंचता है, उसकी सभी मुरादें पूरी हो जाती हैं।
इसे भी पढ़ें: जन्माष्टमी पर मथुरा-वृंदावन नहीं जाना चाहते हैं, तो भारत की इन जगहों का भी श्री कृष्ण से है गहरा नाता
श्रीनाथजी मंदिर (Shrinathji Mandir, Nathdwara)

राजस्थान के नाथद्वारा में मौजूद श्रीनाथजी एक प्राचीन और रहस्यमयी कृष्ण मंदिर माना जाता है। इसे नाथद्वारा मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यहां सिर्फ स्थानीय लोग ही नहीं, बल्कि देश के हर कोने से भक्त दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। (भारत के अजीबो-गरीब मंदिर)
श्रीनाथजी मंदिर के बारे में कहा जाता है कि भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप श्री नाथजी का भव्य रूप इस नाथद्वारा मंदिर में स्थित है। इस मंदिर के बारे में बोला जाता है कि जन्माष्टमी के मौके यहां खुद भगवान विराजमान होते हैं। कई लोगों का मानना है कि इस मंदिर के दर्शन मात्र से सभी मुरादें पूरी हो जाती हैं। आपको बता दें कि इस मंदिर का दर्शन करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के सबसे अमीर व्यक्तियों में शामिल मुकेश अंबानी भी जा चुके हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image@ancientterminus, i.ytimg.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।